Author: True soldier

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) क ओर से आयोजित हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाएं आज 20 फरवरी से शुरू हो गई हैं। हर साल की तरह इस बार भी परीक्षा की शुरुआत 12वीं कक्षा से हो रही है। नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद 10वीं और 12वीं के लिए नया ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है, जिसके आधार पर प्रश्नपत्र बनाए गए हैं। परीक्षा एक मार्च के बजाय 20 फरवरी से शुरू प्रश्नपत्र CBSE पैटर्न पर तैयार बहुविकल्पीय (MCQ) और अति लघु उत्तरीय प्रश्नों की संख्या बढ़ी है। सीबीएसई की तर्ज पर परीक्षा माशिमं ने इस वर्ष…

Read More

रायपुर। हिंद स्वराज की रक्षा के लिए मुगलों से अंतिम सांस तक संघर्ष करने वाले महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित भव्य महानाट्य ‘जाणता राजा’ का गुरुवार रात साइंस कॉलेज मैदान में शानदार मंचन हुआ। हजारों दर्शकों की उपस्थिति में हुआ यह आयोजन इतिहास, संस्कृति और वीरता का अद्भुत संगम बन गया। जैसे ही मंच पर शिवाजी महाराज का चरित्र सामने आया, पूरा मैदान “जय शिवाजी महाराज” के जयघोष से गूंज उठा। करीब तीन घंटे तक चले इस विशाल नाट्य प्रदर्शन में शिवाजी महाराज के जन्म से लेकर स्वराज स्थापना तक की प्रमुख घटनाओं को अत्यंत प्रभावशाली…

Read More

रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PTRSU) के नवीन कन्या (महिला) छात्रावास में दूषित पेयजल की आपूर्ति के कारण दर्जनों छात्राओं के पीलिया से ग्रसित होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती भी कराया गया, जिससे छात्रावास की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के विरोध में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के प्रदेश उपाध्यक्ष (SM) एवं छात्र नेता पुनेश्वर लहरे प्रशासनिक भवन पहुंचे और कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पेयजल की तत्काल गुणवत्ता जांच, संपूर्ण तकनीकी निरीक्षण तथा भविष्य में…

Read More

गौरीशंकर गुप्ता. रायगढ़।​  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में वन विभाग ने अवैध तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एक अंतर्राज्यीय गिरोह, जिसके तार छत्तीसगढ़ से पंजाब और हरियाणा तक फैले हुए थे, को ध्वस्त कर दिया गया। इस फिल्मी अंदाज वाली घेराबंदी में भारी मात्रा में बेशकीमती खैर की लकड़ी बरामद हुई और तस्करों का गुप्त साम्राज्य उजागर हो गया।​ मुखबिर की सूचना पर दबिश यह सर्जिकल स्ट्राइक 16 फरवरी को शुरू हुई, जब वन विभाग को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली। रायगढ़ वन मंडलाधिकारी के नेतृत्व में उप वनमंडलाधिकारी तन्मय कौशिक, वन…

Read More

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज से भव्य ऐतिहासिक महानाट्य जाणता राजा का मंचन शुरू हो रहा है। साइंस कॉलेज मैदान में 19 से 22 फरवरी तक रोज शाम साढ़े छह बजे यह नाटक प्रस्तुत किया जाएगा। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और हिंदवी स्वराज्य की स्थापना पर आधारित इस तीन घंटे के नाटक को लेकर शहर में खास उत्साह है। भव्य मंच, सजीव दृश्य और पारंपरिक प्रस्तुतियों के साथ दर्शकों को ऐतिहासिक काल का अनुभव कराया जाएगा। नाटक में भाग लेने के लिए महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में लंबी ऑडिशन प्रक्रिया आयोजित की गई। विभिन्न आयुवर्ग के…

Read More

दुर्ग। एक ओर देश विज्ञान, तकनीक और नई शिक्षा नीति की बात कर रहा है, दूसरी ओर दुर्ग जिले के केलाबाड़ी स्थित प्राथमिक व मिडिल स्कूल परिसर में अंधविश्वास का भय खड़ा कर दिया गया है। यहां तंत्र-मंत्र जैसे निशान बनाने के बाद अब असामाजिक तत्वों ने स्कूल में तोड़फोड़ और आगजनी कर दी। करीब एक सप्ताह पहले स्कूल के क्लासरूम के बाहर चुनरी, माला और गोबर-मिट्टी से संदिग्ध प्रतीक बनाए गए थे। बाद में कक्षाओं के भीतर भी ऐसे निशान मिले। शिक्षकों ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन घटनाएं थमी नहीं। अब हालात यह हैं कि प्राथमिक स्कूल में…

Read More

कांकेर। मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत 10 फरवरी को गोविंदपुर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. एक जोड़े ने पहले से शादीशुदा होने के बावजूद योजना का लाभ लेने के लिए दोबारा शादी रचा डाली. सोशल मीडिया पर तस्वीरों के वायरल होने के बाद मामला उजागर हुआ, जिससे सत्यापन तंत्र की गंभीर लापरवाही भी सामने आई है. जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत प्रेमनगर निवासी सुदीप विश्वास और ग्राम पीवी 64 निवासी स्वर्णा मिस्त्री ने 3 जून 2025 को सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह किया था. विवाह के बाद युवती अपने पति के साथ…

Read More

कांकेर।  जिले के बेरोजगार युवाओं के भविष्य को बेहतर व आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार व स्वरोजगार से जोड़कर सक्षम बनाने के लिए लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर में 30 सीटों में असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन कोर्स में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। इसकेे लिये 21 फरवरी को लाइवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर कांकेर में प्रातः 10 से शाम 04 बजे तक कांउसलिंग का आयोजन किया गया है। जिले के ऐसे युवा जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है वे इस काउंसिलिंग में शामिल होकर प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, 04 पासपोर्ट साईज…

Read More

चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय और चंडीगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया और पूरे इलाके को खाली करा लिया गया। एहतियातन हरियाणा सचिवालय को भी अलर्ट पर रखा गया है। जानकारी के मुताबिक, धमकी भरा ईमेल संबंधित विभाग को मिला था, जिसमें CM ऑफिस में विस्फोट करने की बात कही गई है। इस ईमेल का स्क्रीनशॉट वायरल हुआ। हालांकि, इसकी पुलिस या प्रशासन के किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है। दैनिक भास्कर भी इस ईमेल की पुष्टि नहीं करता।…

Read More

बीजापुर। कर्रेगुट्टा क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन “ब्लैक फॉरेस्ट-2” के दौरान आज एक बड़ी मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गए है। यह कार्रवाई जिले में जारी नक्सल विरोधी अभियान, सर्च ऑपरेशन और एरिया डोमिनेशन के तहत की गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है। घटनास्थल से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को इस सफलता की सूचना दे दी गई है। सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च और सैनिटाइजेशन अभियान जारी रखा है। मुठभेड़ के दौरान और बरामदगी से जुड़ी विस्तृत जानकारी…

Read More