Author: True soldier
सांसद निधि खर्च में बृजमोहन-विजय अव्वल, भोजराज नाग सबसे पीछे…. 2284 में 1389 विकास कार्य अब भी अधूरे
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सांसद निधि से विकास कार्यों को मंजूरी देने और राशि खर्च करने के मामले में सांसदों के बीच काफी अंतर नजर आ रहा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और दुर्ग सांसद विजय बघेल सांसद निधि खर्च करने के मामले में सबसे आगे हैं, जबकि कांकेर सांसद भोजराज नाग सबसे पीछे हैं। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक भोजराज नाग अब तक मिली सांसद निधि का महज 39.5 प्रतिशत ही खर्च कर सके हैं। वहीं उन्होंने अन्य सांसदों की तुलना में सबसे कम 87 विकास कार्यों को मंजूरी दी है। दूसरी ओर सांसद निधि से विकास कार्यों की स्वीकृति तो…
सीतापुर। मांड नदी में आई बाढ़ ने जल संसाधन विभाग के करोड़ों रुपये की लागत से बने एनीकट की पोल खोल दी। ग्राम पंचायत भिठुवा के पास बने इस एनीकट का अधिकांश हिस्सा बाढ़ के तेज बहाव में टूटकर बह गया। एनीकट के महज दो-तीन पिलर ही बच सके हैं। घटना के बाद किसानों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने निर्माण में कथित लापरवाही और अनियमितता की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। करीब चार करोड़ की लागत से बना था एनीकट मांड नदी पर जल संसाधन विभाग ने वर्षों पहले करीब चार करोड़ रुपये…
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर राज्यपाल डेका ने विश्वविद्यालय के प्रेरणा स्त्रोत स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे जी की प्रतिमा में श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। उन्होंने स्व. ठाकरे जी के सानिध्य में बिताए गए अवसरों और प्रेरणादायी उद्धरणों को साझा किया। विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आज का दिन विश्वविद्यालय के लिए विशेष महत्व रखता है। सावित्रीबाई फुले ने महिला शिक्षा के प्रसार…
लोरमी (ट्रू सोल्जर)। जंगल बचाने और नई हरियाली विकसित करने की दिशा में किए गए छोटे से प्रयास ने अब बड़ी उम्मीद जगाई है। खुड़िया वन परिक्षेत्र के बिजराकछार बीट में वन विभाग और ‘प्रयास अ स्मॉल स्टेप फाउंडेशन’ की संयुक्त पहल से तीन एकड़ क्षेत्र में किया गया बीजारोपण अब धरातल पर दिखाई देने लगा है। यहां रोपे गए 70 प्रतिशत से अधिक बीज सफलतापूर्वक अंकुरित होकर स्वस्थ पौधों में तब्दील हो चुके हैं। कई पौधे अब एक से दो फीट तक की ऊंचाई हासिल कर चुके हैं। यह पहल न केवल वन संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक…
Clean Air Survey 2026: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 के परिणाम जारी कर दिए हैं. इस लिस्ट में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के शहरों ने बाजी मारी है. जहां इंदौर और जबलपुर को टॉप-3 में स्थान मिला है. वहीं, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को छठवां स्थान मिला है. इसके साथ ही दुर्ग-भिलाई को इस सूची में जगह मिली है. लखनऊ ने किया टॉप, इंदौर का दूसरा स्थान दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों की बात करें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने 198 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है. इस श्रेणी में एमपी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलवार को वडोदरा में होने वाले कार्यक्रम में पहली बार आम लोगों के लिए मुफ्त पंजीकरण की व्यवस्था निजी डिजिटल प्लेटफॉर्म बुकमायशो के जरिए की गई। वडोदरा नगर निगम ने कार्यक्रम में लोगों के पंजीकरण के लिए इस डिजिटल मंच का इस्तेमाल किया। पंजीकरण शुरू होने के एक घंटे के भीतर ही सभी सीटें बुक हो गईं। इसके बाद पंजीकरण बंद कर दिया गया। 42,000 से अधिक लोगों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। इससे कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह का अंदाजा लगाया जा सकता है। कार्यक्रम में प्रवेश की व्यवस्था भी पूरी तरह…
बीजापुर। नक्सल विरोधी अभियान के तहत 199वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने बड़ी सफलता हासिल की है। 5 सितंबर 2026 को सीआरपीएफ की 199वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने एड़ी, हर्री, नयापारा एवं सरपंचपारा पीडिया व कुआपगुड़ा गांवों के जंगल क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाकर नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 14 नक्सल डंप बरामद किए हैं। प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर कमांडेंट-199 वाहिनी आनंद कुमार के मार्गदर्शन एवं उप कमांडेंट दर्शन यादव की देखरेख में बी 199 कंपनी और यंग प्लाटून के जवानों ने अभियान चलाया। बी 199 कंपनी कमांडर अजित कुमार डेका तथा एफ 199 कंपनी निरीक्षक…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.