रायपुर। धनंजय राठौर, संयुक्त संचालक जनसंपर्क, संचालनालय रायपुर एवं श्रीमती रोशनी राठौर, कम्पीयर आकाशवाणी रायपुर की बेटी सौम्या राठौर का चयन भारत के सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली में माननीय न्यायमूर्ति श्री चन्द्रशेखर की कोर्ट में लीगल असिस्टेंट कम रिसर्च एसोसिएट के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शुभचिंतकों और रायपुर सहित जांजगीर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
सौम्या राठौर ने MHCET परीक्षा में ऑल इंडिया 23वां स्थान प्राप्त कर एशिया के सबसे पुराने विधि महाविद्यालयों में शामिल Government Law College, Mumbai से Legal Science एवं LL.B. की शिक्षा पूर्ण की है। इसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में लीगल असिस्टेंट के लिए आयोजित परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया।
परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद सौम्या राठौर की मार्च 2026 में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नियुक्ति हुई, जहां उन्होंने माननीय न्यायाधीश श्री एन. के. चंद्रवंशी के कोर्ट में लीगल असिस्टेंट के रूप में कार्य किया। अब उनका चयन देश की सर्वोच्च अदालत में रिसर्च एसोसिएट के पद पर हुआ है, जो उनके विधि क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाता है।
सौम्या राठौर की बहन शौर्या राठौर भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और वर्तमान में Government Medical College, Jagdalpur से MBBS की पढ़ाई कर रही हैं। दोनों बहनें प्रारंभ से ही मेधावी छात्राओं के रूप में अपनी पहचान बनाती रही हैं।
धनंजय राठौर मूलतः जांजगीर के निवासी हैं और वर्तमान में रायपुर में निवासरत हैं। सौम्या राठौर की इस उपलब्धि पर परिवारजनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
