FIFA World Cup 2026: न्यू जर्सी। स्पेन ने 16 साल के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर फुटबॉल वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में स्पेन ने गत चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया। स्पेन की ओर से एक्स्ट्रा टाइम के 106वें मिनट में फेरन टोरेस ने निर्णायक गोल दागा। इससे पहले स्पेन ने वर्ष 2010 में नीदरलैंड को 1-0 से हराकर पहली बार विश्व कप जीता था।
पूरे मुकाबले में स्पेन ने गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा और लगातार अर्जेंटीना के गोल पर हमले किए। लामिन यमाल, मिकेल ओयारजाबाल, पेड्री और निको विलियम्स ने कई शानदार मौके बनाए, लेकिन अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने बेहतरीन बचाव करते हुए टीम को लंबे समय तक मुकाबले में बनाए रखा।
हालांकि लगातार बढ़ते दबाव का असर एक्स्ट्रा टाइम में देखने को मिला। 106वें मिनट में निको विलियम्स के हेडर से मिली गेंद पर फेरन टोरेस ने शानदार शॉट लगाकर गोल दाग दिया, जिसे मार्टिनेज भी नहीं रोक सके।
फाइनल का अहम मोड़ इंजरी टाइम में आया, जब अर्जेंटीना के मिडफील्डर एंजो फर्नांडीज को पाउ क्यूबार्सी पर फाउल करने के बाद दूसरा यलो कार्ड मिला और उन्हें रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेज दिया गया। इसके बाद अर्जेंटीना 10 खिलाड़ियों के साथ खेलती रही, जिसका फायदा स्पेन ने उठाया।
FIFA World Cup 2026: यह मुकाबला दो पीढ़ियों के सितारों के बीच भी माना जा रहा था। एक ओर अनुभवी लियोनेल मेसी थे, जबकि दूसरी ओर युवा स्टार लामिन यमाल। स्पेन की मजबूत मिडफील्ड और डिफेंस ने मेसी को पूरे मैच में खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया, जबकि यमाल लगातार अर्जेंटीना के डिफेंस पर दबाव बनाते रहे।
स्पेन ने अपनी पारंपरिक बॉल पजेशन शैली का शानदार प्रदर्शन किया। रोड्री ने मिडफील्ड से खेल की गति नियंत्रित की और स्पेन ने लगभग 65 प्रतिशत समय गेंद अपने कब्जे में रखी।
अंतिम सीटी बजते ही स्पेनिश खिलाड़ियों और समर्थकों में जश्न का माहौल छा गया। वहीं अर्जेंटीना के खिलाड़ियों में निराशा साफ दिखाई दी। मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई, जिसे जल्द ही शांत करा दिया गया। इसके बाद स्पेन के कप्तान ने विश्व कप ट्रॉफी उठाई और पूरा स्टेडियम “वीवा एस्पाना” के नारों से गूंज उठा।
टूर्नामेंट में फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे ने 10 गोल और 4 असिस्ट के साथ गोल्डन बूट का खिताब जीता, जबकि अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी 8 गोल और 4 असिस्ट के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
FIFA World Cup 2026: स्पेन ने अपने अभियान की शुरुआत केप वर्डे के खिलाफ ड्रॉ से की थी, लेकिन इसके बाद लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए सऊदी अरब, उरुग्वे, ऑस्ट्रिया, पुर्तगाल, बेल्जियम, फ्रांस और फाइनल में अर्जेंटीना को हराकर विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
इसके अलावा एम्बाप्पे ने 10 गोल के साथ अपने कुल विश्व कप गोलों की संख्या 22 तक पहुंचाकर जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजे के 16 गोल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। वहीं मेसी भी 21 विश्व कप गोल के साथ सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए।
