बिर्रा। स्कूल की रसोई की जर्जर हालत अब गंभीर सवाल खड़े कर रही है। खंडहर में तब्दील हो चुकी रसोई में रसोइया अपनी जान जोखिम में डालकर बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन तैयार करने को मजबूर है। रसोई की दीवारें और छत खराब और काफी जर्जर हालत में हैं, जिससे कभी भी हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
गौरतलब है कि विकासखंड बम्हनीडीह के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला गतवा में स्कूल की रसोई की जर्जर हालत अब गंभीर सवाल खड़े कर रही है। खंडहर में तब्दील हो चुकी रसोई में रसोइया अपनी जान हथेली में रख कर बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन तैयार करने को मजबूर है। रसोई की दीवारें और छत खराब और काफी जर्जर हालत में हैं, जिससे कभी भी हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि इसी जर्जर भवन में बच्चों के लिए रोजाना भोजन तैयार किया जा रहा है। रसोइया की सुरक्षा के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने स्कूल प्रबंधन और संबंधित शिक्षा विभाग से तत्काल रसोई भवन की मरम्मत अथवा वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग की है। अब देखना यह है कि किसी बड़े हादसे के बाद जिम्मेदार जागेंगे या समय रहते कार्रवाई होगी।प्रधानपाठक से मांग है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचना देकर सुरक्षित रसोई की व्यवस्था कराई जाए।
