Author: True soldier

बीजापुर। जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के मंसूबों को नाकाम करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। बंदेपारा–नीलमड़गु के मध्य जंगल क्षेत्र में चलाए गए सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने 16 प्रेशर IED के साथ भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री व माओवादी डम्प बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 जनवरी को थाना मद्देड़ क्षेत्र अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान माओवादियों द्वारा पगडंडी मार्ग व आसपास के जंगली क्षेत्र में बीयर की बोतलों में लगाए गए 16 नग प्रेशर IED बरामद किए गए। सभी IED को…

Read More

रायपुर। सोशल मीडिया और कुछ मीडिया संस्थानों द्वारा बिना तथ्यात्मक जांच के प्रसारित की जा रही खबरों पर समाजसेवक बसंत अग्रवाल ने कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि पत्रकारिता का अर्थ केवल मोबाइल हाथ में लेकर अपुष्ट और भ्रामक खबरें चलाना नहीं है, बल्कि सच्चा पत्रकार वही होता है जो खबर की पूरी जांच-पड़ताल कर उसकी जड़ तक पहुंचने के बाद ही उसे समाज के सामने रखता है। उन्होंने कहा कि, समाज पत्रकार को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मानता है और पत्रकारिता को समाज का आइना समझता है। ऐसे में व्यक्ति विशेष को निशाना बनाने या निजी स्वार्थ के लिए…

Read More

कोरबा में चरित्र संदेह को लेकर हुए विवाद के बाद एक पति ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना शुक्रवार रात सीएसईबी पुलिस चौकी अंतर्गत झोपड़ीपारा पंप हाउस में हुई। गंभीर रूप से झुलसी महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, रवि बरेठ की शादी 23 वर्षीय अंजलि बरेठ से पांच साल पहले हुई थी। उनके एक बच्चा भी है। रवि अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था, जिसके कारण उनके बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इन विवादों…

Read More

रायपुर। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस इस वर्ष सोमवार, 26 जनवरी को मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानीवासियों और पर्यटकों के लिए वन विभाग ने एक सुखद निर्णय लिया है। राजधानी रायपुर के समीप स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नंदनवन जंगल सफारी सोमवार होने के बावजूद आम जनता के लिए खुली रहेगी। आमतौर पर नंदनवन जंगल सफारी प्रत्येक सोमवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण बंद रहती है, लेकिन गणतंत्र दिवस पर लोगों की छुट्टी और पारिवारिक भ्रमण की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने इस व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया है। विभाग को उम्मीद है कि इस विशेष अवसर…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा में मड़ई मेला कार्यक्रम के दौरान एक युवक का मर्डर हुआ है। ग्राम पंचायत भुरसूदा में मेला लगा हुआ है। जहां 23 जनवरी की शाम अज्ञात लोग चाकू लेकर पहुंचे हुए थे और वहां मौजूद युवक पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना खरोरा थाना क्षेत्र की है। मृतक युवक तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भुरसुदा का रहने वाला है। हालांकि अभी पहचान नहीं हो पाई है। वारदात क्यों हुई इसका भी खुलासा नहीं हुआ है। आरोपी भी नाबालिग बताए जा रहे है। Read Also-  आबकारी विभाग में हड़कंप: 85…

Read More

रायपुर। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) और महात्मा गांधी के निर्वाण दिवस (30 जनवरी) के अवसर पर रायपुर शहर में मांस-मटन की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। महापौर के निर्देश पर नगर निगम ने इन दोनों दिनों में नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी मांस-मटन की दुकानों और बूचड़खानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि यह निर्णय छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशों के पालन में लिया गया है। दोनों राष्ट्रीय अवसरों पर शहर में किसी भी प्रकार के मांस-मटन के विक्रय की अनुमति…

Read More

रायपुर। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व स्तर पर सख्त कर दी गई है। राष्ट्रपति भवन से लेकर कर्तव्य पथ और आसपास के पूरे हवाई क्षेत्र में अतिरिक्त निगरानी और प्रतिबंध लागू किए गए हैं। इसका सीधा असर हवाई यातायात पर पड़ा है। सुरक्षा कारणों से दिल्ली एयर स्पेस में अस्थायी प्रतिबंध लगाए जाने के चलते एयर इंडिया ने राजधानी दिल्ली से संचालित कुछ उड़ानों को 26 जनवरी तक रद्द करने का निर्णय लिया है। इनमें दिल्ली–रायपुर–दिल्ली सेक्टर की नियमित सुबह की उड़ान भी शामिल है। एयर इंडिया की ओर से जारी आधिकारिक सूचना…

Read More

घरघोड़ा। घरघोड़ा की धरती एक बार फिर गौरव से सिर ऊँचा कर खड़ी है। पीएम सेजेस घरघोड़ा की होनहार, प्रतिभाशाली और परिश्रमी छात्रा कुमारी खुशी पटेल ने छत्तीसगढ़ हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2024 में 585 अंक (97.5%) प्राप्त कर प्रदेश की टॉप–10 मेरिट सूची में 9वां स्थान हासिल कर लिया है। यह उपलब्धि केवल एक छात्रा की सफलता नहीं, बल्कि पूरे घरघोड़ा, रायगढ़ जिले और विद्यालय परिवार के लिए ऐतिहासिक क्षण है। इस असाधारण शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए कुमारी खुशी पटेल को राजभवन में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में माननीय मुख्यमंत्री के करकमलों से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित…

Read More

असम से रायपुर लौटे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने SIR को लेकर भाजपा पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता के अहंकार में डूबी सरकार लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर कर रही है। अब हालात ऐसे हैं कि पहले जनता सरकार चुनती थी, लेकिन अब सरकार मतदाता चुन रही है। इसी वजह से खोज-खोज कर मतदाताओं के नाम सूची से काटे जा रहे हैं। भूपेश बघेल ने कहा कि यह प्रक्रिया सिर्फ प्रशासनिक नहीं, बल्कि राजनीतिक मंशा से प्रेरित नजर आती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार साधु-संतों तक का अपमान करने से नहीं चूक रही और लोकतांत्रिक व्यवस्था…

Read More

स्पेन के मलागा शहर से सामने आया एक चौंकाने वाला मामला सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने आधुनिक समाज में दिखावे, स्टेटस सिंबल और आभासी पहचान (Fake Lifestyle) की संस्कृति पर गंभीर बहस छेड़ दी है। साल 2026 की शुरुआत में 70 वर्षीय एक टैक्सी ड्राइवर रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गया, जब उसने अपनी असली पहचान छिपाकर खुद को एक रसूखदार ‘अरेबियन अरबपति’ के रूप में पेश किया। इस झूठी पहचान को विश्वसनीय बनाने के लिए बुजुर्ग ने कुछ घंटों के लिए एक लग्ज़री यॉट किराए पर ली, भारी-भरकम नकली सोने की चेन पहनी…

Read More