FIR against cricketer Shashank Singh: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले क्रिकेटर शशांक सिंह (Shashank Singh) और उनके रिटायर्ड IPS पिता शैलेश सिंह पर भोपाल के रातीबड़ थाने में FIR दर्ज की गई है। दोनों पर घर में काम करने वाले कुक के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जबरन काम कराने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुक की शिकायत पर मामला दर्ज
यह शिकायत विपेंद्र सिंह नामक कुक द्वारा दर्ज कराई गई है। पीड़ित का आरोप है कि उसे रीवा से भोपाल काम के लिए बुलाया गया था। उसे बताया गया था कि शैलेश सिंह के घर में कुक की नौकरी मिलेगी और भविष्य में सरकारी नौकरी दिलाने में भी मदद की जाएगी। इसके बदले उसे 15,000 रुपये मासिक वेतन, रहने और खाने की सुविधा देने का वादा किया गया था।
Read Also- CG News: अमेरिका ने छत्तीसगढ़ की SBL एनर्जी लिमिटेड पर लगाई प्रतिबंध की मुहर, जानें पूरा मामला
कुछ ही घंटों में बढ़ा दबाव
FIR against cricketer Shashank Singh: शिकायत के अनुसार, काम शुरू करने के कुछ ही घंटों के भीतर ही उस पर अत्यधिक काम का दबाव बनाया जाने लगा। पीड़ित ने आरोप लगाया कि घर में पहले से काम कर रहे अन्य कुक के साथ भी दुर्व्यवहार और गाली-गलौज की जा रही थी। जब उसने काम छोड़ने की बात कही तो उसे धमकाया गया और सवाल किया गया कि अगर काम नहीं करना था तो वह वहां आया ही क्यों।
मोबाइल छीनने और मारपीट का आरोप
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया और उसे जबरन काम करने के लिए मजबूर किया गया। डर के कारण वह कमरे में बंद हो गया, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद शैलेश सिंह, शशांक सिंह और उनके ड्राइवर ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसे चोटें भी आईं।
पुलिस ने दर्ज की FIR
FIR against cricketer Shashank Singh: रातीबड़ पुलिस ने इस मामले में शैलेश सिंह, शशांक सिंह और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 296(बी), 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि सभी पक्षों के बयान और सबूतों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।
