Author: True soldier
उत्तर प्रदेश के नोएडा में बुधवार रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर AC बस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई। इनमें 8 पुरुष और एक महिला है। बस में 35 यात्री सवार थे। 20 को रेस्क्यू किया गया, जबकि कुछ यात्री खिड़कियां तोड़कर बाहर निकल गए। हादसा रात करीब 11:30 बजे जेवर एयरपोर्ट से 500 मीटर दूर हुआ। बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से रात 9:30 बजे महोबा के लिए निकली थी। एसी में ब्लास्ट की आशंका है। शव बुरी तरह जल गए हैं। अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। FIR में यात्री सुनील कुमार…
रायपुर। जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNV) में 2027 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। दोनों कक्षाओं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 10 अप्रैल को होगी। कक्षा 9वीं की परीक्षा संबंधित जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में होगी। वहीं, कक्षा 11वीं में खाली सीटों के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा का रिजल्ट मई या जून में जारी होने की संभावना है। 9वीं में एडमिशन के लिए पात्रता कक्षा 9वीं में संबंधित जिले के निवासी छात्र आवेदन कर सकते हैं। छात्र का 2026-27 में उसी जिले…
अमेरिकी कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के फैसले को 6 दिन बाद ही पलट दिया। उन्होंने 18 सितंबर को CNN, MS NOW और पॉलिटिको को व्हाइट हाउस से बैन करने का ऐलान किया था। अमेरिकी फेडरल जज टिमोथी केली ने कहा कि मीडिया पर लगाया गया बैन अमेरिकी संविधान के खिलाफ हो सकता है। तीनों मीडिया संस्थानों ने ट्रम्प के फैसले के खिलाफ कोर्ट में अपील की थी। अब इन तीनों मीडिया संस्थानों के पत्रकारों को फिर से व्हाइट हाउस में एंट्री मिल सकेगी। मीडिया संस्थानों ने कहा- बैन से पहले अपना पक्ष रखने का मौका नहीं मिला तीनों मीडिया…
पाकिस्तान ने गुरुवार को अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तराड़ ने कहा कि ये हमले अफगानिस्तान से एक दिन पहले हुए ड्रोन हमलों के जवाब में किए गए हैं। तारड़ के मुताबिक, इन 10 जगहों का इस्तेमाल ड्रोन लॉन्च करने और उन्हें रखने के लिए किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि इन ठिकानों की पहचान की गई और सटीक तरीके से हमलों को अंजाम दिया गया। अफगानिस्तान ने इन ताजा हमलों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। पाकिस्तान ने 8 ड्रोन मार गिराने का दावा पाकिस्तान ने बुधवार को दावा किया कि…
छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद फुलो देवी नेताम के WhatsApp अकाउंट के कथित तौर पर हैक होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि साइबर ठगों ने सांसद के नाम और संपर्क का इस्तेमाल करते हुए उनके परिचितों को मैसेज भेजे और उनसे 50 से 60 हजार रुपये तक की रकम मांगी। मामले की जानकारी सामने आने के बाद सांसद ने कोंडागांव एसपी पंकज चंद्रा से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। कई सांसदों के फोन आने पर हुआ मामले का खुलासा जानकारी के मुताबिक, फुलो देवी नेताम को उस समय संदेह हुआ, जब उनके संपर्क में…
नई दिल्ली। UPI ट्रांजैक्शन पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) के विरोध में देशभर के व्यापारी संगठनों ने 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के दिन ‘नो UPI डे’ मनाने का ऐलान किया है। इस दौरान व्यापारी UPI के जरिए भुगतान स्वीकार नहीं करने और ग्राहकों से कैश या कार्ड के माध्यम से भुगतान लेने की अपील करेंगे। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (FAIVM) और कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) समेत कई व्यापारी संगठनों ने प्रस्तावित शुल्क के खिलाफ विरोध जताया है। व्यापारियों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल, किराना, इलेक्ट्रॉनिक्स और अनाज जैसे कारोबार में पहले से ही मार्जिन सीमित…
रायपुर। अटारी स्थित नंदनवन को अब सिर्फ घूमने-फिरने की जगह के बजाय प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण और पारिवारिक मनोरंजन से जुड़े बड़े पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से नंदनवन का कायाकल्प किया जाएगा। परियोजना को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर विकसित करने की तैयारी है। नंदनवन के पुनर्विकास प्रस्ताव का उच्चस्तरीय बैठक में प्रस्तुतिकरण किया गया। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई बैठक में नंदनवन पीपीपी समिति ने प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके साथ ही परियोजना को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू होगी। बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रांत सर्व सेन समाज, पंजीयन क्रमांक 82 के प्रांतीय अध्यक्ष श्री पुनीत राम सेन जी के निर्देशानुसार मंगलवार को सर्व सेन समाज जिला बिलासपुर के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री, राज्यपाल, शिक्षा मंत्री एवं शिक्षा सचिव के नाम कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल जी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षा के प्रश्नपत्र में सेन समाज से संबंधित कथन/लोकोक्ति के कथित आपत्तिजनक एवं अनुचित प्रयोग को लेकर समाज की आपत्ति दर्ज कराई गई। समाज के पदाधिकारियों ने उक्त मामले की उचित जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस अवसर पर सर्व सेन समाज बिलासपुर के…
बिलासपुर। रायपुर की पुरानी बस्ती स्थित श्री ठाकुर रामचंद्रजी स्वामी जैतूसाव मठ सार्वजनिक न्यास की संपत्तियों को लेकर महंत राम आशीष दास, निवासी जैतूसाव मठ, पुरानी बस्ती, रायपुर, की याचिका छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है। जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि राजस्व रिकॉर्ड में कलेक्टर का नाम सरबराकार/प्रबंधक के रूप में दर्ज किए जाने से किसी पक्ष के संपत्ति संबंधी मूल अधिकार का अंतिम निर्धारण नहीं होता। कोर्ट ने पांच साल से अधिक देरी से दायर याचिका में हस्तक्षेप से भी इनकार किया। हालांकि कोर्ट ने स्पष्ट किया कि महंत/सरबराकार के पद को लेकर पक्षकारों के…
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर प्रभारियों की नई नियुक्ति के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा में हर्ष का माहौल है। राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का नया प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय मंत्री सिद्धार्थ शम्भू को सह प्रभारी बनाए जाने पर प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व ने बधाई दी है। सीएम विष्णु देव साय ने जताई खुशी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा की गई नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी का लंबा राष्ट्रीय अनुभव, राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण और संगठन के लिए उनकी निष्ठा छत्तीसगढ़ में संगठन और जनसेवा के संकल्प…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.