Author: True soldier

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो गया है। अब श्रद्धालु घर बैठे मोबाइल, कंप्यूटर, मोबाइल एप या वॉट्सएप के जरिए भी यात्रा के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। यात्रा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रखा गया है, ताकि प्रशासन यात्रियों की संख्या, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को बेहतर तरीके से संभाल सके। इस साल चारधाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल से हो रही है। परंपरा के अनुसार इसी दिन यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे। इसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम और 23 अप्रैल…

Read More

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के करडेगा से कुनकुरी आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई है, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। वहीं 9 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटनाग्रस्त बस अनमोल बस एजेंसी का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बस में दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटना करडेगा चौकी क्षेत्र के गोड़ाअंबा के पास हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे…

Read More

जगदलपुर। रायपुर-जगदलपुर-हैदराबाद फ्लाइट पिछले एक साल से बंद पड़ी है, इस हवाई सेवा के बंद होने से बस्तरवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बस्तर का बड़ा व्यापारी वर्ग इस फ्लाइट सेवा के बंद होने से नाराज है. अब एक बार फिर बंद पड़ी इस फ्लाइट को पुनः शुरू करने की कवायद तेज हो गई है. Read Also-  ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद किया: कहा- यहां से गुजरने वाले जहाजों पर हमला करेंगे जिला प्रशासन ने एलायंस एयर कंपनी से रायपुर- जगदलपुर- हैदराबाद फ्लाइट को पुनः शुरू करने के लिए बातचीत जारी है प्रशासन ने मार्च के पहले…

Read More

आज मंगलवार को पूर्ण चंद्रग्रहण लगेगा, जो भारत के ज्यादातर हिस्सों में दिखाई देगा। हालांकि देश के कुछ अत्यंत पश्चिमी इलाकों में यह ग्रहण नजर नहीं आएगा। छत्तीसगढ़ की बात करें तो राजधानी सिर्फ राजधानी रायपुर में ही आंशिक ग्रहण देखने को मिलेगा। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक चंद्रग्रहण मंगलवार की शाम को शुरू होगा। भारत में सामान्य रूप से ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 20 मिनट (IST) पर होगी, जबकि इसका समापन शाम 6 बजकर 48 मिनट पर होगा। ग्रहण का पूर्ण चरण यानी जब चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया में रहेगा, वह शाम 4 बजकर 34…

Read More

इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग का आज चौथा दिन है। इस बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि उसने दुनिया की तेल आपूर्ति के लिए एक महत्वपूर्ण शिपिंग रुट, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया है। IRGC के एक अधिकारी ने सरकारी टीवी पर कहा कि अगर कोई जहाज इस रास्ते से गुजरने की कोशिश करेगा, तो उसे रोका जाएगा और निशाना बनाया जा सकता है। भारत का करीब 50% तेल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते से आता है। दूसरी ओर, फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सेंट्रल कमांड का कहना है…

Read More

रायपुर नगर निगम में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत बड़ा फेरबदल किया गया है। निगम आयुक्त विश्वदीप ने जोन आयुक्तों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। देखिए किसे कहां भेजा गया जोन 9 के प्रभारी जोन आयुक्त अंशुल शर्मा को जोन 1 का प्रभारी जोन आयुक्त बनाया गया है। जोन 4 के जोन आयुक्त अरुण ध्रुव को जोन 2 का जोन आयुक्त पदस्थ किया गया है। जोन 1 की प्रभारी जोन आयुक्त दिव्या चंद्रवंशी को जोन 4 का प्रभारी जोन आयुक्त बनाया गया है। जोन 2 के प्रभारी जोन आयुक्त संतोष…

Read More

इजराइल की वायु सेना का कहना है कि उसने अमेरिका के साथ संयुक्त हमले में पिछले एक दिन में ईरान पर 1,200 से ज्यादा बम गिराए हैं। इन हमलों में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। उनके ऑफिस कॉम्प्लेक्स पर शनिवार को 30 मिसाइलों से हमला हुआ था। हमले में उनकी बेटी-दामाद, बहू और पोती समेत कॉम्प्लेक्स में मौजूद 40 कमांडर्स भी मारे गए हैं। हमले के समय खामनेई कमांडर्स के साथ मीटिंग कर रहे थे। इजराइल के प्रधानमंती नेतन्याहू ने शनिवार देर रात खामनेई के मारे जाने की बात कही थी। इसके कुछ देर बाद…

Read More

रायपुर। होली की छुट्टियों में अगर आप नवा रायपुर स्थित एशिया की सबसे बड़ी मानव-निर्मित नंदनवन जंगल सफारी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। सफारी प्रबंधन ने होली पर्व और सालाना मेंटेनेंस कार्य को ध्यान में रखते हुए 3 मार्च से 5 मार्च 2026 तक जंगल सफारी को पर्यटकों के लिए पूरी तरह बंद रखने का फैसला लिया है। बता दें कि जंगल सफारी के संचालक सह वनमंडलाधिकारी द्वारा इस संबंध में अनुमति मांगी गई थी, जिस पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यजीव वार्डन, छत्तीसगढ़ अरुण कुमार पांडे ने अनुमति…

Read More

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार हाईवा और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ड्राइवर की जिंदा जलने से मौत हो गई है, वहीं दूसरे गाड़ी के ड्राइवर की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कुडुमकेला मार्ग पर दोपहर 1 बजे हुई। DSP सुशांतो बनर्जी के मुताबिक, जहां हादसा हुआ कुरकुट नाला का पुल संकरा है। दोनों गाड़ी के ड्राइवर ने अनुमान लगाया कि वे पहले गाड़ी निकाल लेंगे। लेकिन स्पीड कंट्रोल नहीं होने के कारण दोनों की भिंड़त हुई। 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। केबिन में…

Read More

रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तिल्दाडीह गांव के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. युवक की लाश अर्धनग्न अवस्था में मिली है और उसके शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं. घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूरी पर मृतक की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है. शरीर पर मिले चोट के निशानों को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका जता रही है. मृतक की पहचान खरोरा निवासी किशोर सारथी के रूप में हुई है. उसकी उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है. सूचना मिलते ही खरोरा थाना…

Read More