Author: True soldier

PM Modi Assam Visit: पीएम नरेंद्र मोदी आज असम दौरे पर हैं। असम में होने वाले विधानसभा चुनाव और पूर्वोत्तर में स्थित बांग्लादेश से बदले राजनीति परिदृश्य के बीय प्रधानमंत्री का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। पीएम मोदी ने असम में धमाकेदार एंट्री ली। प्रधानमंत्री मोदी का प्लेन एयरपोर्ट स्ट्रिप पर नहीं ब्लकि मोरन हाईवे पर उतरा। पीएम का प्लेन डिब्रूगढ़ के पास मोरन बाइपास पर बनी ELF पर उतरा। यह एयरस्ट्रिप सैन्य रणनीति के लिए अहम है, क्योंकि यह इलाका चाइना बॉर्डर से लगभग 300km दूर ही है। इस दौरान राफेल-सुखोई और तेजस ने भी उड़ान…

Read More

जगदलपुर। शहर के इंदिरा स्टेडियम के पास खड़ी एक ब्रेज़ा कार से युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बोधघाट थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। मृतक की पहचान वृन्दावन कॉलोनी निवासी शोभा राम देहारी के रूप में हुई है। वह छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन के नियानार कार्यालय में एसडीओ के पद पर पदस्थ थे। जांच में जुटी पुलिस जानकारी के मुताबिक, सूचना मिलने के बाद बोधघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर भेजा गया। बताया जा रहा है कि युवक बीती रात शराब सेवन की…

Read More

धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खपरी बाईपास के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में 201 कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं एक जवान गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. सूचना पर तत्काल मौके पर अर्जुनी थाना पुलिस ने घायल जवानों को उपचार के लिए और दिवंगत जवानों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के लिए रवाना किया. जानकारी के अनुसार, जगदलपुर 201 बटालियन से जवानों को लेकर आ रही डिजायर कार खपरी बाईपास पर सड़क किनारे ट्रक से जा भिड़ी. भिड़ंत इतनी भयावह थी कि कार पूरी…

Read More

केंद्र सरकार के चार नए लेबर लॉ के खिलाफ देशभर में श्रमिक संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में बंद का असर मिला-जुला रहा। रायपुर, बिलासपुर और अन्य शहरों में चैंबर ऑफ कॉमर्स का समर्थन नहीं मिलने के कारण दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान, पेट्रोल पंप, स्कूल और कॉलेज सामान्य रूप से खुले रहे। रायगढ़ जिले में ट्रेड यूनियन के सदस्य छाल कोल खदान के पास प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे जिले की चार कोयला खदानें बंद हैं और कोयला परिवहन पूरी तरह ठप हो गया है। यूनियन नेताओं का कहना है कि नए कानून से मजदूरों के अधिकार कम होंगे। भिलाई…

Read More

टी-20 वर्ल्ड कप के 18वें मुकाबले में आज मेजबान भारत के सामने नामीबिया की चुनौती है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होना है, जिसका टॉस 6.30 बजे होगा। भारत ने पहले मैच में अमेरिका को हराया था, वहीं नामीबिया को नीदरलैंड से हार का सामना करना पड़ा। आज का मैच जीतकर टीम इंडिया ग्रुप-ए के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच सकती है। वहीं नामीबिया के पास भी जीत के साथ नंबर-2 पर पहुंचने का मौका है। पाकिस्तान 4 पॉइंट्स के साथ नंबर-1 पर है। श्रीलंका को हरा चुका है नामीबिया नामीबिया ने…

Read More

बिलासपुर। इनकम टैक्स की टीम ने बिलासपुर और चांपा में कोयला व्यापारी के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई कर रही है. इस छापामार कार्रवाई के लिए आईटी की टीम SIR की सर्वे टीम बनकर पहुंची थी. जानकारी के अनुसार, इनकम टैक्स की टीम बिलासपुर में फिल ग्रुप के मालिक प्रवीण झा के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, जिसमें श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित दफ्तर और रामा वर्ल्ड स्थित घर शामिल है. इसके अलावा इनकम टैक्स की टीम चाम्पा में चाम्पा-बिर्रा ओवर ब्रिज के पास स्थित तिरुपति मिनरल्समें भी छापामार कार्रवाई कर रही है.

Read More

नई दिल्ली/रायपुर। लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026-27 पर चर्चा के दौरान रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बजट को देश के विकास की दिशा में मजबूत और भरोसेमंद कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट सिर्फ आय-व्यय का दस्तावेज नहीं, बल्कि 2047 तक विकसित भारत बनाने की स्पष्ट योजना है। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में देश ने हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है और यह बजट उसी आत्मविश्वास को आगे बढ़ाता है। छत्तीसगढ़ के किसानों और युवाओं को मिलेगा लाभ अग्रवाल ने कहा कि ‘भारत विस्तार एआई मिशन’ के तहत अब किसानों को छत्तीसगढ़ी भाषा में खेती से…

Read More

रायपुर। रायपुर कोर्ट में पेशी के दौरान मोहर्रिर की अभिरक्षा से दो आरोपियों के भागने का मामला सामने आया है. दोनों ही आरोपी हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं से जुड़े मामले में विचाराधीन थे. घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है, जहां पेशी के लिए लाए गए राजेश मारकण्डेय और तुलाराम मारकण्डेय मोहर्रिर की अभिरक्षा से भागने में कामयाब हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही कोर्ट परिसर में हलचल मच गई. मिली सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 262 के तहत एफआईआर दर्ज किया है.

Read More

राजस्थान में बैठकर देशभर में ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के दो आरोपियों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी आरटीओ चालान के नाम से फर्जी एसएमएस भेजकर लोगों का मोबाइल हैक करते थे और फिर अकाउंट से रकम ट्रांसफर कर लेते थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजस्थान निवासी पृथ्वी कुमार बिश्नोई उर्फ राहुल और नरसिंह सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों पर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। थाना विधानसभा क्षेत्र के प्रार्थी धर्मेंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि RTO e-challan के नाम से आए एसएमएस में दिए लिंक पर क्लिक…

Read More

जांजगीर-चांपा। जिले के बम्हिनीदिह विकासखंड के ग्राम अफरीद में बारात के दौरान हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के बीच अज्ञात युवकों द्वारा चाकू से हमला किए जाने की घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सक्ती जिले के बस्ती बाराद्वार से एक बारात ग्राम अफरीद पहुंची थी। विवाह कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर बारातियों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई। इसी अफरा-तफरी का फायदा उठाते हुए कुछ अज्ञात युवकों ने…

Read More