भाटापारा। शासकीय गजानंद महाविद्यालय एवं शासकीय विधि महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान छात्रों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं को समझने के उद्देश्य से एक विशेष दौरा आयोजित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने महाविद्यालय परिसर में उपस्थित होकर नए एवं अध्ययनरत विद्यार्थियों से आत्मीय चर्चा की और प्रवेश से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी ली।
विद्यार्थियों की समस्याओं का त्वरित समाधान
प्रवेश प्रक्रिया के दौरान छात्र-छात्राओं को आ रही तकनीकी एवं प्रशासनिक समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर ही उनके त्वरित निराकरण का प्रयास किया गया। इसके साथ ही महाविद्यालय प्रबंधन से शिक्षा व्यवस्था, पठन-पाठन का माहौल, छात्र सुविधाओं और परिसर विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत व सार्थक चर्चा की गई।
दौरे के दौरान कहा गया, “हमारा दृढ़ संकल्प है कि प्रत्येक विद्यार्थी को बिना किसी बाधा के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो। युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में हरसंभव सहयोग प्रदान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, जिनमें युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अविनाश शर्मा के साथ श्रेणिक गोलछा (अध्यक्ष, जनभागीदारी समिति), पीयूष साहू (अध्यक्ष, युवा मोर्चा), सुरेंद्र डागोर (जिला उपाध्यक्ष), राजू पटेल जी (महामंत्री), अभिषेक मिश्रा जी (सांसद प्रतिनिधि) कार्यक्रम का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि “विद्यार्थियों की प्रगति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है, और उनकी हर समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना शासन व प्रशासन की प्राथमिकता है
