Author: True soldier
कवर्धा। सरकारी धान की भारी गड़बड़ी को लेकर दिया गया “चूहे, दीमक और कीड़े” वाला बयान आखिरकार जिला विपणन अधिकारी (DMO) अभिषेक मिश्रा को महंगा पड़ गया। लगभग 7 करोड़ रुपये मूल्य के धान की कमी को लेकर बिना तथ्यात्मक पुष्टि मीडिया में बयान देने पर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभाग का कहना है कि इस गैर-जिम्मेदाराना बयान से शासन और जिला प्रशासन की छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा है। कहां गया 26 हजार क्विंटल धान? मामला वर्ष 2024-25 का है, जब समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीदे गए…
रायपुर के कचना स्थित स्वस्तिक नगर में पिछले एक साल से पेयजल संकट बना हुआ है। हालात यह है कि, करीब 850 परिवार एकमात्र बोर पर निर्भर है। पानी की किल्लत के कारण रोजमर्रा के जीवन में दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। कई घरों में पानी को लेकर विवाद की स्थिति बन रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि, समस्या को लेकर जोन क्रमांक-09 और नगर निगम मुख्यालय में कई बार आवेदन दिया गया, लेकिन आज तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। अधिकारियों की ओर से सिर्फ आश्वासन मिले और पूरा साल बीत गया। लोगों से मिलने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष…
रायपुर। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रयोगशाला परिचारक भर्ती-2023 के अंतर्गत द्वितीय चरण के बाद तृतीय और अंतिम अवसर के रूप में 254 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन का मौका दिया गया है। इस संबंध में कार्यालय आयुक्त, उच्च शिक्षा, नवा रायपुर ने अंतिम सूचना जारी की गई है। Read Also- मरीन ड्राइव जनता की सैरगाह है, निगम की अवैध वसूली का अड्डा नहीं – विकास उपाध्याय जारी सूचना के अनुसार, प्रयोगशाला परिचारक की सूची में शामिल अभ्यर्थियों को 6 फरवरी शुक्रवार को अपने समस्त आवश्यक मूल दस्तावेजों एवं सत्यापन प्रपत्रों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया क्षेत्रीय…
रायपुर। रायपुर नगर निगम में सड़क निर्माण को लेकर सियासी और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। शहीद हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड के कांग्रेस पार्षद शेख मुशीर ने सड़क निर्माण की स्वीकृति नहीं मिलने से नाराज़ होकर नगर निगम मुख्यालय में गांधी प्रतिमा के नीचे अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। उनका साफ ऐलान है कि जब तक मौदहापारा के मुख्य मार्ग के डामरीकरण के लिए 11 लाख रुपये की राशि स्वीकृत नहीं होती, तब तक वे हर दिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक धरने पर बैठे रहेंगे। धरने पर बैठे पार्षद शेख मुशीर ने कहा कि…
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुराने विवाद को लेकर दो समुदायों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान आगजनी की घटना भी हुई, जिसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घरों पर हमला कर दिया और 10 घरों में आग लगा दी। वहीं, तीन से चार वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के बकली गांव का है। हालात को देखते हुए गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। गुस्साएं लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया। इस दौरान एक…
रायपुर। केंद्रीय बजट को लेकर युवा कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। जयस्तंभ चौक पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम जनता को लॉलीपॉप बांटकर केंद्र सरकार के बजट का विरोध जताया। युवा कांग्रेस का कहना है कि केंद्रीय बजट में छत्तीसगढ़ को एक बार फिर नजरअंदाज किया गया है। न तो आम जनता के लिए कोई ठोस प्रावधान किया गया और न ही युवाओं के लिए रोजगार या विकास से जुड़ी कोई बड़ी घोषणा की गई। युवाओं को सिर्फ लॉलीपॉप दिया जा रहा है। भाजपा नेताओं के मुखौटे पहनकर लगाए नारे छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रेस क्लब के खेल मड़ई का शानदार आगाज हुआ। उपमुख्यमंत्री और खेल मंत्री अरुण साव ने स्पर्धा का शुभारंभ किया। इस मौके पर मंत्री साव ने कहा कि प्रेस क्लब का आयोजन सराहनीय है और अच्छे स्वास्थ्य के लिए सभी को स्पोर्ट्स में भाग लेते रहना चाहिए। स्व. कुलदीप निगम स्मृति इंटर प्रेस क्रिकेट स्पर्धा का पहला मैच संपादक इलेवन और पूर्व पदाधिकारी इलेवन के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर मुकाबले को रोमांचक और यादगार बना दिया। रोमांचक मुकाबले में अंतिम ओवर बेहद दिलचस्प और कांटे की टक्कर का रहा।…
रायपुर। तेलीबांधा तालाब स्थित मरीन ड्राइव में नगर निगम रायपुर द्वारा बिना किसी पार्किंग सुविधा के सड़क पर जबरन पार्किंग शुल्क वसूली किए जाने को लेकर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इसे जनता की जेब पर सीधा हमला और भाजपा सरकार की वसूली नीति का उदाहरण बताया। उपाध्याय ने कहा कि मरीन ड्राइव रायपुर शहर की आम जनता के लिए विकसित एक सार्वजनिक भ्रमण स्थल है, न कि नगर निगम की कमाई का जरिया। यहां लोग पैदल चलने, परिवार के साथ समय बिताने और कुछ पल शांति से बैठने आते हैं, लेकिन भाजपा शासित…
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शहर के पॉश इलाके केलो विहार में चल रहे एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के सख्त निर्देशों के बाद हुई रेड कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। किराए के मकान में चल रहा था काला खेल मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि केलो विहार स्थित एक मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर देह व्यापार कराया जा…
रायपुर के तेलीबांधा तालाब किनारे पार्किंग शुल्क को लेकर उठे विवाद के बाद नगर निगम ने फिलहाल कदम पीछे खींच लिए हैं। लोक निर्माण विभाग (PWD) की सड़क पर पार्किंग शुल्क तय कर निगम के लगाए गए बोर्ड के बाद लोगों में असमंजस की स्थिति बन गई थी। अब एक फरवरी की शाम महापौर मीनल चौबे ने स्पष्ट किया कि, फिलहाल पार्किंग शुल्क नहीं लगाया जाएगा। महापौर ने स्वीकार किया कि, सड़क पर खड़ी गाड़ियों से पार्किंग शुल्क वसूलना व्यावहारिक नहीं है। निगम के पास तेलीबांधा तालाब के आसपास ऐसी कोई निर्धारित जगह नहीं है, जहां वाहन व्यवस्थित रूप से…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.