Author: True soldier
भारत में आज यानी 16 फरवरी से दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट में से एक ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ शुरू हो गया है। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका औपचारिक उद्घाटन शाम 5 बजे करेंगे। ये इवेंट 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में चलेगा। समिट के साथ-साथ ‘इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का भी आयोजन किया जा रहा है। यहां दुनियाभर की कंपनियां अपने लेटेस्ट AI सॉल्यूशंस को दुनिया के सामने पेश करेंगे। यहां आम लोग देख सकेंगे कि एआई असल जिंदगी में कैसे काम करता है और भविष्य में AI से खेती, सेहत और शिक्षा…
राजनांदगांव। जिले के घुमका थाना क्षेत्र अंतर्गत जालबांधा के मोहंदी गांव में स्थित जया केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई है। कुछ ही मिनटों में आग ने भयंकर रूप ले लिया है और फैक्ट्री परिसर में अफरा–तफरी का माहौल पैदा कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही घुमका थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजुद है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद प्रशासन ने फैक्ट्री परिसर को तुरंत खाली कराया और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया है।…
सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में युवती को जिंदा जलाने के सनसनीखेज मामले में अब नए तथ्य सामने आए हैं। 23 वर्षीय मृतिका दिशा मरावी केस में कथित सोशल मीडिया चैट और कुछ फोटो सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। जानकारी के अनुसार, यह कथित घटना 24 जनवरी 2026 को सक्ती स्थित होटल शिवम में हुई बताई जा रही है। मृतिका की मां मीना मरावी पहले ही योगेन्द्र कुमार साहू सहित तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगा चुकी हैं। अब सामने आए कथित इंस्टाग्राम चैट में दावा किया जा रहा है कि आरोपी योगेन्द्र साहू…
बलरामपुर जिले के हंसपुर गांव में कुसमी SDM और नायब तहसीलदार पर तीन ग्रामीणों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। मारपीट में घायल एक ग्रामीण की इलाज के दौरान कुसमी अस्पताल में मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना कुसमी थाना क्षेत्र की है। राजस्व टीम हंसपुर में देर रात बक्साइट के अवैध उत्खनन की जांच के लिए पहुंची थी। घायलों का कहना है कि वे गेहूं के खेत में सिंचाई कर लौट रहे थे, तभी उन्हें रोका गया और पीटा गया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन सकती है।…
बालोद। जिले के गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम माहुद (बी) में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। तीन साल की बच्ची प्रिया, जिसे चार महीने पहले दफनाया गया था, उसकी कब्र अज्ञात लोगों ने खोद डाली। कब्र से शव का सिर गायब मिला है। मिट्टी बिखरी थी, और आसपास पड़ी वस्तुएं किसी अंधविश्वासी क्रिया की ओर इशारा कर रही थीं। खेत जाते समय खुला भयावह सच रविवार सुबह ग्रामीण जब खेतों की ओर निकले, तो मुक्तिधाम से कुछ दूर बनी कब्र की मिट्टी उखड़ी दिखी। पास जाकर देखा तो दृश्य रोंगटे खड़े करने…
रायपुर के पंडरी थाना इलाके में पुलिस ने पिस्टल लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक पिस्टल और खाली मैग्जीन बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी का नाम पुरानी बस्ती निवासी नंदू शर्मा बताया जा रहा है। नॉर्थ जोन पुलिस उपायुक्त मयंक गुर्जर ने बताया कि, 15 फरवरी को सूचना मिली थी कि पंडरी इलाके के भिक्षुक केंद्र के पास एक युवक पिस्टल लेकर घूम रहा है। हुलिए के आधार पर युवक को रोका गया। पूछताछ और तलाशी…
छत्तीसगढ़ सरकार का बजट 24 फरवरी को विधानसभा में पेश किया जाएगा। इसकी जानकारी वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी है। उन्होंने बताया कि राज्य विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू हो रहा है और अगले दिन 24 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। ज्ञान-गति के बाद इस बार भी नए थीम के साथ बजट पेश किया जाएगा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि इस बार का बजट महिलाओं, युवाओं और किसानों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। इसमें सभी वर्गों को ध्यान रखा गया है। उन्होंने बताया कि सरकार की प्राथमिकता है कि…
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में स्थित केदारनाथ धाम के कपाट इस साल 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे खुलेंगे। महाशिवरात्रि के अवसर पर पंचकेदार गद्दी स्थल उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में वैदिक विधि-विधान और पंचांग गणना के बाद शुभ मुहूर्त की औपचारिक घोषणा की गई। इस वर्ष कपाट वृष लग्न में खुलेंगे, जिसे धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है। इस साल केदारनाथ यात्रा पिछले साल की तुलना में पहले शुरू हो रही है। 2025 में धाम के कपाट 2 मई को खुले थे, जबकि इस बार 22 अप्रैल को खुलेंगे। यानी श्रद्धालु इस बार 10 दिन पहले बाबा केदार…
गुरुर। विकासखंड गुरुर अंतर्गत ग्राम दियाबाती निवासी रोशन लाल साहू ने भारतीय सेना में 20 वर्षों तक उत्कृष्ट सेवाएं देने के पश्चात अपने गृह ग्राम वापसी की। गांव पहुंचने पर उनका सामाजिक एवं पारिवारिकजनों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। रोशन लाल साहू के पिता राजकुमार साहू एवं माता मालती बाई हैं। साधारण परिवार से निकलकर उन्होंने भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा का संकल्प लिया और उसे पूर्ण निष्ठा के साथ निभाया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उनकी पहली पोस्टिंग श्रीनगर के गुलमर्ग क्षेत्र में हुई। इसके बाद उन्होंने पश्चिम बंगाल के डगाडोमी, पंजाब…
रायपुर पुलिस शहर में ड्रग्स, गांजा और नशीली गोलियां बेचने वाले आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कबीर नगर थाना क्षेत्र में हेरोइन और गांजा बेचने पहुंचे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गांजा सप्लाई करने पहुंचे तीन आरोपियों और गोल बाजार थाना क्षेत्र में हेरोइन बेचने पहुंचे एक आरोपी को भी पकड़ा गया है। डीडी नगर और खमतराई थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने गांजा और नशीली गोलियां बेचने की फिराक में घूम रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसी तरह पुलिस ने 35 लाख…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.