Author: True soldier
रायपुर में तंत्र-मंत्र के जरिए पैसों की बारिश कराने और 100 गुना करने का झांसा दिया गया। फिर ठक्कर बापा वार्ड के बीजेपी पार्षद रुस्तम कुर्रे से 3 लाख 50 हजार रुपए की ठगी कर ली गई। कथित तांत्रिकों ने अनुष्ठान कर नकली नोटों से भरा झोला थमा दिया। असली पैसों को लेकर भाग गए। पीड़ित पार्षद रुस्तम कुर्रे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राहुल भारती और मयंक दास को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों भिलाई के रहने वाले हैं। उनके पास से एक अपाचे बाइक, एक मोबाइल और 3.5 लाख रुपए जब्त किया गया है। घटना गुढ़ियारी थाना…
भारत के हेल्थकेयर सेक्टर के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली को ब्रांड फाइनेंस की ग्लोबल टॉप 250 हॉस्पिटल रैंकिंग 2026 में दुनिया का छठा सर्वश्रेष्ठ अस्पताल घोषित किया गया है। इस उपलब्धि के साथ एम्स ने अमेरिका के जॉन्स हॉपकिंस मेडिसिन, ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल्स और मायो क्लिनिक जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के बीच अपनी सशक्त पहचान दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक, एम्स को केयर परसेप्शन, ब्रांड वैल्यू, ब्रांड स्ट्रेंथ और वैश्विक प्रतिष्ठा जैसे पैमानों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर यह स्थान मिला है। खास बात यह रही कि एम्स का…
बस्तर पंडुम 2026 के समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए नक्सल उन्मूलन, जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और बस्तर के समग्र विकास को लेकर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नक्सल उन्मूलन के संकल्प के साथ बस्तर की आवाज तेलंगाना में छिपे नक्सलियों तक पहुंचनी चाहिए। 5 साल में देश का सबसे विकसित जनजातीय संभाग बनेगा बस्तर अमित शाह ने कहा कि पिछली बार बस्तर पंडुम में जहां 7 विधाओं में आयोजन हुआ था, वहीं इस बार 12 विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। यह सरकार की उस सोच का प्रमाण है जिसके…
गौरीशंकर गुप्ता. रायगढ़। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी और औद्योगिक राजधानी रायगढ़ शहर में पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ अभूतपूर्व कार्रवाई की है। चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के पॉश इलाके बोइरदादर में लंबे समय से फल-फूल रहे देह व्यापार के बड़े सिंडिकेट को पुलिस ने जड़ से उखाड़ फेंका। एसएसपी शशि मोहन सिंह के पदभार ग्रहण करने के बाद से चल रहे ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान के तहत यह तीसरी सबसे बड़ी कार्रवाई है, जिसने रिहायशी इलाकों की आड़ में छिपे सफेदपोश दलालों को रस्सी में बांध दिया। पुलिस को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी कि बोइरदादर के एक किराये के मकान…
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा ग्रामीण भारत की तकदीर व तस्वीर बनाने के लिए लागू की गई विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन योजना के खिलाफ कांग्रेस के नेता जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर तो बढ़ेंगे ही तथा गांव-गांव में आधारभूत संरचना विकसित होगी। बजाज ने उक्त उदगार भाजपा द्वारा नवापारा में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन पर आयोजित एकदिवसीय कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि…
मुंगेली। मुख्य सचिव विकासशील द्वारा वीसी के माध्यम से जिले में आधार सेचुरेशन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसके परिपालन में कलेक्टर कुन्दन कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय के मार्गदर्शन में 5 से 15 वर्ष के बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए जिले के चिन्हांकित स्कूलों में आधार पंजीयन एवं बायोमैट्रिक अपडेट कैंप लगाया जाएगा। 9 फरवरी से 19 फरवरी तक लगने वाले कैंप के माध्यम से शासकीय एवं निजी विद्यालयों में अध्ययनरत 5 वर्ष से 15 वर्ष के ऐसे बच्चों, जिनका आधार कार्ड नहीं बना है अथवा जिनका बायोमेट्रिक अपडेट लंबित है,…
राजिम कल्प कुंभ 2026 को लेकर रायपुर के साधु-संतों में नाराजगी है। संत समाज ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से जारी राजपत्र (गजट) में रायपुर के कई प्रमुख महंतों और संतों के नाम हटा दिए गए हैं। संतों ने इसे अपने समाज की उपेक्षा और अपमान बताया है। रायपुर स्थित श्री सुरेश्वर महादेव पीठ में आयोजित प्रेस वार्ता में संतों ने कहा कि राजपत्र में जारी सूची से रायपुर के प्राचीन मठों से जुड़े कई संतों के नाम गायब हैं। इनमें महंत देवदास जी महाराज, महंत वेद प्रकाश, गोंडवाना समाज के संत निराहारी महाराज और किन्नर…
बस्तर की लोक-संस्कृति और परंपराओं के महापर्व बस्तर पंडुम 2026 का समापन समारोह आज जगदलपुर में आयोजित किया जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम दोपहर 12 बजे जगदलपुर के लाल बाग मैदान में संपन्न होगा। समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, सहित राज्य सरकार के कई मंत्री, सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे। बस्तर पंडुम के माध्यम से बस्तर अंचल की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं का व्यापक प्रदर्शन किया गया है, जिसका आज औपचारिक समापन होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित…
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सोमवार सुबह रायपुर जा रही एक यात्री बस में आग लग गई। ड्राइवर की सूझबूझ से सभी 50 यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना खरोरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, राजधानी ट्रेवल्स की बस सुबह करीब 8 बजे बलौदाबाजार से रायपुर के लिए निकली थी। जिसमें करीब 50 यात्री सवार थे। करीब 9 बजे भैंसा गांव के पास बस के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में धुएं ने आग का रूप…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं ऊर्जा सचिव व डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव के निर्देशन में पॉवर कंपनी, उपभोक्ताओं की सुविधाओं में लगातार वृद्धि कर रही है। इसी कड़ी में व्हाट्सएप सुविधा शुरु कर दी गई है। छत्तीसगढ़ में अब व्हाट्स एप पर भेजा जाएगा बिजली बिल छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को अब उनके व्हाट्सएप नंबर पर बिल भेजा जाएगा. वे इस बिल का पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकेंगे। उसका प्रिंट भी निकाल सकेंगे, इसमें उन्हें एक क्लिक करके बिल भुगतान की सुविधा भी मिलेगी। यह व्हाट्सएप मैसेज छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.