Author: True soldier

रायपुर। छत्तीसगढ़ में झीरम कांड के फैसले के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रधानमंत्री आवास को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ बहस के बाद उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने एक बार फिर उन्हें सार्वजनिक बहस की चुनौती दी है। शर्मा ने कहा कि यदि भूपेश बघेल चाहें तो बहस की तैयारी के लिए एक महीने का समय ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि झीरम कांड को लेकर कांग्रेस और बघेल लगातार बयान दे रहे हैं, लेकिन केवल बयानबाजी से कोई समाधान नहीं निकलेगा। कांग्रेस बताए, किस तरह का न्याय चाहती है गृहमंत्री विजय शर्मा ने…

Read More

सऊदी अरब और हूतियों के बीच हमलों ने मिडिल ईस्ट में तनाव काफी बढ़ दिया है जिसके कारण व्हाइट हाउस में उथल-पुथल मची हुई है. इधर पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ गया है. तेहरान ने युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका के सामने सात शर्तें रखी हैं और मांगें नहीं माने जाने पर ‘निर्णायक युद्ध’ की चेतावनी भी दी है. इस चेतावनी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी छुट्टी बीच में छोड़कर व्हाइट हाउस पहुंच गए हैं. पश्चिम एशिया में गहराते सैन्य संकट और तेजी से बदलते घटनाक्रमों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपना वीकेंड…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अलग-अलग राज्यों में हो रहे दौरों को लेकर निशाना साधा है। ओडिशा रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम साय ने राहुल गांधी के राजनीतिक दौरों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनके पिछले दौरों का रिकॉर्ड देखा जाए तो जिन-जिन जगहों पर वे गए, वहां कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा। मध्यप्रदेश दौरे को लेकर भी साधा निशाना मुख्यमंत्री साय ने राहुल गांधी के आगामी मध्यप्रदेश दौरे को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जहां-जहां दौरे पर गए हैं, वहां कांग्रेस को नुकसान हुआ…

Read More

हरदीबाजार। एसईसीएल दीपका खदान के विस्तार की जद में आ रहे हरदीबाजार गांव में प्रबंधन की कार्रवाई के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार सुबह 5 बजे एसईसीएल प्रबंधन ने एक्सीवेटर की मदद से स्वास्थ्य केंद्र, पटवारी कार्यालय और आंगनबाड़ी समेत 8 शासकीय भवनों को ढहा दिया था। इस एकतरफा कार्रवाई के विरोध में शनिवार सुबह 9 बजे कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल और सरपंच लोकेश्वर कंवर के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने दीपका महाप्रबंधक (जीएम) कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़कर धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना था कि जब तक उचित मुआवजा, नौकरी, नई बसाहट…

Read More

बिलासपुर। तलाक के एक मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पति की तलाक की मांग खारिज करते हुए कहा कि पत्नी द्वारा पति को ‘मोटा’ और ‘सांवला’ कहना अपने आप में क्रूरता या परित्याग साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं है। हाईकोर्ट ने परिवार न्यायालय, जांजगीर-चांपा के फैसले को बरकरार रखते हुए पति की अपील खारिज कर दी। डिवीजन बेंच ने 18 सितंबर को मामले की सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया। आकाश और पूजा की शादी 7 मार्च 2019 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। पति के अनुसार, पत्नी शादी के बाद करीब तीन महीने तक उसके साथ रही। इसके…

Read More

सक्ती। दिवंगत नेता स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव की पुण्यतिथि के अवसर पर ‘सेवा संकल्प’ के तहत आगामी 20 सितंबर 2026, रविवार को डभरा स्थित कृष्णा पैलेस में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ सुबह 11 बजे से होगा। यह आयोजन संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव, प्रदेश कार्यसमिति स्थाई सदस्य, भाजपा छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा जरूरतमंद मरीजों को उपचार एवं आवश्यक दवाएं प्रदान करना है। शिविर में सामान्य बीमारियों की जांच के…

Read More

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को NTA में सुधारों को लेकर सुनवाई हुई है। ये सुनवाई जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच ने की। कोर्ट ने NTA में सुधार को लेकर प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगी है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से नंदन नीलेकणि कमेटी के बारे में जानकारी मांगी है। इसमें कमेटी की सिफारिशें, रोडमैप और NTA में सुधारों को लागू करने की स्थिति शामिल है। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के जजों ने बड़ा कदम उठाते हुए कहा कि वे खुद NTA हेडक्वार्टर का दौरा करेंगे और सुधार की निगरानी करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि…

Read More

चुनाव आयोग (EC) ने ममता गुट को नया चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया है। अब पार्टी चुनाव मैदान में ‘फुटबॉल प्लेयर’ को अपने नए चुनावी प्रतीक के तौर पर इस्तेमाल करेगी। चुनाव चिह्न में बदलाव के बाद आगामी चुनावों में पार्टी की राजनीतिक पहचान भी नए सिंबल के साथ नजर आएगी। चुनाव आयोग ने आवंटित किया नया सिंबल चुनाव आयोग की ओर से ममता गुट को फुटबॉल प्लेयर का चुनाव चिह्न दिए जाने की जानकारी सामने आई है। इससे पहले पार्टी की पहचान दूसरे चुनाव चिह्न से जुड़ी रही थी। नए सिंबल के साथ पार्टी अब चुनाव प्रचार और आधिकारिक…

Read More

Passport New Rule-2026: केंद्र की मोदी सरकार ने पासपोर्ट नियमों में बड़ा बदलाव किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय (Indian Ministry of External Affairs) के मुताबिक सरकार ने पासपोर्ट नियम-2026 लागू करते हुए बच्चों के पासपोर्ट की वैलिडिटी और आवेदन फीस में बदलाव किया है। नए नियमों से नाबालिगों के पासपोर्ट की अवधि साफ हो गई है। अब 15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट की वैधता 5 साल की होगी। विदेश मंत्रालय के नए नियमों के मुताबिक अब 15 साल से कम उम्र के बच्चे को जारी 36 पेज वाला सामान्य पासपोर्ट अब जारी होने की तारीख से…

Read More

अंतागढ़। नगर के बड़े पुल के पास गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नदी के पानी में एक युवक काफी देर से अचेत अवस्था में पड़ा नजर आया। युवक की हालत देखकर आसपास मौजूद लोगों ने उसके डूबने की आशंका जताई और देखते ही देखते नदी किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद जवान मौके पर पहुंचे और युवक को बाहर निकालने की तैयारी शुरू की। रेस्क्यू से ठीक पहले शरीर में हुई हलचल पुलिसकर्मी युवक को नदी से बाहर निकालने की तैयारी कर ही रहे थे कि अचानक…

Read More