Author: True soldier

मुंगेली। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनके विरुद्ध लगाए गए आरोपों की जांच की मांग को लेकर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल सभा को संबोधित करते हुए…

Read More

रायपुर। गणेश विसर्जन के दौरान निकली झांकी में रातभर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। शारदा चौक से महादेवघाट तक निकली झांकी को देखने के लिए जयस्तंभ चौक समेत आसपास के इलाकों में लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। झांकियों में विभिन्न धार्मिक प्रसंगों को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया। झांकियों में वासुकी नाग और गरुड़ के बीच युद्ध की थीम लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। वहीं एक झांकी में यमलोक में रावण के हमले का दृश्य दिखाया गया। दूसरी झांकी में भगवान श्रीकृष्ण को गरुड़ का घमंड तोड़ते हुए प्रस्तुत किया गया। भीड़ में फंसी एंबुलेंस,…

Read More

नई दिल्ली। 2 हज़ार से अधिक के UPI पेमेंट पर 0.4 प्रतिशत MDR लगाने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया हैं. हालांकि, मामले में सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार, आरबीआई और एनपीसीआई को नोटिस जारी किया है. हालांकि, कोर्ट ने सोमवार (28 सितंबर) को इस व्यवस्था के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई की थी. कोर्ट ने केंद्र सरकार, रिजर्व बैंक और NPCI को जवाब दाखिल करने के लिए 4 सप्ताह का समय दिया है. याचिकाकर्ता का कहना था कि इस व्यवस्था को बिना उचित चर्चा के लाया…

Read More

नई दिल्ली। केनरा बैंक ने देशभर में 3,500 ग्रेजुएट अपरेंटिस पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। बैंक ने भर्ती का नोटिफिकेशन 28 सितंबर 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट canarabank.bank.in पर जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। 3,500 पदों पर होगी भर्ती इस भर्ती अभियान के तहत केनरा बैंक की विभिन्न शाखाओं में कुल 3,500 स्नातक अपरेंटिस की नियुक्ति की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित बैंक की शाखाओं में…

Read More

मुंगेली। छत्तीसगढ़ पुलिस के प्रदेशव्यापी “साइबर जागृति अभियान” के तहत जिला मुंगेली पुलिस द्वारा साइबर अपराधों से बचाव को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला के पर्यवेक्षण में आयोजित कार्यक्रमों में पेंशनरों, ग्रामीणों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं पर्यटकों को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए गए। इसी क्रम में 27 सितंबर 2026 को सतनाम भवन, मुंगेली में छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ (संभाग बिलासपुर) के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी, पूर्व न्यायाधीश उच्च न्यायालय बिलासपुर एवं पूर्व…

Read More

डिजिटल डेस्क। नवरात्रि और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों से ठीक पहले देश के इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार से आम उपभोक्ताओं के लिए झटका देने वाली खबर आई है। तांबा, एल्युमिनियम और स्टील जैसे कच्चे माल की आसमान छूती कीमतों तथा परिवहन खर्च में बढ़ोतरी के कारण प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां अपने उत्पादों के दाम 5 से 8 प्रतिशत तक बढ़ाने जा रही हैं। इस वर्ष में यह तीसरा मौका होगा जब कंज्यूमर ड्यूरेबल्स की कीमतों में इजाफा किया जा रहा है। एयर कंडीशनर पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर उद्योग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, सबसे ज्यादा बढ़ोतरी एयर कंडीशनर (AC) की श्रेणी में देखने…

Read More

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस से जुड़े शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चार दिन तक की गई तकनीकी जांच के बाद शनिवार देर रात शोएब ढेबर को गिरफ्तार किया। रविवार शाम उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की गई, लेकिन अदालत ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने भाजपा नेता के भांजे टीनू भारद्वाज समेत कुछ अन्य युवकों…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 2 से 7 अक्टूबर तक सिंगापुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे भारत-सिंगापुर विकास और कारोबार सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ में विदेशी निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देना और प्रदेश की औद्योगिक क्षमता को वैश्विक निवेशकों के सामने रखना है। प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री सिंगापुर के उद्योगपतियों, निवेशकों और कारोबारी प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इन बैठकों में छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापित करने, नई परियोजनाएं शुरू करने और निवेश के अवसरों पर चर्चा होगी। सरकार की ओर से प्रदेश में उपलब्ध संसाधनों, औद्योगिक क्षमता और निवेश की संभावनाओं की जानकारी भी…

Read More

रायपुर में आज (28 सितंबर) रात गणेश विसर्जन झांकी निकलेगी। झांकियां शारदा चौक से महादेवघाट तक जाएंगी। झांकी मार्ग पर शाम 6 बजे से सभी तरह के वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। विसर्जन झांकियों को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। डीजे और साउंड सिस्टम के इस्तेमाल को लेकर भी नियम तय किए गए हैं। इस बार गणेश उत्सव के समापन पर निकलने वाली विसर्जन झांकियों को सम्मानित किया जाएगा। अखिल भारतीय संत समिति, शाखा छत्तीसगढ़ की ओर से झांकियों और समितियों के लिए पुरस्कार प्रतियोगिता रखी गई है। बेहतर प्रस्तुति देने वाली समितियों को पहला, दूसरा और…

Read More

रायपुर में वोट चोरी के आरोप और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस आज कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी। प्रदर्शन दोपहर में होगा। प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी सुखदेव भगत भी इसमें शामिल होंगे। कांग्रेस ने देशभर में चरणबद्ध आंदोलन का कार्यक्रम घोषित किया है। इसके तहत 25 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटियों ने राज्य चुनाव आयोग के कार्यालयों तक मार्च किया था। अब आंदोलन के दूसरे चरण में 28 सितंबर को जिला कांग्रेस कमेटियों को कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन करने के निर्देश दिए गए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची…

Read More