Author: True soldier
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए IED की चपेट में आकर एक 16 वर्षीय नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दर्दनाक घटना भोपालपट्टनम थाना क्षेत्र के कोंडापगड़ू गांव के पास हुई, जब किशोर जंगल में गाय चराने गया हुआ था। अमित जोश के एनकाउंटर के बाद फिर सक्रिय हुए गुर्गे, भिलाई में तलवार से हमला, दो गिरफ्तार जानकारी के अनुसार, घायल किशोर की पहचान कृष्णा गोटा के रूप में हुई है, जो कोंडापगड़ू गांव का निवासी है। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए जंगल में प्रेशर IED बिछा रखा था, और उसी…
दुर्ग। गैंगस्टर अमित जोश के एनकाउंटर के बाद उसके गुर्गों की गतिविधियां एक बार फिर से भिलाई में तेज हो गई हैं। पुलिस ने इस पर सख्ती दिखाते हुए हाल ही में सेक्टर-5 में बीएसपी कर्मी पर हुए हमले के मामले में दो गुंडों को गिरफ्तार किया है। 18 जुलाई की रात भिलाई सेक्टर-5 मार्केट में सिगरेट पी रहे बीएसपी कर्मी चंद्रकांत वर्मा पर अमित जोश के जीजा लक्की जॉर्ज और यशवंत नायडू ने तलवार से हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार, दोनों आरोपियों ने खुद को “भिलाई के गुंडे” बताते हुए पहले गाली-गलौज की और फिर तलवार से जानलेवा…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनका दिनभर का दौरा कार्यक्रम कई अहम आयोजनों से जुड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री सुबह 10:35 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से रवाना होकर भिलाई पहुंचेंगे। भिलाई के एसएसएच हेलीपैड ग्राउंड में उतरने के बाद वे संतोष इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (आर-1), कोहका पहुंचेंगे, जहां वे “World Skill Festival, Valedictory Function” में शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर 1:50 बजे वे बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में आयोजित “रजक युवा गाडगे सम्मेलन” में शिरकत करेंगे। कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंत में मुख्यमंत्री शाम 6:00 बजे रायपुर के…
रायपुर। प्रदेशभर में मानसून का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। कहीं रुक-रुक कर बारिश हो रही है तो कहीं आकाशीय बिजली अपना कहर बरपा रही है। राजधानी रायपुर में सुबह से तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो रही है, जिससे शहर में कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। दंतेवाड़ा में भ्रष्टाचार के मामले में दो अधिकारियों को सश्रम कारावास मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दक्षिण छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक बारिश की तीव्रता और वितरण में वृद्धि हो सकती है। विभाग ने कुछ इलाकों में भारी बारिश और बादलों की…
दंतेवाड़ा, 19 जुलाई 2025। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विजय कुमार होता की अदालत ने एक बहुचर्चित भ्रष्टाचार मामले में दो लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दोषी पाते हुए विभिन्न धाराओं में सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। दंतेवाड़ा हत्याकांड में दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा आरोपी चोवाराम पिस्दा (पूर्व कार्यपालक अभियंता, पीडब्ल्यूडी सुकमा) एवं ज्ञानेश कुमार तारम (पूर्व उप अभियंता व प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी, उपसंभाग कोन्टा, सुकमा) पर वर्ष 2010-11 में एलडब्ल्यूई योजना के तहत चिंतलनार से मरईगुड़ा सड़क निर्माण…
दंतेवाड़ा, 19 जुलाई 2025। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार होता की अदालत ने हत्या और लूट के एक मामले में दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला चितालंका दंतेवाड़ा में फाइनेंसर अंकित गुप्ता की हत्या के मामले में सुनाया गया। किसानों को तकनीक का तोहफा, दंतेवाड़ा में 75 पावर टिलरों का वितरण आरोपी जोगेन्द्र पोडियाम उर्फ जोगा और कमलेश मरकाम उर्फ कमलू ने 3 दिसंबर 2021 को अंकित गुप्ता की टंगिया से मारकर हत्या कर दी थी और उसके पास से…
दंतेवाड़ा। बस्तर अंचल का दंतेवाड़ा जिला, जो प्राकृतिक संसाधनों और उपजाऊ भूमि के लिए प्रसिद्ध है, अब जैविक खेती के क्षेत्र में एक नया अध्याय लिख रहा है। पारंपरिक कृषि को तकनीकी सहयोग देकर अधिक लाभकारी और आसान बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन व कृषि विभाग द्वारा किसानों को 75 पावर टिलर वितरित किए गए हैं। शराब दुकान से ढाई लाख की चोरी से इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी इन यंत्रों का वितरण महिला स्व-सहायता समूहों और प्रगतिशील किसानों को किया गया है। समूह मॉडल के तहत पावर टिलर किराए पर भी उपलब्ध होंगे, जिससे अधिक से…
जांजगीर-चांपा। जिले के बोडसरा गांव स्थित देशी शराब दुकान में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने ढाई लाख रुपये की बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। चोरी की सूचना मिलने के बाद नैला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रेमानंद महाराज का नीयर डेथ एक्सपीरियंस पर बयान: मृत्यु के बाद वापसी सिर्फ भ्रम शराब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि अपराधियों की पहचान हो सके। वहीं, दुकान की सुरक्षा में तैनात दो…
प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि मृत्यु के बाद आत्मा का वापस लौट आना (NDE) सिर्फ कल्पना है, इसका कोई धार्मिक या आध्यात्मिक आधार नहीं है। भक्त के सवाल पर दिया दो टूक जवाब एक श्रद्धालु ने पूछा — “क्या मृत्यु के बाद लोग वापस लौटते हैं?” महाराज ने जवाब दिया, “ये सब बकवास है। जो एक बार यमराज के फंदे में फंसा, वह लौटता नहीं है।” यमराज की व्यवस्था में कोई चूक नहीं उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि चाहे रमेश नाम के लाखों लोग धरती पर हों, यमराज को जिस रमेश को ले जाना होता है, उसका…
घरघोड़ा। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, घरघोड़ा में शनिवार को डिजिटल बोर्ड का शुभारंभ हुआ। यह उद्घाटन सांसद राधेश्याम राठिया के करकमलों से किया गया। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं के शैक्षणिक विकास की दिशा में यह एक बड़ा कदम बताया। सावन का दूसरा सोमवार 21 जुलाई को, शिव पूजन में न करें ये गलतियां वरना रूठ सकते हैं भोलेनाथ गौरतलब है कि सांसद राठिया ने शिक्षण सत्र 2025 के प्रवेश उत्सव के दौरान इस डिजिटल बोर्ड की घोषणा की थी, जिसे अब कार्यरूप दिया गया है। कुल दस लाख की लागत से प्रत्येक कक्षा…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.