Author: True soldier
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में गुरुवार को आयोजित महाप्रभु श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव श्रद्धा, आस्था और धार्मिक उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्यपाल रमेन डेका के साथ महोत्सव में शामिल हुए। दोनों ने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए मंगलकामना की। महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा से जुड़ी सदियों पुरानी और अत्यंत पवित्र ‘छेरा-पहरा’ की परंपरा का निर्वहन किया। इस रस्म के…
रायपुर। देश में पहली बार E20 एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से जुड़ी वाहन खराबी के मामले में उपभोक्ता के पक्ष में बड़ा फैसला आया है। रायपुर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (कंज्यूमर कोर्ट) ने मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड और उसके अधिकृत डीलर को सेवा में कमी और अनुचित व्यापारिक व्यवहार का दोषी ठहराते हुए ग्राहक को राहत देने का आदेश जारी किया है। आयोग ने कंपनी को 45 दिनों के भीतर उपभोक्ता को उसी मॉडल की नई E20 अनुकूल कार उपलब्ध कराने या वाहन की पूरी कीमत 20.5 लाख रुपये वापस करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कंपनी को…
धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू: जबरन धर्मांतरण पर होगी 20 साल तक जेल, सामूहिक मामले में उम्रकैद…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 10 जुलाई से राजपत्र में प्रकाशन के साथ पूरे प्रदेश में लागू हो गया है। नए कानून के तहत बल, प्रलोभन, धोखाधड़ी अथवा अन्य अवैध तरीकों से धर्म परिवर्तन कराने के मामलों में कड़े दंड और भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है। अधिनियम के अनुसार, बल, लालच या धोखाधड़ी के माध्यम से धर्म परिवर्तन कराने के दोषी पाए जाने पर 7 से 10 वर्ष तक के कारावास और न्यूनतम 5 लाख रुपये के जुर्माने की सजा हो सकती है। यदि पीड़ित महिला, नाबालिग या अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अथवा अन्य पिछड़ा वर्ग से…
CG WEATHER UPDATE: रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से जारी गर्मी और उमस के बीच राहत की खबर है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए निम्न दाब क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) के प्रभाव से आज से रायपुर सहित कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस से राहत मिलेगी। बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया मौसम तंत्र मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न…
Raipur Jagannath Rath Yatra 2026: रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में भगवान श्रीजगन्नाथ की पावन रथयात्रा के अवसर पर गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु जगन्नाथ मंदिर पहुंचने लगे, जहां भगवान श्रीजगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना Raipur Jagannath Rath Yatra 2026: रथयात्रा शुरू होने से पहले राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। दोनों ने विधि-विधान के साथ भगवान श्रीजगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में देश के औद्योगिक विकास, बुनियादी ढांचे और विनिर्माण क्षेत्र को गति देने वाले सात महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इन परियोजनाओं के लिए कुल 2,19,353 करोड़ रुपये के बजटीय प्रावधान को स्वीकृति दी गई है। सरकार का कहना है कि इन फैसलों से इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, परिवहन नेटवर्क, उर्वरक उत्पादन और औद्योगिक निवेश को नई गति मिलेगी। सेमीकंडक्टर और मोबाइल निर्माण पर सबसे बड़ा निवेश कैबिनेट ने भारत को वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण केंद्र बनाने की दिशा में…
रायपुर। खरीफ सीजन 2026 में किसानों की फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) लागू की गई है। कृषि विभाग ने जिले के गैर-ऋणी (अऋणी) किसानों से 31 जुलाई 2026 तक अधिसूचित फसलों का बीमा कराने की अपील की है, ताकि विपरीत परिस्थितियों में उन्हें आर्थिक सहायता मिल सके। प्राकृतिक आपदाओं से मिलेगा सुरक्षा कवच कृषि विभाग के अनुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को सूखा, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, कीट प्रकोप, रोग संक्रमण और अन्य प्राकृतिक कारणों से होने वाली फसल क्षति के लिए बीमा सुरक्षा प्रदान की जाएगी। योजना…
महाराष्ट्र में नागपुर के खापरखेड़ा में दोस्ती का भरोसा जीतकर दो युवकों ने एक विवाहित महिला को पहले ड्रग्स की लत लगाई और बाद में नशे की हालत में उसके साथ कथित रूप से गैंगरेप किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाए और महिला को उसे वायरल करने की धमकी दी। आपत्तिजनक वीडियो का डर दिखाकर दोनों ने लंबे समय तक महिला का यौन शोषण किया। पति को नींद की गोलियां देकर आने के लिए कहते थे आरोपी पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों की तरफ से पति को नींद…
बिलासपुर। रेल मंत्रालय की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत चांपा जंक्शन रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण कार्य पूरा हो गया है। लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन को आधुनिक यात्री सुविधाओं से सुसज्जित करते हुए नया स्वरूप दिया गया है। हावड़ा–मुंबई मुख्य रेलमार्ग के महत्वपूर्ण जंक्शन चांपा स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार, आकर्षक प्रवेश एवं निकास द्वार, सुव्यवस्थित पार्किंग, आधुनिक बुकिंग काउंटर, द्वितीय एवं उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय, वीआईपी कक्ष, नए प्लेटफॉर्म शेल्टर, महिलाओं, पुरुषों एवं दिव्यांगजनों के लिए आधुनिक शौचालय, लिफ्ट, टैक्टाइल टाइल्स, अत्याधुनिक ट्रेन व कोच डिस्प्ले बोर्ड,…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.