Author: True soldier
रायपुर। लंदन में करीब दो दशक बिताने के बाद भारत लौटे अंतरराष्ट्रीय शिक्षा संस्था ‘जूम अब्रॉड’ और एआई कंपनी ‘श्रीजेन एआई’ के संस्थापक अभिषेक नाखाते ने नागरिक समस्याओं के समाधान के लिए एआई आधारित ‘सॉल्व इंडिया’ मुहिम शुरू की है। इस अभियान की शुरुआत छत्तीसगढ़ से की गई है। अभियान के शुरुआती घंटों में ही सत्यापित नागरिकों की भागीदारी दर्ज हुई और औसतन हर 5.6 मिनट में एक नई नागरिक आवाज अभियान से जुड़ने का दावा किया गया है। मुहिम के तहत नागरिकों को अपनी समस्याएं और समाधान के सुझाव साझा करने के लिए किसी जटिल सरकारी प्रक्रिया या कागजी…
विशाखापट्टनम। आंध्र प्रदेश में विशाखापट्टनम के एक स्कूल में 6 वर्षीय छात्र की रहस्यमयी मौत ने सबको चौंका दिया है। स्कूल में शिक्षिका ने होमवर्क न करने पर बच्चे को थप्पड़ मारा था, तभी बच्चे की तुरंत मौत हो गई। घटना गुरुवार को वन टाउन पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित लिटिल गार्डन प्राइवेट स्कूल में सुबह 11 बजे घटी है। मृतक बच्चा तमन्ना प्रणय तेज यूकेजी का छात्र था। उसके पिता तमन्ना कृष्ण प्रसाद पेशे से रसोइया और मां गृहिणी हैं। प्रणय गुरुवार को स्कूल गया था। यहां महिला शिक्षक बच्चों का होमवर्क चेक कर रही थीं। प्रणय ने शिक्षिका…
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत छत्तीसगढ़ के कुछ अधिकारियों और अन्य लोगों के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं कथित तौर पर भ्रामक पोस्ट शेयर करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद रायपुर के सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता अमन यादव, निवासी श्याम नगर तेलीबांधा, ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम पर cg_motu_patlu_18 और cg_motu_patlu_1257 नाम के अकाउंट से लगातार आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। अमित शाह समेत कई लोगों पर टिप्पणी शिकायत के मुताबिक, इन अकाउंट से छत्तीसगढ़ की जनता, समाज…
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली के द्वारका स्थित छत्तीसगढ़ निवास में जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मुलाकात की। उपचार के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे विधायक से मुख्यमंत्री ने आत्मीयता से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री साय ने किरण सिंह देव के शीघ्र स्वस्थ होने और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने उनके स्वास्थ्य लाभ की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली और जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री की इस मुलाकात को आत्मीय और सौहार्दपूर्ण बताया गया। विधायक किरण सिंह देव फिलहाल उपचार के…
हैदराबाद के माधापुर इलाके में तेज रफ्तार कार की टक्कर से 26 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आया है। हादसा 16 अगस्त को इनऑर्बिट मॉल के पास हुआ, जहां सड़क पार कर रही महिला को एक Aston Martin कार ने टक्कर मार दी। पुलिस ने कार चालक की पहचान लिंगामनेनी संजुश के रूप में की है और उनके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान भारती मुखी के रूप में हुई है। वह एक लाइफस्टाइल स्टोर में सेल्सवुमन के तौर पर काम…
नई दिल्ली/रायपुर। देश के सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क ‘महादेव ऐप’ के कथित मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर के भारत प्रत्यर्पण की उल्टी गिनती शुरू होते ही इस पूरे सिंडिकेट में हड़कंप मच गया है। ओमान में हिरासत में मौजूद चंद्राकर ने भारत लाए जाने से ठीक पहले अपनी और अपने परिवार की जान को गंभीर खतरा बताया है। जांच एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार, ओमान के अधिकारियों और पुलिस के सामने चंद्राकर ने भारतीय जेलों में अपनी सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई है। उसने साफ किया है कि भारत लौटते ही वह इस पूरे काले साम्राज्य का पर्दाफाश करने के…
बिरगांव। छत्तीसगढ़ के नगर निगम बिरगांव में आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अक्टूबर-नवंबर में प्रस्तावित चुनाव से पहले 40 वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया लॉटरी पद्धति से पूरी कर ली गई है। आरक्षण की तस्वीर साफ होते ही संभावित प्रत्याशियों ने चुनावी रणनीति और टिकट की दावेदारी को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार 16 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं, जिससे महिला दावेदारों की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। आरक्षण तय होते ही शुरू हुआ चुनावी गुणा-गणित कलेक्टर के निर्देश पर लॉटरी पद्धति से वार्डों का आरक्षण तय किया गया।…
रायपुर। धनंजय राठौर, संयुक्त संचालक जनसंपर्क, संचालनालय रायपुर एवं श्रीमती रोशनी राठौर, कम्पीयर आकाशवाणी रायपुर की बेटी सौम्या राठौर का चयन भारत के सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली में माननीय न्यायमूर्ति श्री चन्द्रशेखर की कोर्ट में लीगल असिस्टेंट कम रिसर्च एसोसिएट के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शुभचिंतकों और रायपुर सहित जांजगीर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। सौम्या राठौर ने MHCET परीक्षा में ऑल इंडिया 23वां स्थान प्राप्त कर एशिया के सबसे पुराने विधि महाविद्यालयों में शामिल Government Law College, Mumbai से Legal Science एवं LL.B. की शिक्षा पूर्ण की है। इसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट…
मुंगेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिला मुंगेली पुलिस द्वारा “साइबर जागृति अभियान” के तहत विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव और कानूनों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 19 अगस्त 2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दशरंगपुर तथा 20 अगस्त 2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोना, थाना जरहागांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोनों कार्यक्रमों में लगभग 1000 विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं टीम द्वारा विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड एवं अन्य साइबर अपराधों…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि किसी सरकारी कर्मचारी की सेवा के दौरान मृत्यु हो जाती है और उसकी पत्नी अनुकंपा नियुक्ति के लिए पात्र है, तो उसे परिवार के अन्य सदस्यों की तुलना में प्राथमिकता दी जाएगी। पात्र पत्नी के रहते कर्मचारी की बहन या कोई अन्य सदस्य उसकी जगह अनुकंपा नियुक्ति का दावा नहीं कर सकता। यह फैसला न्यायमूर्ति राकेश मोहन पांडेय की एकल पीठ ने सुनाया। अदालत ने कर्मचारी की पत्नी को दी गई अनुकंपा नियुक्ति को उचित ठहराते हुए कर्मचारी की बहन की ओर से दायर…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.