भाजपा ने बुधवार को सभी राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों का ऐलान किया गया। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है।
इससे पहले 18 अगस्त को BJP ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के प्रभारियों की लिस्ट जारी की थी। उस लिस्ट में विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी और जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह प्रभारी बनाया गया था। सतीश पूनिया को पंजाब और तरुण चुघ को गुजरात का प्रभारी बनाया गया था। तब पार्टी ने कहा था कि बाकी राज्यों के प्रभारियों की नियुक्ति बाद में की जाएगी।
प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की लिस्ट…




यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
