Author: True soldier
Plastic Note: देश में एक बार फिर से नोटबंदी (Demonetisation) लागू हो सकती है। अरे रुकिए जरा… 2016 वाली नोटबंदी लागू नहीं होने जा रही है। दरअसल मोदी सरकार कागज के नोट की जगह अब प्लास्टिक के नोट लाने की तैयारी कर है। भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीाई (RBI) ने प्लास्टिक नोट छापने के लिए ग्लोबल टेंडर भी जारी कर दिया है। मार्केट में सबसे पहले 10 और 20 रुपये के प्लास्टिक नोट आएंगे। भारतीय रिजर्व बैंक की नोट छापने वाली विंग BRBNMPL ने प्लास्टिक के नोट बनाने के लिए ग्लोबल टेंडर निकाला है। कंपनी ने दुनियाभर की कंपनियों से…
रायपुर। छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बलौदाबाजार हिंसा मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी है। इस मामले में सह-आरोपी अजय यादव और दिनेश वर्मा को भी जमानत का लाभ मिला है। इससे पहले रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा खंडित किए जाने के दौरान सिंधी समाज के आराध्य को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में भी अमित बघेल को जमानत मिल चुकी है। अब उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। अमित बघेल की ओर से सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता…
रायपुर। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के ईएनटी विभाग ने एक जटिल माइक्रोस्कोपिक सर्जरी कर 9 वर्षीय बच्ची के कान में पिछले एक वर्ष से फंसे लोहे के छर्रे को सफलतापूर्वक बाहर निकालते हुए उसके क्षतिग्रस्त कान के पर्दे और सुनने वाली हड्डियों का पुनर्निर्माण किया। इस सफल ऑपरेशन से बच्ची की सुनने की क्षमता सुरक्षित रखने में चिकित्सकों को बड़ी सफलता मिली है। ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. हंसा बंजारा के निर्देशन में सह प्राध्यापक डॉ. दुर्गेश गजेंद्र, पीजी छात्रा डॉ. ज्योति किरण और निश्चेतना विभाग की डॉ. अमृता की टीम ने माइक्रोस्कोपिक तकनीक की मदद से यह चुनौतीपूर्ण सर्जरी की।…
रायपुर/ बिलासपुर। बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही आफत की बारिश के कारण जनजीवन के साथ-साथ रेल यातायात भी पूरी तरह चरमरा गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोनल स्टेशन और यार्ड के पटरियों, रेलवे ट्रैक्स पर भारी जलभराव हो गया है। ट्रैक डूबने के कारण सिग्नलिंग और रेलवे ट्रैक सर्किट सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया है। सुरक्षा के लिहाज से रेलवे प्रशासन ने 17 जुलाई को रायपुर, कोरबा और रायगढ़ रूट पर चलने वाली पांच मेमू/लोकल ट्रेनों को रद कर दिया है। वहीं, कई वीआईपी ट्रेनों को बिलासपुर स्टेशन और बाहरी आउटरों…
रायपुर। करीब 6,000 करोड़ रुपये के महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में टीवी होस्ट शेफाली बग्गा से लगातार दूसरे दिन रायपुर स्थित ईडी के जोनल कार्यालय में पूछताछ की गई। इससे पहले गुरुवार को भी उनसे करीब पांच से छह घंटे तक विस्तृत पूछताछ हुई थी। शुक्रवार को उन्हें दोबारा तलब कर कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर सवाल-जवाब किए गए। वित्तीय लेन-देन और डिजिटल गतिविधियों पर फोकस ईडी अधिकारियों ने पूछताछ के दौरान शेफाली बग्गा के वित्तीय लेन-देन, सोशल मीडिया गतिविधियों,…
रायपुर। नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित परिवारों की समस्याओं और कार्रवाई के बाद उत्पन्न स्थिति से अवगत कराया। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के समक्ष कहा कि बुलडोजर कार्रवाई से प्रभावित परिवारों को कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नेताओं ने पूरे मामले में राज्यपाल से हस्तक्षेप करते हुए प्रभावित लोगों को न्याय दिलाने और उनकी समस्याओं के समाधान की मांग की। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, राज्यपाल ने उनकी बातों को गंभीरता…
नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल शुक्रवार को 20वें दिन में पहुंच गई। वांगचुक ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर 20 जुलाई तक जिंदा रहना चाहते हैं, ताकि संसद तक प्रस्तावित शांतिपूर्ण मार्च में शामिल हो सकें। उन्होंने अपने समर्थकों से 20 जुलाई को होने वाले मार्च में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की। वांगचुक ने कहा कि वे लोकतंत्र के मंदिर यानी संसद तक जाकर अपनी बात रखना चाहते हैं। उन्होंने अपने स्वास्थ्य को लेकर कहा कि शरीर से वह कमजोर जरूर हो गए हैं, लेकिन मानसिक रूप से अब भी…
नई दिल्ली/जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन हरियाणा के जींद से सोनीपत के बीच संचालित होगी। इसके साथ ही भारत हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन शुरू करने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया है। इससे पहले जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन और चीन में हाइड्रोजन ट्रेनें संचालित हो रही हैं। 10 कोच वाली यह हाइड्रोजन ट्रेन जींद-सोनीपत रेल मार्ग पर 14 स्टेशनों के बीच चलेगी। ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। करीब 89 किलोमीटर की दूरी यह ट्रेन लगभग 2…
रायपुर। मौसम विभाग द्वारा रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आगामी तीन दिनों तक भारी वर्षा की चेतावनी जारी किए जाने के बाद छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी के अध्यक्ष इदरीस गांधी ने राज्य सरकार और सभी जिला कलेक्टरों से स्कूलों में अग्रिम अवकाश घोषित करने की मांग की है। इदरीस गांधी ने कहा कि गुरुवार शाम से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी लगातार जारी रही। शुक्रवार सुबह बच्चों को स्कूल पहुंचाने गए अभिभावकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी रही, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। इसका असर स्कूली वाहनों,…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.