Author: True soldier
छत्तीसगढ़ शासन ने डीएसपी कल्पना वर्मा को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई कारोबारी दीपक टंडन की ओर से की गई शिकायत के बाद हुई है। कारोबारी दीपक टंडन ने डीएसपी कल्पना वर्मा पर प्यार में फंसाकर करोड़ों ऐंठने और नक्सलियों की जानकारी को लीक करने का आरोप लगाया था। शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद सरकार ने मामले को गंभीर मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस मुख्यालय या शासन द्वारा निर्धारित स्थान रहेगा। साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिए जाने का प्रावधान रहेगा। 2 सप्ताह पहले इस कंट्रोवर्सी की…
राजधानी रायपुर के छत्तीसगढ़ क्लब के सामने शुक्रवार सुबह स्कूल जा रहे EV स्कूटर भाई-बहन को सरकारी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में भाई की मौके पर मौत हो गई। जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह 7.50 बजे सीएम हाउस के पास हुआ है। मृतक की पहचान अंश आठवानी (14) के रूप में हुई है। जो कि स्कूटर चला रहा था। हादसे के बाद ड्राइवर सरकारी वाहन छोड़कर फरार हो गया है। घायल बहन अंबेडकर अस्पताल में भर्ती इस हादसे में घायल…
छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त IPS कमलोचन कश्यप को संविदा नियुक्ति प्रदान की है. गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कमलोचन कश्यप को पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ रायपुर में OSD (विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी) के पद पर पदस्थ किया गया है. वे हाल ही में DIG पद से रिटायर हुए थे, जिसके बाद उन्हें शासन ने नई जिम्मेदारी दी है. Read Also- राजधानी में मासूम बच्ची को किडनैप कर रेप: खाना खिलाने के बहाने ड्राइवर ने कार में बैठाया, VIP रोड ले जाकर किया दुष्कर्म यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के नियम 4(4) के अंतर्गत की गई…
वॉशिंगटन/तेहरान। अमेरिका ने ईरान में मौजूद अपने नागरिकों को तत्काल देश छोड़ने की सलाह दी है। अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से जारी इस परामर्श में कहा गया है कि क्षेत्र में सुरक्षा हालात तेजी से बिगड़ सकते हैं, ऐसे में अमेरिकी नागरिक अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें। बीते कई दिनों से अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। दोनों देशों के बीच जारी तनातनी के चलते पश्चिम एशिया क्षेत्र में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। इसी पृष्ठभूमि में अमेरिका ने यह कदम उठाया है। अमेरिकी अधिकारियों ने ईरान में रह रहे नागरिकों से कहा है…
रायपुर में 8 साल की बच्ची को किडनैप कर उससे रेप किया गया है। लड़की सिग्नल पर पैसे मांगकर गुजर बसर करती थी। इसी दौरान खाना खिलाने के बहाने कार सवार ड्राइवर ने उसे गाड़ी में बैठाया, फिर VIP रोड पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने CCTV कैमरों की मदद से बुधवार-गुरुवार की रात 3 बजे आरोपी ड्राइवर नवीन को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तेलीबांधा थाना इलाके का है। बता दें कि 2 सप्ताह पहले भी 9 साल की बच्ची से रेप हुआ था। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आरोपी अब्दुल अंसारी (65) ने अपने ही…
कोरबा जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां एक साथ कई पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। इनमें कई थानों के टीआई भी शामिल है। इस संबंध में जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार इस तबादला सूची में दो टीआई, चार एसआई, तीन एएसआई, दो हेड कांस्टेबल और तीन कांस्टेबलों के नाम शामिल है। तबादले में दर्री थाना प्रभारी की जिम्मेदारी आशीष सिंह को दी गई है। वहीं नागेश तिवारी को पाली थाना प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक जितेंद्र यादव को करतला थाना…
कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र स्थित एसईसीएल मानिकपुर खदान में एक मजदूर की 170 फीट नीचे गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान मानिकपुर खदान से सटे कुदारी गांव निवासी 42 वर्षीय भगत कुमार मरावी के रूप में हुई है। बुधवार दोपहर वह कोयला चोरी करने खदान में गया था। इसी दौरान वह लगभग 170 फीट नीचे सिर के बल गिर गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों को खदान में मिला मजदूर का शव गिरा जब भगत काफी समय तक…
गुरूर। धान खरीदी व्यवस्था में लगाए गए नए डेटा एंट्री ऑपरेटरों को समितियों द्वारा हटाए जाने और तीन महीने का वेतन नहीं दिए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित ऑपरेटरों ने अपनी समस्याओं को लेकर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नाम पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा को ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की है। हड़ताल के दौरान हुई थी नियुक्ति पीड़ित ऑपरेटरों ने बताया कि 14 नवंबर 2025 को जब पुराने कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर थे, तब धान खरीदी कार्य को समय पर शुरू कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तत्काल प्रभाव से…
गौरीशंकर गुप्ता/रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में इंसान और जानवर के बीच के अनूठे रिश्ते की मिसाल कायम हुई है। ग्रामीणों ने एक मृत हाथी शावक की आत्मा की शांति के लिए पूजा-पाठ के साथ मृत्युभोज का आयोजन किया। यह घटना वन परिक्षेत्र बंगुरसिया सर्किल के बड़झरिया तालाब की है। 19 दिसंबर 2025 की रात करीब 32 हाथियों का झुंड बड़झरिया तालाब में नहाने आया। इसी दौरान एक नन्हा हाथी शावक गहरे पानी में डूब गया। झुंड के अन्य हाथियों ने उसे बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन असफल रहने पर वे जोर-जोर से चिंघाड़ने लगे। वन अमला और ग्रामीण…
गौरीशंकर गुप्ता /घरघोड़ा। घरघोड़ा नगर पंचायत में स्थित सैनिक हॉस्पिटल में 01-02-26 को नि:शुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में मरीजों ने इस नि:शुल्क शिविर का लाभ लिया। जिसमें हमारे रायगढ़ से आए प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति-रोग विशेषज्ञ डॉ. राघवेन्द्र महिलांगे और डॉ. अनीश कुमार भगत ने 50 से 60 महिला रोग से सम्बंधित मरीजों को नि:शुल्क परामर्श दिये। और डॉ. अजय कुमार राठिया व डॉ. नोबेल राठिया ने जनरल 40 से 50 मरीजों को लकवा, बी.पी., शुगर, कमजोरी, खुजली, पथरी, लम्बे समय से जोड़ों में हो रहे दर्द आदि बीमारियों का नि:शुल्क परामर्श दिये। Read…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.