मुंगेली। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिन्हा के प्रथम मुंगेली आगमन पर सोमवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने स्कूटी रैली निकालकर प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से शहर में महिला कांग्रेस की सक्रियता और संगठन की एकजुटता देखने को मिली। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।
स्वागत कार्यक्रम के पश्चात आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिन्हा ने महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने संगठन की वर्तमान गतिविधियों, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की।
सिन्हा ने संगठन को केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रखते हुए बूथ और ब्लॉक स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा, महिलाओं के अधिकार, सामाजिक भागीदारी, रोजगार तथा स्थानीय स्तर पर महिलाओं की समस्याओं को लेकर संगठन को लगातार जनता के बीच सक्रिय रहना होगा। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने तथा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिन्हा का स्वागत करते हुए कहा कि महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी कांग्रेस संगठन की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि जिले में महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने के लिए संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाएगी। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से स्थानीय जनसमस्याओं को सामने लाने और जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने की अपील की।
प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम मुंगेली आगमन को लेकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखाई दिया उत्साह इस बात का संकेत रहा कि आने वाले दिनों में संगठन महिला शक्ति को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय करने की दिशा में काम करेगा।
कार्यक्रम में अटल श्रीवास्वत, रश्मी सिंह, घनश्याम वर्मा, थनेश्वर साहू, संजीत बनर्जी, चंद्रभान बारमते, रोहित शुक्ला, हेमेन्द्र गोस्वामी, दीपक गुप्ता, स्वतंत्र मिश्रा, दिलीप बंजारा, लक्ष्मी कांत भास्कर, मुकेश मिरी, अरविंद वैष्णव, संजय यादव, संजय चंदेल, कुलदीप पाटले, रवि कोशले, सूरज यादव, मकबूल खान, तारर्णी विश्वकर्मा, संजय जायसवाल, जित्तु श्रीवास्तव, श्रीनिवास, नीरज यादव, देवेन्द्र वैष्णव, असद खोखर, कृष्णा सोनी, जलेश यादव, इंद्रजीत कुर्रे, आनंद सोनी, राजू सोनी, मनोरमा गुप्ता, सोनी जांगडे, राम किशुन, मनमोहन सिंह, अमर परिहार, जागेश्वरी वर्मा, मायारानी, उर्मिला यादव, लतारानी, कृष्णा बघेल, मंजू शर्मा, अनिता विश्वकर्मा, ललिता सोनी, नूरी, हेमिन मंगेश्कर, बिन्दु यादव, निधी पौराणिक, निधी ठाकुर, जाहिदा बेगम, खुशबू वैष्णव, गौरी सोनकर, सम्मती राजपूत एवं पिनाक डहरिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
