Author: True soldier

रायपुर। फॉरेक्स ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर 74 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को रायपुर पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) के संयुक्त निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार न्यू राजेंद्र नगर निवासी बहादुर आर्य ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 17 अप्रैल 2026 को उन्होंने गूगल पर फॉरेक्स ट्रेडिंग सर्च किया।…

Read More

रायपुर। राजधानी में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ऑटो चालकों का पंजीयन और सत्यापन अभियान चला रही है। अच्छी कड़ी में अब शहर में 150 से 200 ऑटो स्टैंड विकसित करने की तैयारी की जा रही है। प्रस्ताव के अनुसार 1 अगस्त से चरणबद्ध तरीके से ऑटो स्टैंड चिन्हित किए जाएंगे जहां एक स्टैंड पर अधिकतम 30 ऑटो खड़े किए जा सकेंगे। यातायात पुलिस द्वारा ऑटो रिक्शा में क्यूआर कोड लगाने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। अब तक 7500 ऑटो में क्यूआर कोड लगाया जा चुका है। जबकि 15 जुलाई तक 15000…

Read More

रायपुर। प्रदेश में जल संरक्षण और भूजल स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा सभी शासकीय एवं अर्धशासकीय भवनों में 15 जून तक रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य रूप से स्थापित करने के निर्देश जारी किए गए थे। लेकिन तय समय-सीमा समाप्त होने के पखवाड़े भर से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कई सरकारी भवनों में इस दिशा में लापरवाही सामने आई है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के सैकड़ों सरकारी भवन अब भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से वंचित हैं। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश के 14 नगरीय निकायों में कुल 3,840 शासकीय भवन…

Read More

रायपुर| छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (सीजीएसएसबी) ने छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर व मंत्रालय के विधि और विधायी कार्य विभाग में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन दोनों विभागों में सहायक ग्रेड-3/प्रोसेस राइटर के पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा होगी। अभ्यर्थी 1 जुलाई से 24 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। भर्ती परीक्षा 6 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगी। बता दें कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को आवेदन भरने से पहले पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तों का अध्ययन करने…

Read More

रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) छत्तीसगढ़ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद द्वारा व्यापार, उद्योग एवं निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद का आभार व्यक्त किया है। कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी तथा प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने कहा कि राज्य सरकार के इन निर्णयों से व्यापारिक प्रक्रियाएं अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी होंगी। व्यावसायिक कर अधिकरण को समाप्त करने, जीएसटी कानून में व्यापार-अनुकूल संशोधन, उद्योगों की स्वीकृति प्रक्रिया को डिजिटल एवं समयबद्ध बनाने, सेल्फ सर्टिफिकेशन, डीम्ड परमिशन और रिस्क बेस्ड इंस्पेक्शन जैसी…

Read More

रायपुर। प्रदेश में पिछले चार दिनों से हो रही बारिश का सकारात्मक असर जलाशयों पर दिखाई देने लगा है। बड़े और मध्यम स्तर के बांधों में जलस्तर बढ़ने से किसानों को राहत मिली है और खरीफ सीजन के कृषि कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। जल संसाधन विभाग के अनुसार 6 जुलाई तक राज्य के 12 बड़े और 34 मध्यम जलाशयों में औसतन 54.34 प्रतिशत जलभराव दर्ज किया गया, जबकि 3 जुलाई को यह 51.42 प्रतिशत था। यानी महज चार दिनों में जल भंडारण में करीब 3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष इसी अवधि में जलाशयों में केवल…

Read More

रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य में जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए स्पष्ट किया है कि मिशन की प्रगति पर न्यायालय लगातार निगरानी रखेगा। डिवीजन बेंच ने मामले को आगे की मॉनिटरिंग के लिए सितंबर 2026 में सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रविन्द्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की ओर से दाखिल हलफनामों का अवलोकन किया। राज्य सरकार ने बताया खर्च का ब्यौरा राज्य सरकार ने अपने हलफनामे में कहा कि…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री सूचना प्रौद्योगिकी अध्येतावृत्ति (सीएम-आईटी फेलोशिप) योजना के तहत संचालित एमटेक (डाटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 जुलाई कर दी गई है। अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) ने बीई और बीटेक अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने के कारण देशभर के विद्यार्थियों की मांग पर यह निर्णय लिया है, ताकि सभी पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन का पर्याप्त अवसर मिल सके। संस्थान के अनुसार कार्यक्रम का पहला बैच राज्य के विभिन्न शासकीय विभागों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित तकनीकी समाधान विकसित कर रहा है। विद्यार्थियों ने…

Read More

रायपुर। राजधानी के उरला स्थित थ्रीडी फैक्ट्री में हुए विस्फोट में तीन मजदूरों की मौत और कई श्रमिकों के गंभीर रूप से घायल होने की घटना पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे को उद्योग प्रबंधन और राज्य सरकार की “आपराधिक लापरवाही” का परिणाम बताते हुए घटना की न्यायिक जांच, घायलों के बेहतर इलाज तथा मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये और घायलों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। दीपक बैज ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह बदहाल…

Read More

रायपुर/बिलासपुर। बहुचर्चित फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट मामले में थाना सरकंडा पुलिस ने अपोलो अस्पताल प्रबंधन और चयन समिति की भूमिका की जांच पूरी कर न्यायालय में क्लोजर रिपोर्ट पेश कर दी है। पुलिस जांच में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र या जानबूझकर नियुक्ति करने के पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने की बात कही गई है। हालांकि कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि इससे अस्पताल प्रबंधन की प्रशासनिक और संस्थागत जवाबदेही समाप्त नहीं होती। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मुख्य आरोपी डॉ. नरेंद्र विक्रमादित्य यादव उर्फ नरेंद्र जॉन कैम के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर चिकित्सकीय कार्य करने सहित विभिन्न गंभीर…

Read More