Author: True soldier
नीट परीक्षा में हुई अनियमितताओं को लेकर जारी विवाद के बीच शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के विट्ठलभाई पटेल हाउस में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों और सरकार के बीच एक अहम बैठक हुई। स्थिति का सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने के लिए यह दोनों पक्षों के बीच तीसरी आधिकारिक बैठक थी, जो एक तटस्थ स्थल पर आयोजित की गई। इससे पहले CJP ने मंत्रियों के आवास या कार्यालय में बैठक के निमंत्रण को ठुकराते हुए साफ कर दिया था कि बातचीत किसी न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी। किन लोगों ने लिया बैठक में हिस्सा? इस उच्चस्तरीय बैठक में सरकार की ओर से…
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में शुक्रवार को भी गतिरोध खत्म नहीं हो सका। NEET परीक्षा विवाद, कथित पेपर लीक और अन्य मुद्दों को लेकर विपक्ष के लगातार विरोध के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल पाई। हंगामे के बीच लोकसभा की बैठक को सोमवार, 27 जुलाई 2026 की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही भी बार-बार बाधित होने के बाद दोपहर तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार दोपहर 1 बजे केंद्रीय मंत्रिमंडल की अहम बैठक प्रस्तावित…
रायपुर। छत्तीसगढ़ जल्द ही अपनी पहली राजकीय तितली (स्टेट बटरफ्लाई) घोषित करने जा रहा है। राज्य की समृद्ध जैव विविधता को नई पहचान देने के उद्देश्य से वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रदेशवासियों से ऑनलाइन मतदान के माध्यम से उनकी पसंद की तितली चुनने की अपील की है। इच्छुक नागरिक 31 अगस्त 2026 तक गूगल फॉर्म के जरिए मतदान कर सकते हैं। राज्य में पहले से राजकीय पशु, पक्षी, वृक्ष, फूल और गीत घोषित हैं। अब इस सूची में राजकीय तितली को भी शामिल किया जाएगा। विभाग का मानना है कि इस पहल से जैव विविधता और वन्यजीव संरक्षण के…
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर के निर्देश पर गुरुवार को नेताजी कन्हैयालाल बाजारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशनलाल बाजारी के नेतृत्व में पहाड़ी चौक, गुढ़ियारी में केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और पुलिस कार्रवाई की भी निंदा की गई। कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी…
रायपुर। नगर निगम मुख्यालय के सामने स्थित उद्यान की चौपाटी में संचालित 10 दुकानों को नगर निगम द्वारा सील किए जाने के बाद विवाद गहरा गया है। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कार्रवाई को तानाशाही बताते हुए कहा कि इससे सैकड़ों लोगों का रोजगार प्रभावित हुआ है और व्यापारियों को बिना पूर्व सूचना के भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। आकाश तिवारी ने व्यापारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि दुकानों के अंदर सब्जियां, पनीर, मसाले, गैस सिलेंडर, इंडक्शन सहित हजारों रुपये का कच्चा माल बंद है, जो खराब हो रहा है। व्यापारियों के अनुसार…
रायपुर। करीब 20,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन रायपुर–विशाखापट्टनम एक्सप्रेस-वे की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। उद्घाटन से पहले ही सड़क के कुछ हिस्सों में लंबी दरारें दिखाई देने का दावा किया गया है। इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा कि “विकास का ऐसा नमूना शायद पहली बार देखा होगा। NHAI द्वारा बनाए गए रायपुर–विशाखापट्टनम राष्ट्रीय राजमार्ग की तस्वीरें बहुत कुछ बयां कर रही हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़क…
छुईखदान। नगर स्थित देशी मदिरा दुकान में लगातार बढ़ रही अव्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। नागरिकों का आरोप है कि दुकान का संचालन लगभग एक ही कर्मचारी के भरोसे किया जा रहा है, जिसके चलते भीड़ के बीच व्यवस्था संभालना मुश्किल हो गया है। शाम के समय दुकान के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो जाती है और धक्का-मुक्की, गाली-गलौज तथा विवाद जैसी स्थितियां रोजाना बनने लगी हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, कर्मचारियों की कमी के कारण दुकान परिसर में व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। भीड़ का फायदा उठाकर…
Raja Raghuvanshi murder case: राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक कड़ा फैसला सुनाते हुए निचली अदालत द्वारा आरोपी सोनम रघुवंशी को दी गई जमानत को रद्द कर दिया है। शीर्ष अदालत ने सोनम को निर्देश दिया है कि वह तीन हफ्ते के भीतर आत्मसमर्पण (सरेंडर) करे। हालांकि, अदालत ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि मुकदमे (ट्रायल) में देरी होती है, तो वह छह महीने के बाद नई जमानत याचिका दायर करने के लिए स्वतंत्र होगी। क्या है पूरा मामला? उल्लेखनीय है कि इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की मई 2025 में मेघालय के पूर्वी…
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पहला मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा। भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी। अय्यर की कप्तानी में अब तक टीम एक भी टी-20 मुकाबला नहीं जीत सकी है। इंग्लैंड और आयरलैंड दौरों पर भारत ने सात में से छह मैच गंवाए, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। 15 वर्षीय सूर्यवंशी इंग्लैंड दौरे पर तीन मैचों में केवल 42 रन ही बना सके…
नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर गुरुवार को भी छात्रों का प्रदर्शन जारी है। इससे पहले बुधवार को प्रदर्शन के दौरान हिंसा की घटनाएं सामने आई थीं, जिनमें कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मुद्दे पर बड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.