Author: True soldier
रायपुर। स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रायपुर में युवाओं के उत्साह और राष्ट्रप्रेम का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। इस अवसर पर सुभाष स्टेडियम से स्वामी विवेकानंद सरोवर तक ‘स्वदेशी संकल्प दौड़’ का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, स्वदेशी भावना और सकारात्मक सोच का विकास करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने युवाओं को आत्मविश्वास, चरित्र और राष्ट्रसेवा का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार का होना अत्यंत आवश्यक…
रायपुर। रायपुर कलेक्टोरेट परिसर में दोपहिया वाहन चालकों के लिए जारी “बिना हेलमेट प्रवेश वर्जित” का आदेश जमीनी स्तर पर प्रभावहीन नजर आ रहा है। कलेक्टर द्वारा साफ निर्देश दिए गए हैं कि बिना हेलमेट किसी भी दोपहिया वाहन को कलेक्टोरेट के अंदर नहीं जाने दिया जाए, लेकिन हकीकत इसके उलट दिखाई दे रही है। कलेक्टोरेट के प्रवेश द्वारों पर तैनात पुलिसकर्मी कई मामलों में नियमों का समान रूप से पालन नहीं करा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ वाहन चालकों को पहचान या चेहरे देखकर बिना हेलमेट ही अंदर जाने दिया जा रहा है, जबकि आम नागरिकों को नियमों…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित सांसद संकुल विकास परियोजना की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय विकास को सांसद संकुल विकास परियोजना से गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि योजना के तहत लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने महत्वपूर्ण पहल की जा रही है, इससे जनजातीय क्षेत्रों से पलायन पर रोक लगेगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने लगातार प्रयास किया जा रहा है। सांसद संकुल विकास परियोजना के तहत गांवों के क्लस्टर बना कर विकास का मॉडल विकसित किया जा…
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अनुशासन को लेकर बड़ी और निर्णायक कार्रवाई सामने आई है। झीरम घाटी कांड को लेकर दिए गए बयानों और सार्वजनिक पत्राचार को पार्टी विरोधी गतिविधि मानते हुए कांग्रेस ने अपने पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विकास तिवारी को छह वर्षों के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। यह सख्त फैसला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर लिया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसार, झीरम घाटी कांड की न्यायिक जांच आयोग से संबंधित बयान और सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों को लेकर विकास तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।…
चेन्नई। भारतीय जनता पार्टी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर तमिलनाडु कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बेहद आपत्तिजनक और भड़काऊ बयान दिया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केएस अलागिरी ने लोगों से अपील की है कि अगर कंगना तमिलनाडु आती हैं, तो उन्हें तमाचा मार दिया जाना चाहिए। उन्होंने कंगना को अहंकारी बताते हुए उन पर बेतुकी बातें करने का आरोप लगाया। दरअसल, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केएस अलागिरी से कंगना रनौत के उस पुराने बयान पर सवाल किया गया था, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि महिला कार्यकर्ता 100 रुपये लेकर विरोध…
मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली में 17 सितंबर को कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘वोट चोर गद्दी छोड़Ó रैली पर अब विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ महिलाएं यह दावा कर रही हैं कि उन्हें रैली में शामिल होने के लिए 100 से 200 रुपए तक दिए गए। वीडियो में कुछ महिलाएं यह कहती दिख रही हैं कि उन्हें 300 रुपए देने का वादा किया गया था, लेकिन कार्यक्रम समाप्त होने के बाद केवल 100 रुपए ही दिए गए। वे यह भी कह रही हैं कि वे अपना काम छोड़कर आई थीं, जिससे उनका पूरा दिन…
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के खुर्शीपार इलाके में एकतरफा प्यार की आग ने खूनी रूप ले लिया। बीती रात करीब 11:30 बजे आपसी पुरानी दुश्मनी के चलते एक युवक ने दो दोस्तों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल 35 वर्षीय कामेश राव की इलाज के दौरान लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में मौत हो गई, जबकि उसका साथी योगेंद्र सिंह बाल-बाल बच गया। आरोपी की पहचान खुर्शीपार निवासी सुरेंद्र महानंद के रूप में हुई है, जो फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतक कामेश राव…
पार्षद ने की डब्ल्यूबीएम सड़क बनाने की मांग गुरूर। गुरूर नगर के वार्ड 2 में बारिश का पानी घरों के आसपास भर चुका है. जिसके निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है. इससे पूरे मोहल्ले में तालाब जैसी स्थिति निर्मित हो गई है। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। तो वहीं लंबे समय तक पानी जमा होने से दुर्गंध भी उठने लगी है। ऐसे में वार्डवासी हलकान हो रहे हैं । इस मुद्दे को लेकर वार्ड पार्षद चितानंद साहू ने भी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि लगभग 10 एकड़ में उनका वार्ड बसा हुआ है जो कि…
नईदिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। कोर्ट ने पराली जलाने वाले किसानों को लेकर कहा कि सरकार इन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं करती। कोर्ट ने कहा कि पराली जलाने वाले कुछ किसानों को जेल भेजने से दूसरों को सबक मिलेगा और ऐसी आदत पर लगाम लगेगी। कोर्ट ने प्रदूषण नियंत्रण एजेंसियों और राज्यों से पूछा कि वे सर्दियों से पहले वायु प्रदूषण रोकने के लिए क्या उपाय करेंगे और 3 हफ्ते के भीतर रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा सरकारों को कड़ी फटकार लगाई। मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई और जस्टिस…
नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है, वे 75 वर्ष के हो गए हैं। उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनको फोन करके बधाई दी है। दोनों नेताओं ने बातचीत के बाद जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसमें विवादित मुद्दों को न उठाकर संयमित बातचीत का संकेत मिलता है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन युद्ध को लेकर ट्रंप के प्रयासों की सराहना की है, जिसका ट्रंप ने धन्यवाद कहा है। ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत के बाद लिखा, अभी-अभी मेरे मित्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.