Author: True soldier

राजधानी रायपुर में कार सवार कारोबारी को ऑयल गिरने का झांसा देकर रोकने और उसकी कार से बैग चोरी करने का मामला सामने आया है, जिसमें 25 हजार कैश कार्ड और चेकबुक था।घटना 24 सितंबर की सुबह करीब 11.40 बजे फाफाडीह ओवरब्रिज के पास हुई। कारोबारी का नाम कौस्तुभ धर्माधिकारी है। कारोबारी की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, नेचर सिटी अमलीडीह निवासी कारोबारी कौस्तुभ धर्माधिकारी रावाभाठा स्थित कैप्स आइसक्रीम फैक्ट्री के संचालक हैं। 24 सितंबर को वह कार (CG04PS7590) से घर से ऑफिस जा रहे थे। फाफाडीह ओवरब्रिज…

Read More

धमतरी। कैचमेंट क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते धमतरी जिले की जीवनरेखा माना जाने वाला गंगरेल बांध अपनी पूरी क्षमता से लबालब भर गया है। 32 टीएमसी जलभराव क्षमता वाले गंगरेल बांध के 100 प्रतिशत भर जाने के बाद जल प्रबंधन एवं सुरक्षा के मद्देनजर बांध के सभी 14 रेडियल गेट खोल दिए गए हैं। सभी गेट खुलने से महानदी में बांध से 2 लाख 6 हज़ार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। 64,117 क्यूसेक पानी की भारी आवक जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 सितंबर की सुबह 8 बजे गंगरेल बांध में 64,117 क्यूसेक…

Read More

नई दिल्ली। पटना हाई कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए बेहद अजीबोगरीब फैसला सुनया था. आपको याद होगा कि इसी साल 9 जुलाई को पटना हाई कोर्ट ने एक व्यक्ति की बलात्कार के प्रयास के अपराध में हुई सज़ा रद्द करते हुए कहा था कि किसी महिला की सलवार उतारने की कोशिश और उसकी छाती दबाना बलात्कार की कोशिश नहीं माना जा सकता. हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद तमाम तरह के चर्चाएं सामने होने लगी थी लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के इस फैसले की आलोचना की है. हाई कोर्ट के फैसले…

Read More

नई दिल्ली। चुनाव आयोग को लेकर जारी विवाद के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर सामने आए सवाल गंभीर हैं और ज्ञानेश कुमार को पद छोड़कर ‘सरकारी गवाह’ बन जाना चाहिए। राहुल गांधी का बड़ा दावा राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर सवाल उठाती रही है और अब दो चुनाव आयुक्तों के कथित बयानों से उनकी चिंताओं को बल मिला है। उन्होंने ज्ञानेश कुमार पर देश के हितों के खिलाफ काम…

Read More

नई दिल्ली। स्पेशल इंटेंसिव डिवीजन (SIR) में गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयोग पर कई आरोप लग रहे हैं. इस पूरे मामले में कॉकरोच जनता पार्टी की भी एंट्री हो चुकी है. सीजेपी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि ज्ञानेश कुमार 48 घंटे में इस्तीफा दे दें. वरना हम लोग आंदोलन करेंगे. यह आंदोलन तब तक होगा जब वो खुद इस्तीफा नहीं दे देंगे. तब तक हम पीछे नहीं हटेंगे. CJP ने आरोप लगाया कि वोटर्स के अधिकारों को कमज़ोर किया जा रहा है. अगर ज्ञानेश कुमार इस्‍तीफा नहीं देते हैं तो देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा. जिसमें जंतर-मंतर 2.0 भी…

Read More

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में ट्रेनी डीएसपी निशांत कुर्रे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. गणेश विसर्जन के दौरान साइड देने और डीजे की तेज ध्वनि को लेकर विवाद शुरू हुआ. इस दौरान गणेश समिति के लोगों द्वारा ट्रेनी डीएसपी पर हमले किए जाने का आरोप है. निशांत कुर्रे वर्तमान में दरिमा थाना के टीआई के रूप में पदस्थ हैं. ट्रेनी डीएसपी पर हमला, वाहन में भी तोड़फोड़ जानकारी के मुताबिक, मणीपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात को गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए लोग डीजे में नाचते-गाते जा रहे थे. इसी मार्ग से जब ट्रेनी डीएसपी गुजर…

Read More

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश को देखते हुए छात्र हित में बड़ा फैसला लिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से 25 सितंबर को जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक, लगातार हो रही बारिश के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आज 25 सितंबर को स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश जिले के सभी संबंधित स्कूलों पर तत्काल प्रभाव से लागू होगा। 28 सितंबर को होगी परीक्षा आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया…

Read More

जांजगीर-चांपा। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए शिक्षक के वीडियो के मामले में अब शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बलौदा विकासखंड के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला परसदा (संजयनगर) में शराब पीकर स्कूल पहुंचने वाले सहायक शिक्षक एल.बी. ललित राम भारद्वाज को जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 19 सितंबर 2026 को ललित राम भारद्वाज के शराब पीकर शाला में उपस्थित पाए जाने के संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी बलौदा के प्रतिवेदन पर कार्रवाई की गई। मामले में शिक्षक को कारण बताओ नोटिस…

Read More

बिर्रा। स्कूल की रसोई की जर्जर हालत अब गंभीर सवाल खड़े कर रही है। खंडहर में तब्दील हो चुकी रसोई में रसोइया अपनी जान जोखिम में डालकर बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन तैयार करने को मजबूर है। रसोई की दीवारें और छत खराब और काफी जर्जर हालत में हैं, जिससे कभी भी हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौरतलब है कि विकासखंड बम्हनीडीह के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला गतवा में स्कूल की रसोई की जर्जर हालत अब गंभीर सवाल खड़े कर रही है। खंडहर में तब्दील हो चुकी रसोई में रसोइया अपनी जान हथेली में रख कर बच्चों के…

Read More

मुंगेली। जिले में पर्यावरण अधोसंरचना विकास मद के सरकारी बैंक खाते से लाखों रुपये की हेराफेरी के सनसनीखेज मामले का मुंगेली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मुंगेली शाखा में पदस्थ रहे क्लर्क टिकेश कुमार को 26 लाख 87 हजार रुपये के अनाधिकृत अंतरण के आरोप में गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने पद पर रहते हुए एक निष्क्रिय सरकारी खाते को चालू कराकर सुनियोजित ढंग से यह पूरी वित्तीय अनियमितता की थी। मामले की शुरुआत कलेक्टर मुंगेली के उस आदेश से हुई, जिसमें सेंट्रल…

Read More