Author: True soldier
इंटेलिजेंस एजेंसियों ने दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के आधार पर यह जानकारी दी है। एजेंसी के मुताबिक, भाजपा मुख्यालय और आसपास की सरकारी इमारतों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एजेंसियों को शक है कि दीन दयाल उपाध्याय (DDU) मार्ग स्थित कार्यालयों को आत्मघाती हमलों, कार ब्लास्ट, गोलीबारी या IED के जरिए निशाना बनाया जा सकता है। किसी भी खतरे को टालने के लिए सुरक्षा बलों ने निगरानी और एहतियाती कदम बढ़ा दिए हैं। जवानों की तैनाती और सीसीटीवी निगरानी बढ़ी पुलिस और सुरक्षा बलों ने अतिरिक्त जवानों की…
तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ और एक्टर से नेता बने सी जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने रविवार सुबह 10.15 बजे तमिल में शपथ ली। इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहे। थलापित विजय शपथ लेते समय निर्धारित लाइनों के अलावा और बातें बोलने लगे। इस पर राज्यपाल अर्लेकर ने उन्हें टोक दिया और कहा कि वही पढ़ें जो लिखकर दिया है। CM विजय के साथ 9 और मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु, सेल्वी एस कीर्तना शामिल है।…
आपने भी अपने दोस्तों या करीबियों के मुंह से शायद यह बात सुनी होगी कि ‘इस बार यानी 2026 के आईपीएल में मजा नहीं आ रहा है.’ इस बार टूर्नामेंट का 19वां सीजन खेला जा रहा है. सीजन में आधे से ज्यादा लीग मैच हो चुके हैं. धीरे-धीरे कारवां प्लेऑफ की तरफ की तरफ बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका के भाई और आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया पर कुछ आंकड़े शेयर कर ‘आईपीएल में मजा नहीं आ रहा’ वाला सवाल और गहरा कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया…
चीन ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर माना है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उसने पाकिस्तान को मदद दी थी। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक चीनी सरकारी मीडिया CCTV पर प्रसारित इंटरव्यू में चेंगदू एयरक्राफ्ट डिजाइन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के इंजीनियर झांग हेंग ने कहा कि उनकी टीम पाकिस्तान में तकनीकी सहायता दे रही थी। उन्होंने बताया कि उनका काम लड़ाकू विमानों और उनसे जुड़े सिस्टम को पूरी तरह युद्ध के लिए तैयार रखना था। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान एयरफोर्स चीन में बने J-10CE लड़ाकू विमान इस्तेमाल करती है। ये विमान AVIC की सहायक कंपनी बनाती है।…
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव नतीजे आए चार दिन हो चुके हैं, लेकिन सरकार पर सस्पेंस बरकरार है। एक तरफ जहां बंगाल में सरकार का गठन हो चुका है। सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है वहीं विजय तमिल नाडु में सबसे अधिक सीट लेन के बावजूद सीएम पद की शपथ नहीं ले पा रहे हैं। बता दें 108 सीटें जीतकर तमिल नाडु में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी विजय की TVK इस समय बहुमत का आंकड़ा जुटाने की कोशिशों में जुटी है। विजय लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात पर मुलाकात कर रहे हैं, लेकिन सस्पेंस…
छत्तीसगढ़ में प्लास्टिक बोतलों में शराब बिक्री लागू करने के फैसले ने आबकारी विभाग की सप्लाई व्यवस्था बिगाड़ दी है। आधी-अधूरी तैयारी के बीच लागू की गई नई व्यवस्था के कारण प्रदेशभर की शराब दुकानों में देसी और किफायती अंग्रेजी शराब की भारी कमी हो गई है। हालत यह है कि, कई दुकानों में ब्रांड स्टॉक की कमी है। डिस्टिलर्स-बॉटल सप्लाई लॉबी शराब सप्लाई में रुकावट पैदा कर रही है। कैबिनेट में निर्णय होने के बावजूद लॉबी की मनमानी को छुपाने के लिए आबकारी अफसर प्लास्टिक बोतलों में शराब सप्लाई के तिथियों को लगातार बढ़ा रहे हैं। पूरे मामले में…
रायपुर। राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में इस साल सिर्फ आईपीएल ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल टी-20 मैचों का तड़का भी लगने वाला है। बीसीसीआई ने आगमी सीजन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। भारतीय सीनियर महिला टीम अक्टूबर महीने में जिम्बाब्वे महिला टीम की मेजबानी करते नजर आने वाली हैं। यह दोनों देशों के बीच पहली द्विपक्षीय सीरीज होगी, जिसमें 6 सफेद गेंद के मुकाबले खेले जाएंगे। रायपुर में तीन टी-20 और वडोदरा में तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। अबतक रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सिर्फ भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने ही…
भारत में अपहरण और जबरन उठा ले जाने की घटनाएं पिछले एक दशक में अप्रत्याशित रूप से बढ़ी हैं। हाल ही में भोपाल में एक आईएएस एकेडमी की निदेशक के अपहरण और 1.89 करोड़ रुपए की फिरौती के मामले ने देश में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि वर्ष 1953 से 2024 के बीच देश में कुल 20 लाख से अधिक ऐसे मामले दर्ज किए गए। चौंकाने वाला तथ्य यह है कि इन सात दशकों के कुल मामलों का 54% हिस्सा (11.24 लाख केस) केवल पिछले 11 वर्षों (2013-2024)…
दुर्ग जिले में जमीन बंटवारे के काम के बदले पैसे लेने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और जांच के बाद पटवारी को सस्पेंड कर दिया गया। मामला भिलाई-3 के अहिवारा तहसील का है। यहां पदस्थ पटवारी लेकेश्वर सिंह ठाकुर पर जमीन बंटवारे के एवज में 45 हजार रुपए लेने का आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो में पैसों के लेन-देन की बात सामने आने के बाद कलेक्टर अभिजीत सिंह ने मामले को गंभीरता से…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.