Author: True soldier
अमेरिकी सीनेट ने 86-11 के बहुमत से भारत समेत 5 देशों पर 100% तक का टैरिफ लगाने वाला बिल पास कर दिया है। बिल के मुताबिक भारत, चीन, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान पर 100% टैरिफ लगाया जा सकता है। यह बिल रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों पार्टियों के समर्थन से लाया गया। इसका मकसद रूस की तेल से होने वाली कमाई को कम करना है, ताकि उसकी युद्ध लड़ने की क्षमता कमजोर हो सके। 23 जुलाई को रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा गया था। बिल के शुरुआती मसौदे में 500%…
Kangana Ranaut Statement: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद कंगना रनौत जेन-जी को जटर जनरेशन बोलकर विवादों में आ गई थीं, लेकिन अब उन्होंने अपने बयानों पर यू-टर्न ले लिया है. कंगना ने जेन-जी को ‘देश की धरोहर और ताकत’ बताया है. उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि हमारे युवा तेजी से हमारी संस्कृति और पहचान के दूत के रूप में उभर रहे हैं. Kangana Ranaut Statement: RSS प्रमुख मोहन भागवत की Gen Z और Gen Alpha के साथ बातचीत पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, “Gen Z हमारे देश की ताकत है और एक तरह…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बिजली कंपनी में नौकरी का बड़ा मौका आया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज में 1235 पदों पर भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के बाद पावर जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों ने भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। भर्ती में सहायक अभियंता (AE), कनिष्ठ अभियंता (JE), प्लांट अटेंडेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, फायर ऑफिसर एवं स्टाफ, विधि विभाग, वित्त अधिकारी और सुरक्षा विभाग से जुड़े पद शामिल हैं। जनरेशन कंपनी में सबसे ज्यादा पद कुल 1235 पदों में सबसे ज्यादा 547 पद छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी में हैं।…
धरसींवा। औद्योगिक क्षेत्र उरला के ग्राम कनहेरा स्थित सागर टीएमटी प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट की घटना ने औद्योगिक इकाइयों में मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना में एक मजदूर के घायल होने की जानकारी सामने आई है, जिसका निजी अस्पताल में उपचार जारी है। आरोप है कि हादसे के बाद घटना की सूचना तत्काल पुलिस और संबंधित विभागों को देने के बजाय मामले को दबाने का प्रयास किया गया। बताया जा रहा है कि फर्नेस में ब्लास्ट के बाद घायल मजदूर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि,…
मुंगेली। जिले के ग्राम पंचायत अमोरा में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सरपंच पद को लेकर विवाद गहरा गया है। वर्तमान सरपंच पर कथित तौर पर फर्जी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव लड़ने और निर्वाचित होने का गंभीर आरोप लगाया गया है। मामले को लेकर शिकायतकर्ता विजय खांडेकर ने मुंगेली कलेक्टर के समक्ष शिकायत प्रस्तुत कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने तथा आरोप सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत सामने आने के बाद पंचायत चुनाव की प्रक्रिया, जाति प्रमाण पत्र की वैधता और संबंधित दस्तावेजों की…
रायपुर। भगवान शिव को लेकर सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार किया है। मामले में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, फेसबुक पर अरुण पन्नालाल की ओर से भगवान शिव को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने के बाद शुक्रवार रात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उनके निवास का घेराव किया। इसके बाद भाजपा के नेता और प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी सिविल लाइन थाने पहुंचे और मामले में एफआईआर दर्ज कराई।…
रायपुर। सामाजिक संस्था वक्ता मंच एवं जन एकता फाउंडेशन द्वारा शुक्रवार शाम सुंदर नगर स्थित प्रशामक देखरेख गृह (वृद्धाश्रम) में सेवा, सम्मान और संवेदना से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के सदस्यों ने आश्रम में निवासरत बुजुर्गों के साथ आत्मीयता से समय बिताते हुए खेल, साहित्यिक गतिविधियों, संवाद और मनोरंजक कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान पूरे परिसर में अपनत्व का वातावरण देखने को मिला और बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और पारिवारिक जुड़ाव की भावना को मजबूत करना था। वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.