Author: True soldier
Chhattisgarh News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में जहां बच्चों को ‘क’ से ‘ककहरा’ और ‘अ’ से ‘अनुशासन’ सिखाया जाता है, वहीं स्कूल के गेट से चंद कदम की दूरी पर ही मदिरालय (शराब की दुकानें) खुली हुई हैं। यह विरोधाभास छत्तीसगढ़ विधानसभा में तब और गहरा गया, जब लैलूंगा की कांग्रेस विधायक विद्यावती सिदार ने इसे मुद्दा बनाया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या शिक्षा के केंद्रों का भविष्य शराब की बोतलों के साये में तय होगा? Chhattisgarh News: विधानसभा में आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने आंकड़े साझा करते हुए बताया कि प्रदेश के स्कूलों और राजमार्गों की 50 से…
रायपुर। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने छत्तीसगढ़ में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन को लेकर कई महत्वपूर्ण कमियों को उजागर किया है। मार्च 2024 को समाप्त अवधि के लिए की गई प्रदर्शन लेखा परीक्षा रिपोर्ट में योजना निर्माण, वित्तीय प्रबंधन, रोजगार उपलब्धता, निगरानी और सामाजिक अंकेक्षण व्यवस्था में खामियों का उल्लेख किया गया है। यह रिपोर्ट मंगलवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के पटल पर रखी गई। सीएजी रिपोर्ट के अनुसार मनरेगा में सहभागी योजना निर्माण प्रक्रिया का प्रभावी पालन नहीं किया गया। श्रम बजट तैयार करने से पहले आवश्यक गृह सर्वेक्षण नहीं कराए…
CG Weather: रायपुर। छत्तीसगढ़ में कमजोर पड़े मानसून के बीच अगले दो दिनों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 15 और 16 जुलाई को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 15 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। CG Weather: राजधानी रायपुर में दिनभर…
खैरागढ़/छुईखदान। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग के ठेकेदार गणेश्वर जंघेल की आत्महत्या के मामले में 25 पन्नों का एक कथित सुसाइड नोट सामने आने के बाद प्रकरण ने नया मोड़ ले लिया है। नोट में विभाग के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों पर कमीशन मांगने, मानसिक प्रताड़ना देने और भुगतान में अनावश्यक विलंब करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों के सामने आने के बाद छुईखदान पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गणेश्वर जंघेल ने 16 जून को आत्महत्या कर ली थी। परिजनों का आरोप है कि…
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है, जहां एक आरोपी ने पूजा-पाठ और ताबीज पहनाने के बहाने महिला के साथ कमरे में अश्लील हरकत की। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह पूरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है। दरअसल, अर्जुनी थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी प्रसाद चौरे ने पूजा-पाठ और ताबीज पहनाने का झांसा देकर उसे कमरे में अकेला बुलाया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत की। महिला के विरोध करने और…
Jagannath Rath Yatra 2026: रायपुर। राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथयात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा तीनों दिव्य रथों पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। वहीं, 24 जुलाई को बाहुड़ा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। रथयात्रा से पूर्व 14 जुलाई की शाम 6 बजे मंदिर परिसर में नेत्रोत्सव का धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। Jagannath Rath Yatra 2026: श्री जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष एवं विधायक पुरंदर मिश्रा ने मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता…
Police Transfer: जांजगीर-चांपा। पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने मंगलवार को तबादला आदेश जारी करते हुए चार पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। Police Transfer: जारी आदेश के अनुसार विभिन्न थानों एवं शाखाओं में पदस्थ पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसी क्रम में निरीक्षक भास्कर शर्मा को अकालतरा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें प्रभारी रिजर्व सेल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। (Police Transfer) देखें लिस्ट –
BBL 2026-27 Schedule: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग (BBL) के 16वें सीजन के कार्यक्रम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। BBL 2026-27 का आयोजन 12 दिसंबर 2026 से 26 जनवरी 2027 तक होगा। करीब 46 दिनों तक चलने वाले इस प्रतिष्ठित टी20 टूर्नामेंट में कुल 44 मुकाबले खेले जाएंगे। इस बार का सीजन कई मायनों में ऐतिहासिक रहने वाला है। पहली बार किसी विदेशी फ्रेंचाइजी टी20 लीग का मुकाबला भारत में आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच 12 दिसंबर को चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स आमने-सामने होंगे। यह BBL…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.