Author: True soldier

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के फदहाखार चांदमारी इलाके में रविवार रात पुरानी रंजिश को लेकर 22 वर्षीय युवक की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपितों ने घायल युवक को कुछ दूर तक घसीटा और उसका शव फदहाखार-महमंद बाईपास के पास फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपित को हिरासत में ले लिया है, जबकि वारदात में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। फदहाखार गेट के पास किया था हमला पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान ओम लहरे पिता कन्हैया दिवाकर…

Read More

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रमुख आरोपी और कथित किंगपिन अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है। CBI ने उसे दुबई से भारत लौटते ही हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया है कि अभिषेक कुमार महादेव बुक के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए का नेटवर्क चलाने, अलग-अलग पैनल के बीच तालमेल बनाने और सट्टे से जुटाए गए पैसों को इकट्ठा करने में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। सट्टेबाजी के पैसों से दुबई में संपत्तियां खरीदीं जांच एजेंसी के मुताबिक, उसने सट्टेबाजी से मिले…

Read More

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और BJP नेता बृजभूषण शरण सिंह को यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के खिलाफ 4 महिला पहलवानों ने फिर कोर्ट का रुख किया है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, महिला पहलवानों ने राउज एवेन्यू कोर्ट में अपील दायर कर एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (ACJM) के 3 अगस्त 2026 के फैसले को चुनौती दी है। निचली अदालत ने बृजभूषण शरण सिंह और WFI के तत्कालीन सहायक सचिव विनोद तोमर को सभी आरोपों से बरी कर दिया था। महिला पहलवानों ने अपनी याचिका में इस फैसले को ‘पुरानी सोच वाला’ (archaic) बताया है।…

Read More

रायपुर। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को बारिश और संभावित बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने दिए कलेक्टरों को निर्देश  मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा की हमने प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रखा है, सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं। भारी बारिश के कारण कहीं भी किसी प्रकार की आवश्यकता उत्पन्न होती है तो तत्काल…

Read More

नई दिल्ली। देश में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मतदाता सूचियों से नाम हटाए जाने को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इसी बीच कॉकरेच जनता पार्टी (सीजेपी) ने आक्रामक रुख अपनाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 24 घंटे का नया अल्टीमेटम जारी किया है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय के भीतर इस्तीफा नहीं दिया जाता है, तो आगामी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर मुंबई से देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की शुरुआत कर दी जाएगी और इस आंदोलन को देश के अन्य हिस्सों…

Read More

नई दिल्ली। देश के मुख्य निर्वाचन आयोग (ECI) और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और आयोग के प्रशासनिक फैसलों को लेकर खड़े हुए विवाद के बीच अब सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है। यह कानूनी कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि अन्य चुनाव आयुक्तों ने एसआईआर से जुड़े कई फैसलों पर अपनी आपत्तियां दर्ज कराई थीं, जिससे चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए…

Read More

रायपुर में बारिश के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरे। वोटर लिस्ट में बदलाव, SIR और कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर शहर जिला और ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी चौक से शास्त्री चौक स्थित मुख्य चुनाव आयुक्त कार्यालय तक पैदल मार्च किया। बारिश के बावजूद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। शास्त्री चौक पहुंचकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची में बदलाव को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस ने भाजपा…

Read More

रायपुर। रायपुर में होने वाले छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के टीमों के चयन के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। टीमों के चयन के लिए रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के पिच-1 में 28 सितम्बर और 29 सितम्बर को दो दिवसीय चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। चयन ट्रायल के सुचारू आयोजन, आवश्यक समन्वय एवं तकनीकी सहायता के लिए विभाग ने तीन अधिकारियों की टीम बनाई है। चयन ट्रायल के लिए आवश्यक तकनीकी एवं आयोजन संबंधी कार्यवाही छत्तीसगढ़ हॉकी संघ द्वारा निर्धारित नियमों एवं मापदंडों के…

Read More

लोरमी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गुरुवार को लोरमी के मुंगेली चौक में आयोजित गणेश विसर्जन झांकी प्रतियोगिता में विभिन्न गणेश समितियों की झांकियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने झांकी में शामिल समितियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान झांकियों के माध्यम से बस्तर में नक्सल उन्मूलन और विकास की तस्वीर को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। साथ ही नशा मुक्ति का संदेश भी दिया गया। गौरतलब है कि, उप मुख्यमंत्री श्री साव की पहल पर लोरमी नगर में युवाओं को भारतीय संस्कृति और अध्यात्म से जोड़ने के उद्देश्य से गणेश विसर्जन झांकी निकालने की परंपरा…

Read More

रायपुर। जॉब की राह देख रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिये खुशखबरी है। नौकरी को लेकर उनके सपने साकार होंगे। आठ हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार देने के उद्देश्य से रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में सात और आठ अक्टूबर 2026 को राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। यह आयोजन कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की ओर से किया जायेगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय मुख्य आतिथ के रूप में शिरकत करेंगे। जॉब के लिये इस पोर्टल से करें पंजीयन…

Read More