Author: True soldier
प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर प्रेस क्लब में मंगलवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा के बीच तीखी बहस के तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया पर नया पोस्टर वार छिड़ गया। दोनों ही प्रमुख दलों के नेता इंटरनेट मंचों पर एक-दूसरे के खिलाफ तीखे बयानों से हमला कर रहे हैं। जनता ने बंद कर दी इनकमिंग भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी करके पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर सीधा निशाना साधा। भाजपा ने पहले पोस्टर में लिखा कि तुम्हारी इनकमिंग भी जनता…
रायपुर के माना इलाके में रविवार रात बीच सड़क पर युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी महिला को आसपास के लोगों ने बचाया और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड वीरू धीवर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला माना थाना क्षेत्र का है। मृतिका की पहचान आरंग निवासी राजकुमारी साहू के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, राजकुमारी और वीरू के बीच 2021 से पहले से प्रेम संबंध थे। राजकुमारी शादीशुदा थी और पति से अलग रह रही थी। इसके बावजूद दोनों के…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति याचिका (SLP) खारिज करते हुए वेटिंग लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग का रास्ता साफ कर दिया है। इस आदेश से 400 से अधिक अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वेटिंग लिस्ट में शामिल पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। कोर्ट ने तीन महीने के भीतर ज्वाइनिंग कराने का आदेश दिया है। इससे लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों में राहत और खुशी…
आरंग। शासकीय बद्री प्रसाद लोधी महाविद्यालय, आरंग में शनिवार को महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें नशामुक्त और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का आयोजन State Level Coordinating Agency (SLCA) के माध्यम से संकल्प सांस्कृतिक समिति, रायपुर द्वारा किया गया। संकल्प सांस्कृतिक समिति की डायरेक्टर सुश्री मनीषा शर्मा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक…
रायपुर। राजधानी में गणेशोत्सव के दौरान इस बार भक्ति के साथ कला और रचनात्मकता के भी अनूठे रंग देखने को मिल रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में आकर्षक और भव्य पंडाल लोगों का ध्यान खींच रहे हैं, लेकिन देवपुरी में स्थापित ‘सिक्कों वाले गणेश जी’ की प्रतिमा अपने अनोखे स्वरूप के कारण विशेष चर्चा में है। भगवान गणेश की इस प्रतिमा को तैयार करने में 50 हजार से अधिक असली सिक्कों का इस्तेमाल किया गया है। देवपुरी में श्री शिव शक्ति युवा समिति द्वारा स्थापित यह प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए आस्था के साथ कौतूहल का विषय भी बनी हुई…
नई दिल्ली। यूपीआई (UPI) पेमेंट को लेकर चल रही फीस संबंधी अटकलों के बीच केंद्र सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि 2 हजार रूपए तक के यूपीआई लेनदेन पर बैंक या पेमेंट सिस्टम प्रोवाइडर किसी भी तरह का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष शुल्क नहीं लगा सकते। रुपे डेबिट कार्ड से किए जाने वाले पेमेंट को भी इस प्रावधान के दायरे में रखा गया है। दरअसल, संसद ने अगस्त 2026 में टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) एक्ट, 2026 पारित किया था। इसके तहत पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट, 2007 की धारा 10ए में बदलाव किया…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने रेजीनगर से शाश्वर सरकार और नंदीग्राम से हसीरानी रथ को उम्मीदवार बनाया है। हसीरानी रथ, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की मां हैं। चंद्रनाथ रथ की 6 मई की रात उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह 42 वर्ष के थे। यह घटना बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के तीन दिन बाद हुई थी। नंदीग्राम में…
रायपुर। संकल्प सांस्कृतिक समिति की डायरेक्टर मनीषा शर्मा के निर्देशन में संकल्प द्वारा संचालित SLCA के माध्यम से नशा मुक्ति एवं उससे संबंधित उपचार विषय पर तीन दिवसीय राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन रायपुर के तेलीबांधा स्थित होटल रॉयल इन में किया गया। इस प्रशिक्षण में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में नशा मुक्ति एवं नशा उन्मूलन के क्षेत्र में कार्यरत 36 संस्थाओं के काउंसलर, आउटरीच वर्कर एवं सोशल वर्कर शामिल हुए। प्रशिक्षण का उद्देश्य नशे की समस्या से जूझ रहे लोगों के उपचार, पुनर्वास, परामर्श तथा समुदाय स्तर पर प्रभावी हस्तक्षेप के लिए…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में सत्ता पक्ष के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक ही मंच पर आमने सामने है। प्रेस क्लब से ये डिबेट लाइव है। प्रधानमंत्री आवास योजना के मुद्दे पर दोनों नेता खुली बहस कर रहे हैं। दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर एक-दूसरे की चुनौती स्वीकार की थी। इसके बाद आज रायपुर प्रेस क्लब में ओपन डिबेट तय की गई। अब दोनों नेता कार्यक्रम में पहुंचे हैं। इस डिबेट को इसलिए खास माना जा रहा है, क्योंकि छत्तीसगढ़ की राजनीति में पहली बार सरकार में जिम्मेदार पद पर बैठे नेता और…
बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल गणेशोत्सव के मौके पर मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दरबार में बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर उन्होंने बप्पा के दर्शन किए। दर्शन के दौरान विद्युत ने आरती करने के साथ शंख और डमरू भी बजाया। इस दौरान वे पारंपरिक सफेद लिबास में नजर आए। लालबागचा राजा का इस साल 2026 में 93वां वर्ष है। इस बार बप्पा का दरबार महादेव-थीम वाले मंदिर के रूप में सजाया गया है। पहले भी कई मौकों पर शंख बजाया है हालांकि यह पहली बार नहीं है जब विद्युत जामवाल ने शंख बजाया…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.