Author: True soldier

रायपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पूरे छत्तीसगढ़ में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह चार बजे से ही शिव मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजते रहे। श्रद्धालु जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और फल-फूल लेकर भगवान शिव का अभिषेक करने पहुंचे। कई स्थानों पर रुद्राभिषेक, विशेष पूजा और रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। राजधानी रायपुर में शिवभक्ति का केंद्र बने मंदिर राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर में इस वर्ष भगवान शिव का अर्धनारीश्वर स्वरूप…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में इंजीनियरिंग की परीक्षा में कैडिडेट्स बनकर परीक्षा देने वाले 6 मुन्ना भाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी हरियाणा से राजधानी पहुंचे थे। गेट (Graduate Aptitude Test in Engineering) परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिसकर्मियों ने डीडी नगर इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी किसके बुलाने पर रायपुर पहुंचे थे? इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। पूरे मामले का खुलासा रायपुर पुलिस के अधिकारी जल्द करेंगे। पूरा मामला पुलिस उपायुक्त संदीप पटेल को मुखबिरों से सूचना मिली थी कि, दूसरे राज्यों से कुछ युवक…

Read More

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले से पहले शनिवार को कोलंबो में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान आगा ने हैंडशेक विवाद पर कहा- इसका जवाब हम कल मैदान पर देंगे। पिछले साल हुए एशिया कप 2025 में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव समेत सभी प्लेयर्स ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। सूर्यकुमार ने कहा था कि उनकी टीम पाकिस्तान से हाथ नहीं मिलाएगी। यह फैसला पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए भारतीय नागरिकों के सम्मान में लिया गया था। इसे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के समर्थन के…

Read More

श्रीनगर। पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर लेथपोरा स्थित 185 बटालियन सीआरपीएफ के शहीद स्मारक पर भावभीना श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम में सीआरपीएफ के महानिदेशक ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह (आईपीएस), एडीजी सीआरपीएफ जम्मू-कश्मीर जोन राजेश कुमार (आईपीएस), आईजी केओएस विनीत बृज लाल (आईपीएस) सहित सेना, बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, जम्मू-कश्मीर पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत पुष्पचक्र अर्पण से हुई। इसके बाद सीआरपीएफ के सेरेमोनियल गार्ड द्वारा सलामी दी गई। शहीदों की स्मृति में एक मिनट का मौन रखा…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी में हुए सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के वीर जवानों के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रसेवा में समर्पित हमारे जांबाज जवानों का निधन अत्यंत हृदयविदारक है और यह क्षति अपूरणीय है। मुख्यमंत्री  साय ने दिवंगत जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में कोबरा बटालियन के जवानों की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार…

Read More

सक्ती। जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती को जिंदा जलाने का गंभीर आरोप लगाया गया है। मृतिका की मां ने इस मामले में नामजद शिकायत दर्ज कराते हुए हत्या का मामला कायम करने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। होटल में बुलाकर वारदात का आरोप मिली जानकारी के अनुसार, 24 जनवरी को सक्ती स्थित शिवम होटल में यह कथित घटना हुई। मृतिका की पहचान दिशा मरावी के रूप में हुई है। उनकी मां मीना मरावी का आरोप है कि उनकी बेटी को होटल में बुलाया गया, जहां उस पर तारपीन तेल डालकर…

Read More

दिल्ली। पश्चिम विहार ईस्ट थाना क्षेत्र के पीरागढ़ी इलाके में कार से तीन शव मिलने के सनसनीखेज मामले में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी झाड़-फूंक करने वाला कमरुद्दीन न सिर्फ हत्या बल्कि महिलाओं के साथ शोषण और अंतरराज्यीय ठगी नेटवर्क चलाने का भी दोषी पाया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान सहित कई राज्यों में ‘जिन्न से मिलानेझ् और ‘धनवर्षाझ् का झांसा देकर परिवारों को अपना शिकार बनाता था। वह विशेष रूप से परिवार की किसी लंबी और सुंदर…

Read More

राजधानी में एम्स में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 25 वर्षीय युवती से छह लाख रुपये ठगने और दुष्कर्म कर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को कवर्धा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम पुलिस द्वारा रितेश चंद्राकर बताया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी का खुलासा पुलिस अधिकारी जल्द करेंगे। सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती पुलिस के मुताबिक, कवर्धा जिले के पांडातराई निवासी रितेश चंद्राकर (26) ने करीब दो वर्ष पहले युवती से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की थी। बातचीत के दौरान उसने खुद को एम्स…

Read More

राजिम। छत्तीसगढ़ के पवित्र तीर्थ नगरी राजिम में आयोजित कुंभ कल्प मेला के आस्था और भव्यता की गूंज सात समंदर पार तक सुनाई दे रही है। संगम तट पर उमड़ती श्रद्धालुओं की भीड़, संतों का सानिध्य और सांस्कृतिक विविधता विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित कर रही है। इटली सहित कई देशों से पहुंचे पर्यटक यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा और सरलता से अभिभूत नजर आ रहे हैं। बता दें कि 15 दिवसीय कुंभ कल्प मेले में पहले नाइजीरिया और इटली से पर्यटक पहुंच चुके हैं, वहीं शुक्रवार को इटली के तुष्कानी राज्य के सेयना नगर से तीन और पर्यटक राजिम पहुंचे।…

Read More

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के 2026-2028 सत्र के लिए हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर एडवोकेट रजनीश सिंह बघेल ने जीत दर्ज की है। उन्होंने सीनियर एडवोकेट राजीव श्रीवास्तव को 137 वोटों के अंतर से पराजित किया। वहीं सचिव पद पर अनिल त्रिपाठी निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गौतम खेत्रपाल और महिला उपाध्यक्ष पद पर मांडवी भारद्वाज ने जीत हासिल की। चुनाव परिणाम घोषित होते ही अधिवक्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विजयी प्रत्याशियों ने ढोल-ताशों के साथ जश्न मनाया। गुरुवार को हुए इस चुनाव में कुल 1418 पंजीकृत मतदाताओं में से…

Read More