Author: True soldier
रायपुर। रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में बैंक पर भरोसा करने वाले एक दंपत्ति के साथ करोड़ों जैसा झटका देने वाला बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। फिक्स डिपॉजिट कराने के नाम पर बैंककर्मी ने दंपत्ति के भरोसे का फायदा उठाकर उनके खाते से 40 लाख रुपये निकाल लिए। मामले का खुलासा होने के बाद धरसींवा पुलिस ने आरोपी बैंककर्मी राजा खुंटे को गिरफ्तार कर लिया है। इसी बैंक से जुड़े एक अन्य मामले में ग्राहकों के खातों से 15 लाख 70 हजार रुपये गबन करने वाले दुर्गेश शर्मा उर्फ सन्नी को भी पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया है। पुलिस…
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा-झेंझरी गांव में अफीम की खेती के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इसमें शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इनमें भाजपा नेता विनायक ताम्रकार भी शामिल हैं, जिन पर आरोप है कि उनकी देखरेख में ही यह खेती हो रही थी। राजस्थान के एक किसान की संलिप्तता भी मामले में सामने आई है। दरअसल, गांव के सरपंच अरुण गौतम की शिकायत पर पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की और जिला प्रशासन को सूचना दी। दुर्ग कलेक्टर सहित चार विभागों की टीम…
रायपुर। देश में महिलाओं की राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी को बढ़ाने की दिशा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस लगातार प्रयासरत है, इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में ओबीसी कांग्रेस राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ सम्मेलन का आयोजन 9 मार्च को सुबह 10:30 बजे से कांग्रेस मुख्यालय, इंदिरा भवन, 9 कोटला मार्ग, नई दिल्ली में किया जा रहा है। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाएगी कांग्रेस के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक लक्ष्मी गुप्ता ने बताया कि यह सम्मेलन विशेष रूप से ओबीसी समाज की मातृशक्ति को संगठित करने, नेतृत्व के अवसर प्रदान करने और उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में सशक्त भूमिका…
रामानुजगंज। नगर में एक बार फिर मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी मच गई। शनिवार शाम करीब 4 बजे अस्पताल के पास अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने कई लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें पंचायत सचिव, कांग्रेस नेता सहित 8 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज रामानुजगंज के 100 बिस्तर वाले अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत सचिव महेंद्र गुप्ता जनपद कार्यालय से अपने घर जा रही थीं। इसी दौरान अस्पताल के समीप मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं कांग्रेस नेता…
खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शहर के प्रतिष्ठित वेसलियन इंग्लिश मीडियम स्कूल की एक वरिष्ठ शिक्षिका की सड़क हादसे में जान चली गई। यह हादसा तब हुआ जब शिक्षिका अपने बेटे के साथ बाइक पर स्कूल जा रही थीं और अचानक उनकी साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले चक्के में फंस गया। जानकारी के अनुसार, 48 वर्षीय शिक्षिका मर्सी बचइया रोज की तरह अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रही थीं। स्कूल पहुंचने से कुछ ही दूरी पहले अचानक उनकी साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के मुख्यमंत्री निवास परिसर में उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के दीर्घ सामाजिक-राजनीतिक जीवन और समाज के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदानों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।उन्होंने कहा कि स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव का संपूर्ण जीवन समाज सेवा, जनकल्याण और विशेष रूप से जनजातीय समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने निस्वार्थ भाव से समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के अधिकारों के…
स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल आज डिफेंडिंग चैंपियन भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। दोनों टीमें पहली बार सबसे छोटे फॉर्मेट के ICC फाइनल में भिड़ेंगी। 2 बार की चैंपियन टीम इंडिया चौथी बार फाइनल में है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड का दूसरा फाइनल होगा, टीम को अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार है। 2021 में उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी मुकाबले में हार मिली थी। वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को नहीं हरा सका भारत टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत…
छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन: लंबे समय से थे बीमार, पटना के अस्पताल में ली अंतिम सांस
छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन हो गया है। उन्होंने शनिवार रात पटना के मेदांता अस्पताल में अंतिम सासें ली। पूर्व डीजीपी पिछले कुछ समय से बीमार थे और उन्हें पटना में एडमिट किया गया था। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक और पुलिस महकमे में शोक की लहर है। पूर्व डीजीपी विश्वरंजन की तबीयत पिछले महीने अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि उन्हें गंभीर कार्डियक (हृदय) संबंधी समस्या हुई…
रायपुर। मूकबधिर दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 9 मार्च को प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जाएगा। यह कैम्प विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर और डॉ. रेड्डीस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। कैम्प सुबह 10 बजे से सुंदर नगर स्थित ग्रो रायपुर केंद्र पीडब्ल्यूडी मकान नंबर 843 कुशालपुर फ्लायओवर के पास लगाया जाएगा। विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर की उपसंचालक डॉ. शशी अतुलकर ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प में कई निजी कंपनियों की ओर से साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की जाएगी। इसमें प्रमुख रूप से फ्लिपकार्ट, बिग बास्केट और टपरी द कैफे सहित अन्य संस्थानों…
अमेरिका में न्याय विभाग ने कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े नए दस्तावेज जारी किए हैं। एफबीआई को दिए इंटरव्यू में महिला ने दावा किया कि एपस्टीन ने उसकी मुलाकात डोनाल्ड ट्रम्प से कराई थी। ट्रम्प ने उनका यौन शोषण किया। तब वे नाबालिग थीं। ये पेज पहले जारी नहीं किए गए थे। एफबीआई ने महिला के दावों से जुड़े 4 इंटरव्यू किए थे। पर शुरुआती रिलीज में सिर्फ एक इंटरव्यू का सार दिखा, जिसमें महिला ने एपस्टीन के खिलाफ आरोप बताए थे। बाकी तीन इंटरव्यू गायब होने पर सवाल उठ रहे थे। अधिकारियों ने अब कहा कि इन्हें…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.