रायपुर। डॉ. विपिन बिहारी सुर वार्ड क्रमांक-64 में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से *“मिशन वार्ड 64: संगठन सृजन अभियान”* का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर रविवार को जगन्नाथ सामुदायिक भवन में एक महत्वपूर्ण और रणनीतिक बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन तथा शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता राय उपस्थित रहीं। इसके अलावा पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, दक्षिण विधानसभा के छाया विधायक कन्हैया अग्रवाल, पूर्व महामंत्री मनोज कंदोई, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सचिन शर्मा एवं ब्लॉक अध्यक्ष सुयश शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में नेताओं ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसके जमीनी कार्यकर्ता होते हैं, और वार्ड 64 में जिस प्रकार उत्साह एवं एकजुटता देखने को मिल रही है, वह आने वाले समय में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगी।
इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए बूथ स्तर पर अधिक सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे तथा संगठन विस्तार के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिसने कार्यक्रम को और अधिक ऊर्जावान एवं प्रभावशाली बना दिया।
वार्ड अध्यक्ष डुमेंद्र दीप (टाइगर) ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया और कहा कि शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत से वार्ड 64 को संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक को ऐतिहासिक सफल बताया।
