Author: True soldier
सूरजपुर। जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक फॉरेस्ट गार्ड को कुछ ग्रामीण युवकों ने नर्सरी परिसर में उसकी महिला मित्र के साथ पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, फॉरेस्ट गार्ड अपनी महिला मित्र के साथ नर्सरी क्षेत्र में मौजूद था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंच गए और दोनों को देख लिया। इसके बाद युवकों ने गार्ड को घेर लिया और उसके साथ डंडे और बेल्ट से मारपीट की। वायरल वीडियो में फॉरेस्ट गार्ड वर्दी में नजर…
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग के हालात बन गए हैं। PAK एयरफोर्स ने एक बार फिर अफगानिस्तान में कई प्रांतों में एयरस्ट्राइक की है। दूसरी तरफ तालिबान ने भी इस्लामाद के फैजाबाद सैन्य ठिकाने समेत कई अहम मिलिट्री बेस को निशाना बनाने का दावा किया है। संघर्ष की शुरुआत गुरुवार देर रात पाकिस्तान पर अफगानिस्तान के हमले से हुई। यह हमला 22 फरवरी को अफगानिस्तान में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के जवाब में किया गया। टोलो न्यूज के मुताबिक तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने इस हमले में 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने का दावा किया। इस हमले के जवाब…
गुरुर। गुरुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम भरदा, छेड़िया, सनौद, बोहारा डोटोपार कोसागोदी, कुलिया कनेरी भेजा नवागांव डोकला बालोदगहन पेरपार पलारी मोखा पेंडरवानी कंवर दियाबाती खर्रा सहित आसपास के अन्य ग्रामों में बिना वैध लाइसेंस संचालित लाल ईंट भट्ठों का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि इन भट्ठों के संचालन से पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंच रही है तथा किसानों की उपजाऊ भूमि भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, भट्ठों में बड़े पैमाने पर मिट्टी की खुदाई की जा रही है, जिससे खेतों की उर्वरता कम हो रही है। साथ ही भट्ठों से निकलने वाला…
गौरीशंकर गुप्ता. रायगढ़। होली पर्व से पहले रायगढ़ में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह ने पुलिस कार्यालय में 100 से अधिक आदतन अपराधियों, गुंडा-बदमाशों और निगरानी बदमाशों को बुलाकर कड़ी चेतावनी दी। सभी को लाइन में खड़ा कर स्पष्ट शब्दों में कहा गया कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग, मारपीट या आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान एसएसपी ने कहा कि यदि त्योहार के समय शांति भंग करने की कोई भी घटना सामने आती है तो संबंधित व्यक्तियों को…
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, बिलासपुर शहर जिला अध्यक्ष घनश्याम कौशिक ने अपनी नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने संगठन के प्रति निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज कश्यप को जिला कार्यालय प्रभारी (बिलासपुर दक्षिण मंडल) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू, विधायक अमर अग्रवाल और भाजपा बिलासपुर जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सहमति से की गई है। मनोज कश्यप पार्टी के एक पुराने और समर्पित सिपाही माने जाते…
गरियाबंद। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गरियाबंद द्वारा भारतीय अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीयन भारतीय थल सेना के संबंध में अग्निवीर भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 01 अप्रैल 2026 तक वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू ज्वाईन इंडियन आर्मी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार केंद्र से प्राप्त जानकारी के अुनसार ऐसे अविवाहित पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी, जिनका जन्म तिथि 01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009 के मध्य है, वे अग्निवीर के विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जैसे अग्निवीर जनरल ड्यूटी पुरुष एवं महिला, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर…
शराब घोटाला केस में दिल्ली कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को CBI केस में बरी कर दिया है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को कहा- दोनों के खिलाफ बिना सबूत के आरोप साबित नहीं होता है। इस मामले में CBI ने कुल 23 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट ने सभी के खिलाफ आरोप तय करने से इनकार करते हुए सभी को बरी कर दिया।
छत्तीसगढ़ के 120 सरेंडर नक्सली आज विधानसभा की कार्यवाही देखने पहुंचे हैं। इनमें 1 करोड़ का इनामी पूर्व नक्सली रुपेश भी शामिल है। वहीं, झीरम हमले का मास्टरमांड, 25 लाख इनामी चैतू भी कार्यवाही देखने आया है। 3 महीने पहले इसने जगदलपुर में सरेंडर किया था। इससे पहले गुरुवार रात ये सभी नक्सली डिप्टी सीएम विजय शर्मा के निवास पर डिनर के लिए पहुंचे थे। निवास पर उनके लिए रेड कार्पेट बिछाया गया था और फूलों से स्वागत किया गया। वहीं, सदन में आज सत्ता पक्ष के विधायकों ने किसानों की ट्रेनिंग में खर्च, परीक्षा में नकल के मुद्दे पर…
सुकमा। नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों ने चिंतलनार थाना क्षेत्र के मोरपल्ली गांव के जोनापारा और दोरालापारा में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 7 नक्सली स्मारकों को ध्वस्त कर दिया। यह संयुक्त अभियान 74वीं बटालियन सीआरपीएफ और 223वीं बटालियन सीआरपीएफ के नेतृत्व में चलाया गया। कार्रवाई 74वीं बटालियन के कमांडेंट हिमांशु पाण्डेय और 223वीं बटालियन के कमांडेंट नीरज सिंह राठौर के निर्देशन में संपन्न हुई। दोरालापारा में बनाया गया एक नक्सली स्मारक ताड़मेटला में मारे गए नक्सलियों की याद में निर्मित किया गया था। सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में ऐसे कुल 7 स्मारकों को चिन्हित कर ध्वस्त किया। अभियान…
विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश करते हुए ‘संकल्प’ थीम के साथ विकास का रोडमैप रखा। बजट में किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज देने की घोषणा की गई, वहीं 18 साल पूरे होने पर बच्चियों को डेढ़ लाख रुपए देने का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में 23 नए उद्योग खुलेंगे और 5 प्रमुख शहरों के एयरपोर्ट पर शोरूम भी खोले जाएंगे। रायपुर के कालीबाड़ी क्षेत्र में 200 बिस्तरों वाला मदर-चाइल्ड हॉस्पिटल (MCH) और चिरमिरी में जिला अस्पताल के निर्माण का प्रावधान किया गया है। वहीं…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.