Author: True soldier

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) के अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 19 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में नगर निगमों के आयुक्तों सहित विभिन्न विभागों में पदस्थ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में व्यापक बदलाव किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, अरुण कुमार वर्मा को नगर निगम धमतरी का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं शशांक पांडे को अतिरिक्त प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम…

Read More

रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले के मुख्य आरोपी और कथित मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय जांच एजेंसियों द्वारा जारी इंटरपोल के रेड नोटिस के आधार पर रॉयल ओमान पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद भारत सरकार ने चंद्राकर को वापस लाने के लिए प्रत्यर्पण की औपचारिक प्रक्रिया तेज कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सौरभ चंद्राकर पर फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट के जरिए ओमान में प्रवेश करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रह…

Read More

रायपुर। डिजिटल टिकटिंग की बढ़ती लोकप्रियता के बीच दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने यात्रियों को ऑनलाइन टिकट से जुड़े नियमों की जानकारी रखने और उनका पालन करने की अपील की है। हाल ही में नियमों की अनदेखी एक महिला यात्री पर भारी पड़ गई। व्हाट्सएप पर भेजे गए टिकट के स्क्रीनशॉट के आधार पर यात्रा करने का प्रयास करने पर टिकट जांच के दौरान उसे जुर्माना भरना पड़ा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, महिला यात्री कोरबा से रायपुर के लिए गाड़ी संख्या 18517 कोरबा–विशाखापत्तनम लिंक एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थी। जांच के दौरान उसके पास वैध टिकट नहीं मिला।…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फर्जी पहचान और दस्तावेजों के आधार पर होने वाले निकाह पर रोक लगाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने नई व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। अब किसी मुस्लिम युवक या युवती को गैर-मुस्लिम से निकाह करने से पहले छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड में अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके साथ ही प्रदेश में केवल वक्फ बोर्ड से पंजीकृत मौलाना ही निकाह पढ़ा सकेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने बताया कि नई व्यवस्था का उद्देश्य निकाह प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना…

Read More

रायपुर। वायु प्रदूषण कम करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लागू की गई छत्तीसगढ़ इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) नीति के तहत हजारों वाहन खरीदार अब भी सब्सिडी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। वर्ष 2022-23 से लेकर 2025-26 तक खरीदे गए इलेक्ट्रिक वाहनों पर सरकार की ओर से देय 115.85 करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी अब तक जारी नहीं हो सकी है। इसका असर 52,265 ईवी वाहन मालिकों पर पड़ा है। राज्य सरकार ने 31 अगस्त 2022 को पांच वर्ष की अवधि के लिए ईवी नीति लागू की थी। इसका उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना,…

Read More

रायपुर। रायपुर रेंज पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी तरीके से सिम कार्ड सक्रिय कर उन्हें साइबर अपराधियों तक पहुंचाने वाले दो पीओएस (पॉइंट ऑफ सेल) एजेंटों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक मध्यप्रदेश के छतरपुर और दूसरा छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ का निवासी है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इन फर्जी सिम कार्डों का इस्तेमाल यूट्यूब पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग और कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में इनाम जीतने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये की साइबर ठगी करने जैसे अपराधों…

Read More

Chhattisgarh News: रायपुर। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने स्कूल शिक्षा सचिव से मुलाकात कर सेवारत शिक्षकों के हित में टीईटी संबंधी लंबित विषय समेत 7 सूत्रीय मांगों के संबंध में चर्चा की। प्रत्येक बिन्दु पर विस्तार से शिक्षकों ने पक्ष रखा किन्तु किसी भी मांग पर सहमति नहीं बनी। Chhattisgarh News: सचिव से चर्चा बेनतीजा होने के बाद फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र राठौर ने घोषणा की कि 15 जुलाई को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इसके पहले संगठन के पदाधिकारी सांसदों एवं विधायकों को मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की कक्षा 10वीं और 12वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 8 जुलाई से शुरू हो रही है। इस परीक्षा में केवल अनुत्तीर्ण और पूरक विद्यार्थियों ही नहीं, बल्कि पहली परीक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले 3703 छात्र भी श्रेणी सुधार (इम्प्रूवमेंट) के लिए शामिल होंगे। इस बार दोनों कक्षाओं को मिलाकर करीब 83 हजार परीक्षार्थी दूसरी परीक्षा देंगे। माशिमं के अनुसार कक्षा 10वीं में 46,543 और कक्षा 12वीं में 36,448 विद्यार्थियों ने दूसरी परीक्षा के लिए पंजीयन कराया है। बोर्ड की नई व्यवस्था के तहत मुख्य परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित जय जवान पेट्रोल पंप पर सोमवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब पेट्रोल भरवाने के कुछ ही देर बाद कई वाहनों के अचानक बंद होने की शिकायत सामने आई। एक के बाद एक कई वाहन प्रभावित होने पर बड़ी संख्या में ग्राहक पेट्रोल पंप पहुंच गए और ईंधन की गुणवत्ता को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेट्रोल भरवाने के बाद कुछ दूरी तय करते ही कई वाहनों में झटके आने लगे और इंजन बंद हो गया। शुरुआत में इसे सामान्य तकनीकी खराबी माना गया, लेकिन कई वाहनों में एक…

Read More

रायपुर। करीब 13 साल पुराने भर्ती फर्जीवाड़े में आखिरकार बड़ी कार्रवाई हुई है। फर्जी अंकसूची के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने के आरोप में राज्य जीएसटी विभाग ने अपने दो कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। जीएसटी आयुक्त पुष्पेंद्र मीणा ने मंगलवार को किशोर पटेल और भागवत पटेल की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के आदेश जारी किए। दोनों पर वर्ष 2013 में भृत्य (चतुर्थ श्रेणी) भर्ती के दौरान कक्षा आठवीं की कथित फर्जी अंकसूची प्रस्तुत कर सरकारी नौकरी हासिल करने का आरोप था। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2013 की भर्ती प्रक्रिया में दोनों अभ्यर्थियों ने…

Read More