Author: True soldier

नई दिल्ली। रेलवे यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए रेल मंत्रालय ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और टिकट जांच स्टाफ (TTE) के अधिकारों का विस्तार कर दिया है। जन विश्वास अधिनियम के तहत लागू नए नियमों के अनुसार अब कई प्रकार के रेलवे नियमों के उल्लंघन पर लंबी कानूनी प्रक्रिया के बजाय मौके पर ही जुर्माना लगाया जा सकेगा। नई व्यवस्था का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में अनुशासन बनाए रखना, अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना और छोटे मामलों में न्यायिक प्रक्रिया का बोझ कम करना है। RPF इंस्पेक्टर को मिले नए अधिकार संशोधित नियमों के तहत सहायक उपनिरीक्षक (ASI)…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विपक्ष ने राज्य सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रस्ताव स्वीकार करते हुए कहा कि इस पर सदन के अंतिम दिन, 17 जुलाई को चर्चा कराई जाएगी। राज्य गठन के बाद यह विधानसभा में लाया गया 10वां अविश्वास प्रस्ताव है। इससे पहले नौ बार विभिन्न सरकारों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किए गए, लेकिन हर बार संबंधित सरकारें सदन में अपना बहुमत साबित करने में सफल रहीं। अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से विपक्ष सरकार के कामकाज, नीतियों और प्रशासनिक फैसलों पर सवाल…

Read More

रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपने एक अहम फैसले में कहा है कि किसी लोकसेवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए निर्धारित प्रारूप में शपथपत्र (हलफनामा) और 250 रुपये का निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य है। इन वैधानिक शर्तों का पालन किए बिना शुरू की गई कार्रवाई कानून की कसौटी पर टिक नहीं सकती। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि बाद में शिकायत को “विशिष्ट सूचना” बताकर अनिवार्य कानूनी प्रक्रिया से बचने का प्रयास स्वीकार्य नहीं होगा। जस्टिस संजय के. अग्रवाल की एकलपीठ ने डॉ. शिव शंकर अग्रवाल बनाम छत्तीसगढ़ लोक आयोग (डब्ल्यूपीसी क्रमांक 3279/2020) की सुनवाई करते हुए…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ की जेलों में काम करने वाले सजायाफ्ता कैदियों को जल्द ही पहले की तुलना में अधिक पारिश्रमिक मिल सकता है। जेल मुख्यालय ने मौजूदा मजदूरी व्यवस्था में बदलाव का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा है। प्रस्ताव के अनुसार कैदियों को उनके कौशल के आधार पर कुशल, अर्धकुशल और अकुशल श्रेणियों में वर्गीकृत कर दैनिक मजदूरी बढ़ाने की सिफारिश की गई है। प्रस्ताव के मुताबिक, कुशल कैदियों को 225 रुपये, अकुशल कैदियों को 200 रुपये और नई अर्धकुशल श्रेणी के कैदियों को 150 रुपये प्रतिदिन पारिश्रमिक देने का प्रावधान किया गया है। शासन से मंजूरी मिलने पर इसका लाभ…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर में वाहन चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा पंडरी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक हिस्ट्रीशीटर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन दोपहिया वाहन तथा वारदात में प्रयुक्त एक बाइक सहित कुल चार वाहन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये है, बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला के निर्देशन में वाहन चोरी के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। टीम सीसीटीवी फुटेज, मुखबिरों की सूचना और…

Read More

रायपुर। राज्य शासन ने राजिमवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करते हुए राजिम नगर पंचायत का नगर पालिका के रूप में उन्नयन कर दिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। राजिम नगर पंचायत की सीमाएं ही राजिम नगर पालिका की सीमाएं होंगी। राज्य शासन के इस निर्णय से पूरे शहर में खुशी एवं उत्साह का वातावरण है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने राजिम नगर पंचायत के नगर पालिका के रूप में उन्नयन पर कहा कि राज्य शासन के इस निर्णय से राजिम के सुनियोजित विकास…

Read More

जुलाई को छत्तीसगढ़ में मानसून का सबसे सक्रिय दौर माना जाता है, लेकिन इस बार मानसून में ब्रेक लगने से पूरे प्रदेश में बारिश थम गई। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश नहीं हुई। वहीं 1 जून से अब तक प्रदेश में सामान्य से 26% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यह स्थिति ‘ब्रेक मॉनसून’ की है। इसमें मानसूनी सिस्टम कमजोर पड़ जाते हैं और बारिश देने वाले सिस्टम राज्य से दूर चले जाते हैं। इसकी वजह से एक-दो दिन तक पूरे प्रदेश में बारिश…

Read More

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के खम्हरिया गांव स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में पिछले तीन दिन से चौंकाने वाली घटनाएं घट रहीं हैं। यहां की छात्राएं लगातार डरकर बेहोश हो रही हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भी भर्ती कराया गया, लेकिन अभी तक कारण का पता नहीं चल पाया है। स्कूल से पता चला है कि अचानक छात्राओं का व्यवहार असामान्य हो जाता है और फिर वो बेहोश जा रही हैं। सोमवार को फिर से तीन बच्चियां बेहोश हो गईं। अस्पताल में उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। अब तक कुल 11 छात्राएं बेहोश…

Read More

होर्मुज स्ट्रेट में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, मोंबासा और अल बहिया नाम के दो तेल टैंकरों पर क्रूज मिसाइलों से हमला किया गया। इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि छह भारतीयों सहित कुल आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों का उपचार जारी है। इस बीच, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने बहरीन स्थित अल-जुफैर सैन्य अड्डे और अमेरिकी नौसेना की फिफ्थ फ्लीट के ठिकाने पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। इसके अलावा, जॉर्डन के एक…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड पार्षद महेश कुमार ध्रुव ने तेलीबांधा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि विधायक पुरंदर मिश्रा से संबंधित एक फेसबुक पोस्ट पर 10 जुलाई को “ललित टांडी ललित” नाम…

Read More