Author: True soldier

मुंगेली। जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मुंगेली द्वारा 22 सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय एवं जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज परिसर, ग्राम जमकोर में सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित होगा। इन पदों पर होगी भर्ती रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें फील्ड ऑफिसर के 50 पद के लिए 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा। वहीं इलेक्ट्रॉनिक मीटर टेक्नीशियन के 30 पदों के लिए आईटीआई…

Read More

कांकेर। जिले में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार युवकों ने मिलकर नाबालिग के साथ वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि नाबालिग एक परिचित युवक के साथ घूमने निकली थी और उसी युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, नाबालिग के देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क कर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने नाबालिग की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान नाबालिग को कोरर इलाके में लावारिस हालत…

Read More

Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा फिर भड़क गई है। मणिपुर के तामेंगलोंग जिले के लीसांगफाई गांव में दो कुकी जनजाति (Kuki people) महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके अलावा कई फार्महाउसों में आग लगा दी गई। मृतकों की पहचान किमजालहाई सिंगसोंग और फलनैचोंग सितल्हो के रूप में हुई है। दोनों इसी गांव की रहने वाली थीं। फलनैचोंग खेत में लकड़ियां बटोर रही थीं, तभी उन्हें गोली मार दी गई। इससे पहले 13 सितंबर को मणिपुर के तामेंगलोंग और नोनी जिलों में दो महिलाओं समेत चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं मणिपुर में…

Read More

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। समाजवादी पार्टी की अल्पसंख्यक महासभा से जुड़े प्रदेश स्तरीय नेता राजन रिजवी पर एक महिला बैंककर्मी से कथित तौर पर अश्लील बातचीत करने और उसे प्रलोभन देने के आरोप सामने आए हैं। आरोपी नेता द्वारा महिला को भेजे गए कथित व्हाट्सएप संदेश सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। महिला और उनके सरकारी कर्मचारी पति ने मामले की शिकायत CO सिटी आशना चौधरी से की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है। महिला ने क्या…

Read More

Priya-Rinku Marriage Date:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की मछलीशहर सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह की शादी की तारीख तय हो गई है। लगभग 15 महीने पहले हुई सगाई के बाद अब दोनों परिवार शादी के भव्य आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार हैं। राजधानी लखनऊ के एक 4-स्टार होटल में 4 दिसंबर को विवाह का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें राजनीति और खेल जगत की कई दिग्गज हस्तियों के जुटने की संभावना है। ​15 महीने पहले हुई थी सगाई Priya-Rinku Marriage Date: सांसद प्रिया सरोज और…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के GST विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए वाणिज्यिक कर निरीक्षक बनाए गए 42 कर्मचारियों को अब अपने मूल पद पर वापस लौटना होगा। वर्ष 2021 और 2022 में हुई सीमित भर्ती परीक्षा में इन कर्मचारियों का चयन लिपिक पद से वाणिज्यिक कर निरीक्षक के रूप में किया गया था। परीक्षा और चयन प्रक्रिया को लेकर शिकायतों के बाद कराई गई जांच में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच रिपोर्ट के आधार पर राज्य कर आयुक्त पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने 2021 और 2022 की सीमित भर्ती परीक्षा तथा उसके आधार पर किए गए चयन को निरस्त कर…

Read More

गरियाबंद। जिले के ग्राम देवरी में ऋषि पंचमी पर सोमवार को आस्था, परंपरा और लोकसंस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की गूंज, पारंपरिक वेशभूषा और श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच और सांवरा समाज ने वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए जहरीले सर्पों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और इसके बाद पूरे गांव में उनकी शोभायात्रा निकाली। इस अनोखे आयोजन को देखने के लिए आसपास के गांवों के साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शोभायात्रा में उत्साह के साथ शामिल हुए श्रद्धालु ग्राम देवरी में ऋषि पंचमी पर सर्प पूजा की यह परंपरा पीढ़ियों से चली…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में मंगलवार को स्वाइन फ्लू के 24 नए मरीज सामने आए हैं। नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 108 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, वर्तमान में 87 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 21 मरीजों का उपचार होम आइसोलेशन में चल रहा है। लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने और लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जांच कराने की अपील की है। रायपुर…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चिकित्सा और पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों को आयुष विश्वविद्यालय के नियंत्रण से हटाकर निजी विश्वविद्यालयों को सौंपने की चल रही प्रक्रिया को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने राज्यपाल को पत्र लिखकर इस प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। महंत का कहना है कि मौजूदा व्यवस्था में बदलाव का सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई, फीस और डिग्री की विश्वसनीयता पर पड़ सकता है। महंत ने कहा कि आयुष विश्वविद्यालय की कार्य परिषद पहले ही चिकित्सा और पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों को निजी विश्वविद्यालयों को सौंपने के प्रस्ताव पर अपनी असहमति जता चुकी है। इसके…

Read More

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह में आयोजित धार्मिक समागम में सुप्रसिद्ध कथावाचक आचार्य अनिरुद्धाचार्य महाराज ने श्रद्धालुओं को धर्म और आध्यात्मिकता के साथ बदलते डिजिटल दौर की चुनौतियों से सावधान किया। उन्होंने साइबर ठगी के बढ़ते मामलों का जिक्र करते हुए लोगों को मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज के दौर में मोबाइल फोन हर व्यक्ति की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है और बैंकिंग से लेकर खरीदारी तक के काम इसके जरिये हो रहे हैं। ऐसे में साइबर अपराधी लोगों को शिकार बनाने के लिए नए-नए तरीके…

Read More