Author: True soldier

महाराष्ट्र के मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर 4 राउंड फायरिंग हुई। घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीमें उनके घर पहुंचीं। रोहित शेट्टी मुंबई के जुहू इलाके में रहते हैं। उनके घर के पास बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज के घर हैं। मुंबई पुलिस ने बताया कि ये घटना शनिवार रात करीब 3 बजे हुई। अज्ञात हमलावरों ने चार राउंड फायरिंग की। इसके बाद जुहू में रोहित शेट्टी के घर के आसपास सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने के लिए हर एंगल से जांच कर रही है।…

Read More

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं ने प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनके क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश के सभी मंत्रियों को बारी-बारी ठाकरे परिसर में बैठक समस्याएं सुनने और इसका समाधान करने के लिए कहा था। ऐसे में सबसे पहले 2024 में इसका प्रारंभ किया गया और मंत्री बैठकर कार्यकर्ताओं के साथ उनके क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करने लगे। एक बार प्रारंभ होने के बाद यह सहयोग केंद्र बंद हुआ तो कार्यकर्ता साल भर तक इसका इंतजार करते रहे। साल भर के इंतजार के बाद बीते साल इसको अक्टूबर में…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर की पहचान बन चुके तेलीबांधा सरोवर (मरीन ड्राइव) में पार्किंग शुल्क लगाए जाने के फैसले ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने इस निर्णय को जनता विरोधी करार देते हुए महापौर और नगर निगम प्रशासन पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सेवा की बात करके सत्ता में आई महापौर अब व्यवस्था के नाम पर आम जनता से शुल्क वसूलने की नीति पर चल पड़ी हैं। आकाश तिवारी ने कहा कि, तेलीबांधा सरोवर कोई साधारण स्थान नहीं, बल्कि रायपुर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान…

Read More

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश कर दिया है। वे 85 मिनट बोलीं, लेकिन आम आदमी के लिए कोई बड़ा ऐलान नहीं किया। हालांकि टैक्स फाइल करने में सहूलियत, रेलवे प्रोजेक्ट और आयुर्वेदिक AIIMS जैसी नई बातें कही गई हैं। वित्त मंत्री के भाषण में कोई सीधा चुनावी ऐलान भी नहीं था। वे लोकसभा में तमिलनाडु की प्रसिद्ध कांजीवरम साड़ी पहनकर पहुंचीं जरूर, लेकिन इसी साल होने वाले पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी चुनाव पर सीधा असर डालने वाली घोषणाएं नहीं कीं। वित्त मंत्री ने भाषण में तो नहीं कहा, लेकिन दस्तावेज पढ़ने पर पता…

Read More

फरवरी में 6 बड़े बदलाव हो रहे हैं। आज से सिगरेट और तम्बाकू प्रोडक्ट्स महंगे हो गए हैं। वहीं अब से नई कार, जीप और वैन के लिए फास्टैग जारी करते समय अब KYV (नो योर व्हीकल) प्रोसेस की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा 1 फरवरी से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 50 रूपए तक महंगा हो गया है। 6 बड़े बदलाव जिनका असर हमारी जिंदगी पर पड़ेगा… 1. GST बढ़ा, सिगरेट 40% तक महंगी होंगी 3 सितंबर 2025 को किए गए बदलाव के बाद अब 1 फरवरी से पान मसाला, खैनी और गुटखा जैसे तंबाकू उत्पादों पर 40%…

Read More

रायपुर। रायपुर सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल द्वारा संसद में उठाई गई आवाज का बड़ा सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। देश के हर राज्य में अंतरिक्ष प्रयोगशाला और संग्रहालय स्थापित करने की उनकी मांग के बाद केंद्र सरकार ने इसरो (ISRO) की आउटरीच गतिविधियों को तेज कर दिया है। अब तक ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ पहल के जरिए इसरो की प्रदर्शनी देश के 24 से अधिक राज्यों तक पहुंच चुकी है। संसद में गूंजी थी युवाओं के भविष्य की आवाज बता दें कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने 1 दिसंबर 2025 को लोकसभा में नियम 377 के तहत…

Read More

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी और रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम जोन-6 के शहीद ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड क्रमांक 63 स्थित नंदी चौक, टिकरापारा में पहुंचकर लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस दौरान वार्ड क्रमांक 63 में छह अलग-अलग स्थानों पर नए आंगनबाड़ी केंद्र भवनों के निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों की शुरुआत की गई, जिन पर लगभग 75 लाख रुपये की लागत आएगी। कार्यक्रम में नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़, जोन-6 अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, वार्ड…

Read More

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में धान का टोकन नहीं मिलने पर परेशान किसान 120 ऊंचे हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया। ग्राम कसौंदी में किसान अनिल गढ़वाल (35 साल) करीब 3 घंटे तक टावर पर चढ़ कर बैठा रहा। इस दौरान वह टावर पर कभी झूलते नजर आया तो कभी पोल पकड़कर नीचे उतरते नजर आया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें किसान ने साफ कहा कि जब तक बचे हुए धान के बिक्री नहीं होगी, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा। किसान की इस हरकत से वहां लोगों की भीड़ जमा…

Read More

रायपुर। PCC चीफ दीपक बैज आज जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात करने पहुंचे। मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि लखमा के साथ उनकी लंबी और सार्थक चर्चा हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उन्हें को फरवरी महीने में जमानत मिल जाएगी। बैज ने कहा, “हमें न्यायालयीन प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है। लखमा के बाहर आते ही बस्तर और प्रदेश को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाएंगे। आदिवासी नेताओं को बनाया जा रहा निशाना : दीपक बैज पीसीसी चीफ ने भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि यह पूरी…

Read More

रायपुर। राजिम कुंभ कल्प मेले की पवित्रता और श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने बड़ा और सख़्त निर्णय लिया है। राज्य शासन एवं कलेक्टर गरियाबंद द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुंभ अवधि के दौरान राजिम क्षेत्र में शराब और मांस-मटन की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। 1 से 15 फरवरी तक मांस-मटन बिक्री पूरी तरह बंद जारी आदेश के अनुसार 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक राजिम क्षेत्र की सीमा में मांस-मटन की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इस अवधि…

Read More