Author: True soldier

 रायपुर. इस भंयकर गर्मी में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. छत्तीसगढ़ में नौतपा के दूसरे दिन मध्य इलाकों में ग्रीष्म लहर चली. भीषण गर्मी की वजह से लोग परेशान हुए. बुधवार को राजधानी रायपुर समेत कुछ इलाकों में मौसम का मिजाज बदला. तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई तो कहीं बारिश के साथ ओले भी गिरे. कुछ जगहों में तेज हवा चलने के बाद सिर्फ बूंदाबांदी हुई तो कहीं सूखे का नजारा देखने को मिला. मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती परिसंचरण और बंगाल की खाड़ी से आ रही हल्की नमी के कारण मौसम में बदलाव देखने को…

Read More

मुंबई के गोरेगांव से एक बड़ा ही हैरान कर देनेवाला मामला सामने आया है. मुंबई के गोरेगांव ईस्ट स्थित एक होटल में, एक कर्मचारी को रोटियाँ बनाते समय उन पर बार-बार थूकते हुए देखा गया। गोरेगांव ईस्ट इलाके में एक होटल में कर्मचारी द्वारा कथित तौर पर रोटियों पर थूककर सेंकने का वीडियो वायरल हो रहा है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने कर्मचारी आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वीडियो की भी जांच हो रही है. गोरेगांव ईस्ट इलाके से सोशल मीडिया पर एक बेहद…

Read More

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर थाने में FIR दर्ज की गई है। ममता पर आरोप है कि उन्होंने 2025 में कोलकाता में आयोजित ईद कार्यक्रम के दौरान सनातन और हिंदू धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। विवाद उस बयान को लेकर है, जिसमें ‘गंदा धर्म’ जैसे शब्द इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, इस मामले पर ममता की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह शिकायत वकील रिंकी चटर्जी सिंह ने की है। उनका कहना है कि बयान से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। रिंकी…

Read More

ईरान अमेरिका के साथ संभावित नए युद्ध के लिए तैयारी कर रहा है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक तेहरान को वॉशिंगटन पर बिल्कुल भरोसा नहीं है और वह होर्मुज स्ट्रेट को अपना सबसे बड़ा रणनीतिक हथियार मान रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक ईरानी अधिकारी तीन मोर्चों पर काम कर रहे हैं- सैन्य तैयारी, घरेलू समर्थन और कूटनीति। हालांकि बातचीत का रास्ता खुला रखा गया है, लेकिन सेना और ईरान रेवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) हाई अलर्ट पर हैं। ईरान मानता है कि होर्मुज स्ट्रेट उसकी सबसे बड़ी रणनीतिक ताकत है। दुनिया के बड़े हिस्से का तेल इसी समुद्री रास्ते से…

Read More

गुरुर। नगर पंचायत पलारी निकाय चुनाव के बीच क्षेत्र में पुरुर थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 65 लाख रुपये नकद बरामद होने के मामले ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। इस मामले को लेकर ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोनू ठाकुर ने सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव के दौरान इतनी बड़ी नकद राशि का मिलना कई गंभीर आशंकाओं को जन्म देता है। उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है कि आखिर यह रकम किस उद्देश्य से लाई जा रही थी और कहीं इसका उपयोग चुनावी खर्च एवं मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए तो…

Read More

पश्चिम बंगाल में सत्ता जाने के बाद से ही तृणमूल कांग्रेस की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अभिषेक बनर्जी समेत टीएमसी के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। वहीं, अब बात ममता बनर्जी की पार्टी TMC के अस्तित्व पर आ गई है। बड़ी खबर ये सामने आई है कि ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के साथ बहुत बड़ा खेला हो सकता है। चुनाव में करारी हार के बाद टीएमसी में भगदड़ शुरू हो चुकी है। अब भाजपा के सांसद सौमित्र खान ने कहा है कि टीएमसी के करीब 20 सांसद और 50 विधायक पार्टी से बगावत करके बीजेपी में…

Read More

नई दिल्ली। देशभर में पड़ रही तेज गर्मी के बीच राहत की खबर है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 29 मई से 5 जून के बीच देश के लगभग 80 से 90 प्रतिशत हिस्सों में प्री-मानसून बारिश होने की संभावना है। यह बारिश इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी तक केरल नहीं पहुंच पाया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पहले मानसून के 26 मई तक केरल पहुंचने का अनुमान जताया था, लेकिन अरब सागर क्षेत्र में नमी कमजोर पड़ने के कारण मानसून की रफ्तार थम गई। इसके अलावा दक्षिण-मध्य अरब सागर में बने चक्रवाती सर्कुलेशन…

Read More

अहमदाबाद में पिछले साल जून में हुए प्लेन क्रैश में क्षतिग्रस्त हुए डॉक्टरों के हॉस्टल की जगह अब नया आधुनिक सुपर स्पेशियलिटी हॉस्टल बनाया जाएगा। गुजरात सरकार ने सिविल अस्पताल के पास असरवा स्थित न्यू मेंटल कैंपस में करीब 105 करोड़ की लागत से 9 मंजिला हॉस्टल और कैंटीन ब्लॉक निर्माण को मंजूरी दी है। स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रफुल पानसेरिया ने बताया कि हादसे में क्षतिग्रस्त ‘अतुल्यम 1 से 4’ ब्लॉक, कैंटीन और सब-स्टेशन बिल्डिंग के मुआवजे के रूप में टाटा एयरलाइंस स्वास्थ्य विभाग को 53.12 करोड़ की राशि देगी। नए हॉस्टल में 236 डॉक्टरों के रहने की व्यवस्था की जाएगी।…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार समेत पांच राज्यों में हुए चुनाव के दौरान की गई विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को वैध और संवैधानिक करार दिया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अगुआई वाली बेंच ने कहा कि चुनाव आयोग को SIR के लिए विशेष प्रक्रिया अपनाने का अधिकार है और यह मनमाना नहीं है। कोर्ट ने चुनाव आयोग को संदिग्ध नागरिकता के आधार पर वोटर लिस्ट से हटाए गए व्यक्तियों के नाम चार हफ्ते में केंद्र सरकार को भेजने का निर्देश भी दिया है। चुनाव आयोग ने 11 महीने पहले विधानसभा चुनाव वाले बिहार से SIR की शुरुआत की…

Read More