Author: True soldier
BCCI की एंटी करप्शन यूनिट ने IPL मैच के दौरान खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के लिए स्मार्ट सनग्लासेस के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। बोर्ड ने 18 मई को सभी टीमों के लिए एडवाइजरी जारी की थी। यह जानकारी शुक्रवार को सामने आई। इसके अनुसार मैच के दिन खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को मैदान के अंदर ड्रेसिंग रूम और डगआउट में जाने से पहले अपने फोन, स्मार्टवॉच और स्मार्ट सनग्लासेस को सिक्योरिटी लायजन ऑफिसर (SLO) के पास जमा कराने होंगे। नहीं तो कार्रवाई होगी और जुर्माना लगाया जाएगा। प्लेयर्स के देर रात बाहर जाने और होटल रूम में मेहमान…
वैश्विक स्तर पर इबोला वायरस को लेकर बढ़ती चिंता के बीच छत्तीसगढ़ में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। एयरपोर्ट पर जांच काउंटर बनाए गए हैं, जहां बाहरी राज्यों और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की स्वास्थ्य जांच के साथ उनकी ट्रैवल हिस्ट्री की भी जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने एयरपोर्ट पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग और स्वास्थ्य जांच अनिवार्य कर दी गई है। इसके अलावा संदिग्ध लक्षण मिलने पर तत्काल आइसोलेशन और उपचार…
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) को बड़ा झटका देते हुए उसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट को तुरंत बहाल करने से इनकार कर दिया है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति पुरुषैन्द्र कुमार कौरव ने कहा कि मामले के दूरगामी प्रभाव हो सकते हैं, इसलिए केंद्र सरकार का पक्ष सुने बिना कोई आदेश पारित नहीं किया जा सकता। अदालत ने फिलहाल अकाउंट बहाल करने से इनकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई तय की है। गौरतलब है कि 21 मई को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का…
NEET पेपर लीक को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है। सवाल उठा रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार ने NEET री-एग्जाम को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए नई स्ट्रैटेजी तैयार की है। अब इसके लिए इंडियन एयरफोर्स की मदद ली जा सकती है। बताया जा रहा है कि अलग-अलग शहरों तक NEET री-एग्जाम के पेपर विमान से ले जाए जा सकते हैं। NEET प्रश्नपत्रों के ट्रांसपोर्टेशन में IAF करेगी मदद जानकारी के मुताबिक, 21 जून को होने वाली री-एग्जाम परीक्षा के प्रश्नपत्रों के ट्रांसपोर्टेशन के लिए इंडियन एयरफोर्स की मदद ली जा सकती है। सरकार Whole-of-Government Approach…
छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम बदल गया है। शुक्रवार सुबह अंबिकापुर और सूरजपुर जिले में जमकर बारिश हुई, जिससे यहां लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। आज से अगले 2 दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने रायपुर में धूलभरी आंधी और कुछ स्थानों पर ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। पिछले 24 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। कुछ इलाकों में लू चली है। 45.5°C तापमान के…
कांकेर। शराब प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। 30 मई को शराब की दुकान बंद रहेगी। इस संबंध में कलेक्टर ने आदेश भी जारी कर दिया है। इसके तहत चारामा क्षेत्र की देशी और विदेशी शराब दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। दरअसल, नगरपालिकाओं और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कांकेर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों में आम/उप निर्वाचन-2026 हेतु मतदान दिवस 30 मई को शुष्क दिवस घोषित किया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उपधारा(1) में प्रदत्त शक्तियों का…
हैदराबाद में जीआरपी ने देवगिरी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे एक व्यक्ति को शक और छानबीन के आधार पर पकड़ा. पूछताछ और तलाशी लेने के बाद तो सरकारी रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के तो होश फाख्ता हो गए. अमरावती के रहने वाले 40 साल के उस शख्स के पास से 1.22 करोड़ रुपये कैश मिले. पुलिस ने संदेह के आधार पर यात्री के लगेज की तलाशी ली और उसके पास से 1.22 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई। देवगिरी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे एक व्यक्ति के पास से 1,22,70,000 रुपये रेलवे सुरक्षा बल ने बरामद किए।…
चिरमिरी में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। श्रीराम कथा आयोजन समिति और सनातन समाज से जुड़े लोगों ने शहर में प्रदर्शन कर महंत के बयान पर नाराजगी जताई। यह विरोध जगतगुरु रामभद्राचार्य को लेकर की गई टिप्पणी के खिलाफ किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जगतगुरु रामभद्राचार्य को लेकर दिया गया बयान सनातन समाज का अपमान है। विरोध प्रदर्शन के दौरान लगाए गए पोस्टरों में चरणदास महंत को रावण के रूप में दर्शाया गया, जिससे माहौल गरमा गया। चिरमिरी महापौर रामनरेश राय भी प्रदर्शन में शामिल हुए। उनके साथ बड़ी संख्या में समिति…
भोपाल। उर्दू अदब की दुनिया से बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर शायर और पद्मश्री से सम्मानित बशीर बद्र साहब अब हमारे बीच नहीं रहे। 91 साल की उम्र में उन्होंने भोपाल स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। बीते कई वर्षों से वे बीमार चल रहे थे। उनके निधन से साहित्य और शायरी जगत में शोक की लहर है। 15 फरवरी 1935 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जन्मे बशीर बद्र ने अपनी शायरी से करोड़ों दिलों में खास जगह बनाई। उनकी गजलें और शेर आज भी लोगों की जुबां पर जिंदा हैं। “कोई हाथ भी न मिलाएगा जो…
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस्तीफा दे दिया। वह दोपहर 3 बजे लोकभवन पहुंचे और 5 मिनट बाद ही निकल गए। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी मौजूद थे। सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सेक्रेटरी को इस्तीफा सौंपा है। राज्यपाल थावरचंद गहलोत पारिवारिक कारणों के चलते बेंगलुरु से बाहर हैं। इससे पहले दिन में सिद्धारमैया ने बेंगलुरु में अपने घर पर मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग बुलाई थी। जिसमें उन्होंने सभी मंत्रियों को अपने फैसले के बारे में जानकारी दी। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छुए, इसके बाद सीएम ने उन्हें गले लगा लिया। कर्नाटक…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.