Author: True soldier
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज पांचवां और अंतिम दिन है। सदन की कार्यवाही में प्रश्नकाल, शासकीय कार्य और अंतिम ढाई घंटे अशासकीय कार्यों के लिए निर्धारित किए गए हैं। आज सदन में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी, जिसके चलते सत्र के अंतिम दिन हंगामेदार रहने के आसार हैं। प्रश्नकाल के दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और दयालदास बघेल सदस्यों के सवालों का जवाब देंगे। वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की स्थानीय निकायों से संबंधित रिपोर्ट सदन के पटल पर रखेंगे। इसके अलावा विधायक गोमती साय, धर्मजीत सिंह और भैयालाल…
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर में पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के सरोना, चांपा और बालोद रेलवे स्टेशन भी यात्रियों को समर्पित किए गए। इनमें सरोना रेलवे स्टेशन का करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिकीकरण और पुनर्विकास किया गया है। सरोना रेलवे स्टेशन को आधुनिक यात्री सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। स्टेशन पर 95 वर्गमीटर का नया कॉनकोर्स भवन, 2,000 वर्गमीटर का विकसित सर्कुलेटिंग एरिया, नया फुट ओवरब्रिज, सात प्लेटफॉर्म शेल्टर, 2,800 वर्गमीटर प्लेटफॉर्म अपग्रेडेशन, दो लिफ्ट, आधुनिक प्रतीक्षालय, उन्नत शौचालय, दूसरा प्रवेश…
रायपुर। राजधानी रायपुर के संतोषी नगर ब्रिज के पास शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेलीबांधा से आमानाका की ओर जा रहा ट्रक (RJ 31 GB 3122) अचानक अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराया और फिर करीब 15 फीट नीचे जा गिरा। हादसे के दौरान ट्रक ने एक कार (CG 04 MA 3271) को भी टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार में था। संतोषी नगर ब्रिज के पास चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी…
CG Weather Today: रायपुर। मानसून के ब्रेक के समाप्त होने के बाद छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र (लो प्रेशर सिस्टम) का प्रभाव प्रदेश में स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे और कई क्षेत्रों में हल्की बारिश व बूंदाबांदी दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिनों तक वर्षा की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश…
ओडिशा के पुरी में गुरुवार को रथयात्रा शुरू होते ही भगदड़ मच गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। 120 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दावा है कि भीड़ ज्यादा होने के कारण लोगों को दम घुटने की समस्या हुई। इससे पहले शाम 5.05 बजे जगन्नाथ मुख्य मंदिर से शुरू हुई। इस वक्त तेज बारिश हो रही थी। इसके बावजूद यात्रा रूट पर 10 लाख से ज्यादा लोग मौजूद थे।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से प्रकाशित लोकप्रिय हिंदी सांध्य दैनिक समाचार पत्र ‘ट्रू सोल्जर’ ने आषाढ़ शुक्ल द्वितीया यानी भगवान जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के शुभ अवसर पर अपनी स्थापना का एक और गौरवशाली वर्ष पूरा कर लिया है। 3 जुलाई 2011 को रथ यात्रा के ही पावन दिन शुरू हुआ यह सफर आज अपने एडिटर-इन-चीफ (संपादक) अमित अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता में एक मिसाल बन चुका है। भगवान जगन्नाथ के रथ की गति की तरह ही निरंतर आगे बढ़ते हुए ‘ट्रू सोल्जर’ ने निर्भीक पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित किए हैं। टैगलाइन को…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 19 वर्ष पुराने रिश्वत प्रकरण में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए विशेष न्यायालय द्वारा तत्कालीन पटवारी रेखराम पाटनवार (दिवंगत) और उनके पुत्र योगेंद्र कुमार पाटनवार को दी गई दोषसिद्धि और सजा को निरस्त कर दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष रिश्वत की मांग साबित करने में विफल रहा, जबकि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दोषसिद्धि के लिए रिश्वत मांगे जाने का स्पष्ट प्रमाण आवश्यक है। मामले के अनुसार वर्ष 2003 में शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी कि भूमि के राजस्व अभिलेखों में नामांतरण करने के एवज में तत्कालीन पटवारी रेखराम पाटनवार ने…
रायपुर। मोबाइल पर फर्जी मैसेज भेजकर मोबाइल हैक करने और बैंक खातों से 3.94 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले दो अंतर्राज्यीय साइबर ठगों को रायपुर पुलिस ने झारखंड के बोकारो जिले से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मूलतः झारखंड के निवासी हैं। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन, एक चेकबुक और 2,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, डीडी नगर थाना क्षेत्र के कंचनगंगा फेस-02 निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट विष्णु दत्त बघेल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 8 नवंबर 2025 को उनके मोबाइल पर कई संदेश आए। मैसेज खोलने के कुछ…
रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव के उस कथित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कुख्यात नक्सली हिड़मा को “रोल मॉडल” बताए जाने का आरोप लगाया। कश्यप ने कहा कि ऐसा बयान केवल गैर-जिम्मेदाराना नहीं, बल्कि झीरम घाटी हमले में शहीद हुए कांग्रेस के अपने नेताओं, कार्यकर्ताओं और सुरक्षा बलों के जवानों के बलिदान का भी अपमान है। वन मंत्री ने कहा कि हिड़मा का नाम वर्षों से बस्तर में नक्सली हिंसा, सुरक्षा बलों पर हमलों, निर्दोष आदिवासियों की हत्याओं और विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने जैसी घटनाओं से जुड़ा रहा है। ऐसे व्यक्ति…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.