Author: True soldier
भारत ने एशियन गेम्स में विमेंस हॉकी के पूल-B मुकाबले में थाईलैंड को 20-1 से हराया। यह मैच बुधवार को गिफू प्रीफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में खेला गया। भारत की ओर से दीपिका ने 9 गोल किए। उनके सभी गोल पेनल्टी कॉर्नर से आए। नवनीत कौर ने 4 और रुतुजा पिसल ने 3 गोल किए। लगातार तीसरी जीत के साथ भारत पूल के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। टीम अब शुक्रवार को जापान के खिलाफ खेलेगी। भारत की लगातार बड़ी जीत भारत ने एशियन गेम्स 2026 में लगातार तीसरी बार दोहरे अंकों में जीत दर्ज की। इससे पहले टीम ने…
धमतरी। एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बनकर घर में घुसने और गोली मारने की धमकी देकर करीब 2.50 लाख रुपए का सामान ले जाने के मामले में सिविल लाइन रुद्री पुलिस ने फरार आरोपी हितेश सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 22 सितंबर को पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अधिकारी बनकर घर में घुसने का आरोप पुलिस के अनुसार, प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोग स्वयं को एंटी करप्शन ब्यूरो का वरिष्ठ अधिकारी बताते हुए घर में अनधिकृत रूप से दाखिल हुए। आरोपियों ने गोली मारने की धमकी देकर…
भाजपा ने बुधवार को सभी राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों का ऐलान किया गया। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले 18 अगस्त को BJP ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के प्रभारियों की लिस्ट जारी की थी। उस लिस्ट में विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी और जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह प्रभारी बनाया गया था। सतीश पूनिया को पंजाब और तरुण चुघ को गुजरात का प्रभारी बनाया गया…
सड़क सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सड़क सुरक्षा संकल्प पोस्टर पर हस्ताक्षर कर सुरक्षित यातायात का संकल्प लिया। उन्होंने सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को यातायात जागरूकता के लिए चलाए जा रहे अभियानों और किए जा रहे नए प्रयासों की जानकारी दी। ट्रैफिक हैकथॉन 2026 की प्रशंसा पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ट्रैफिक हैकथॉन 2026 अभियान के बारे में भी बताया। इसमें तकनीक और लोगों की भागीदारी के जरिए सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इन प्रयासों की…
नई दिल्ली। भारती एयरटेल ने अपने ₹999 और उससे अधिक के फैमिली पोस्टपेड प्लान में Apple की नई विस्तारित iCloud+ सेवा को शामिल करने की घोषणा की है। इस सेवा के साथ ग्राहकों को Apple TV और Apple Arcade का भी लाभ मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, नया ऑफर ₹999 और उससे अधिक के फैमिली पोस्टपेड प्लान लेने वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। iCloud+ के जरिए ग्राहक फोटो, फाइल, पासवर्ड, कॉन्टैक्ट और अन्य महत्वपूर्ण डेटा को Apple डिवाइसेज पर स्टोर, सिंक और एक्सेस कर सकेंगे। साथ ही, डेटा का सुरक्षित बैकअप भी लिया जा सकेगा। इस ऑफर में Apple TV…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत राज्य सरकार ने सभी 33 जिलों के कलेक्टरों को विशेष अधिकार प्रदान किए हैं। यह आदेश 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान जिला दंडाधिकारी आवश्यक परिस्थितियों में NSA के तहत निवारक निरोध की कार्रवाई कर सकेंगे। त्योहारी सीजन को देखते हुए लिया गया फैसला गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, सरकार को खुफिया रिपोर्ट के माध्यम से ऐसी आशंकाओं की जानकारी मिली है कि कुछ असामाजिक तत्व प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास कर सकते हैं। त्योहारी सीजन…
वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग में मतभेद पर इंडियन एक्सप्रेस की खुलासे के बाद बवाल मच गया है। पूरा विपक्ष इसे लेकर मोदी सरकार और सीईसी ज्ञानेश कुमार पर निशाना साध रही है। इसी बीच कांग्रेस जनता पार्टी यानी सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके चुनाव आयोग (election Commission) पर भड़कते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भारत का दुश्मन करार दिया। अभिजीत दीपके ने S.I.R को Special Intensive Rigging (स्पेशल इंटेंसिव हेराफेकी) कहा। दीपके ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- ज्ञानेश कुमार भारत के दुश्मन हैं। खबर है कि वोटर लिस्ट से 12…
रायपुर। बहुचर्चित सीजीपीएससी पेपर लीक और चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी के मामले में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी, उत्कर्ष चंद्राकर और चेतन बोरघरिया के खिलाफ 3700 पन्नों का चालान पेश किया है। इस चार्जशीट में 99 पन्नों में समरी है। ईडी ने आरोप लगाया है कि, सीजीपीएससी गड़बड़ी में टामन सिंह ने कुछ सरकारी कर्मचारियों और निजी लोगों के साथ मिलकर पेपर लीक करने और चयन प्रक्रिया में हेरफेर की साजिश रची। कैश-बैंक ट्रांजेक्शन से अवैध रकम जुटाने का दावा ईडी की चार्जशीट में लगाए गए आरोप के अनुसार पेपर लीक-चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी के…
छत्तीसगढ़ में आज मौसम खराब रहने वाला है। मौसम विभाग ने 5 जिलों में ऑरेंज और 25 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। राजनांदगांव, बालोद, बीजापुर, सुकमा और कांकेर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया और उसके असर से प्रदेश में नमी बढ़ने के कारण छत्तीसगढ़ में बारिश और आंधी की एक्टिविटी बढ़ रही है। रायपुर में मंगलवार रातभर बारिश होती रही। बारिश के साथ कुछ इलाकों में आज तेज हवा भी चल सकती है। धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद में 60 से 80 किमी…
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में नवविवाहिता ने चूहे मारने की दवा खा ली। मंगलवार को अंबिकापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 4-5 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर परेशान करने और मारपीट का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, घटना से दो दिन पहले नवविवाहिता ने अपने पिता को मैसेज भेजा था। इसमें उसने लिखा था कि वह जीना नहीं चाहती और उसे सुकून से मरने दिया जाए। पिता ने बताया कि बेटी M.Sc. की पढ़ाई करना चाहती थी। ससुराल वालों की सहमति के बाद उसकी पढ़ाई…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.