Author: True soldier

सक्ती।जिले में धान खरीदी को लेकर किसानों की नाराजगी सामने आई है। जिले के विभिन्न हिस्सों में किसानों ने सड़कों पर उतरकर चक्का जाम किया, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। किसानों का कहना है कि धान खरीदी केंद्रों में तय उम्मीद के मुताबिक धान की खरीदी नहीं हो पा रही है। इसी वजह से कई खरीदी केंद्रों के सामने किसानों ने एकत्र होकर विरोध दर्ज कराया। किसानों के अनुसार, धान खरीदी के अंतिम चरण में प्रक्रिया और नियमों को लेकर उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ किसानों का यह भी कहना है कि टोकन जारी होने…

Read More

रायपुर। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सरकारी बैंकों में कामकाज ठप है, जबकि प्राइवेट बैंकों पर इसका असर नहीं है. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर इस हड़ताल का आह्वान किया है. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस बैंक कर्मचारियों ने मंगलवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल शुरू की है, जिसका असर छत्तीसगढ़ राज्य में भी देखने को मिल रहा है। बैंक कर्मचारी राज्यों के हर जिले में अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस वजह से आज बैंक भी बंद हैं। बता दें कि अलग-अलग वजह से बैंक बंद…

Read More

रायपुर। देश के विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों के अह्वान पर आज गणतंत्र दिवस शनिवार और रविवार के पश्चात 27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण करोड़ों रूपए का व्यवसाय प्रभावित हुआ। वहीं आवश्यकता मंद लोग एटीएम का सहारा लेते रहे। मिली जानकारी के अनुसार राजधानी में स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, बैंक आॅफ बड़ोदा सहित अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकी की 30 से अधिक शाखाएं यहां पर शासकीय कार्यों का भुगतान चलान एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्य किया जाता है। स्टेट बैंक में शासकीय खाते के लिए चलान भरा जाता है, लेकिन यहां पर बैंक कर्मियों की…

Read More

रायपुर। प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने संकेत दिया है कि प्रदेश में धान खरीदी की तिथि बढ़ाई जाएगी। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री से भी चर्चा की है। ज्ञात रहे धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में धान खरीदी के लिए मार्कफेड को नोडल एजेंसी बनाया गया है। खाद्य विभाग द्वारा इसके लिए राशि दी जाती है तथा सहकारी समिति द्वारा इसकी खरीदी की जाती है। इसके पहले कृषि विभाग द्वारा एग्रेटेक पोर्टल बनाया जाता है, जिसमें राजस्व विभाग के अंतर्गत भूमि का पंजीयन किया जाता है। राज्य में अभी तक…

Read More

गुरुर। सेवा सहकारी समिति मर्यादित सोरर स्थित धान खरीदी केंद्र में इन दिनों धान विक्रय को लेकर गंभीर अव्यवस्थाएं सामने आ रही हैं। ऑफलाइन व ऑनलाइन टोकन प्रणाली में तकनीकी खामियों के कारण क्षेत्र के किसान भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। स्थिति यह है कि किसान कई दिनों से धान बेचने के लिए खरीदी केंद्र के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक टोकन तक नसीब नहीं हो पा रहा है। 27 जनवरी को बड़ी संख्या में किसान सुबह से ही अपने-अपने ट्रैक्टरों और बैलगाड़ियों के साथ खरीदी केंद्र पहुंचे थे, लेकिन देर शाम तक टोकन नहीं…

Read More

कोरबा में नगर सेना के एक जवान संतोष पटेल ने बर्खास्तगी से आहत होकर आत्महत्या का प्रयास किया है। इस घटना के विरोध में नगर सेना के जवान कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। वे पीड़ित जवान की तत्काल बहाली, जिला सेनानी के तबादले और दोषी अधिकारी अनुज एक्का के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। दरअसल, संतोष पटेल ने कुछ दिन पहले कलेक्टर परिसर में जहर का सेवन कर लिया था। उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा में भर्ती कराया गया। बाद में नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने…

Read More

देशभर में जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट्स और सवर्ण जाति के लोगों का यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों को लेकर विरोध तेज हो गया है। नई दिल्ली में UGC हेडक्वार्टर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रदर्शनकारियों को कैंपस के अंदर घुसने से रोकने के लिए बड़ी संख्या में बैरिकेड्स लगाए गए हैं। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, रायबरेली, वाराणसी, मेरठ, प्रयागराज और सीतापुर में छात्रों, युवाओं और विभिन्न संगठनों ने जगह-जगह प्रदर्शनों में हिस्सा लिया। रायबरेली में भाजपा किसान नेता रमेश बहादुर सिंह और गौरक्षा दल के अध्यक्ष महेंद्र पांडेय ने सवर्ण सांसदों को चूड़ियां भेजी हैं। यूपी…

Read More

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 10 साल पूरे होने पर भावुक प्रतिक्रिया दी है. हार्दिक ने इसे अपने करियर की मंजिल नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत बताया है. उन्होंने कहा कि वह अब भी उस रास्ते पर चलना शुरू ही कर रहे हैं, जिसका सपना उन्होंने बचपन में देखा था. इंस्टाग्राम पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट हार्दिक ने 26 जनवरी 2016 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में वनडे डेब्यू किया था. गणतंत्र दिवस पर डेब्यू करना उनके लिए बेहद खास पल था. इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखते हुए हार्दिक ने कहा, “10 साल…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स सीडी कांड में रायपुर सेशन कोर्ट के फिर से ट्रायल शुरू करने के फैसले के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे. इसके पहले मार्च 2025 में सीबीआई की विशेष अदालत ने भूपेश बघेल को सभी आरोपों से बरी कर दिया था, जिसके खिलाफ सीबीआई ने सेशन कोर्ट में रिव्यू पिटिशन दाखिल किया था. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सेशन कोर्ट के फैसले के बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि यह मामला पूरी तरह न्यायिक प्रक्रिया के तहत चल रहा है. उन्हें पहले ही इस केस से डिस्चार्ज किया जा चुका था,…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम में बड़ा बदलाव होने की आशंका है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 28 जनवरी को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर, राजनांदगांव, सरगुजा समेत 14 जिलों में बारिश की चेतावनी दी गई हैं। वहीं तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने का भी अनुमान जताया जा रहा है। अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री तक बढ़ेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में जब हवा की दिशा में बदलाव होगा, तो तापमान…

Read More