Author: True soldier
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें एक महिला और उसकी दो बेटियों ने शहर के प्रतिष्ठित नागरिक को पिता और पति घोषित करने की मांग की थी। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि कानूनी रूप से अवैध रिश्ते को वैध नहीं ठहराया जा सकता। अगर किसी महिला की पहली शादी कानूनी रूप से अस्तित्व में है, तो उस दौरान पैदा हुए बच्चों को केवल उसके कानूनी पति की संतान माना जाएगा। चाहे कोई अन्य पुरुष उन बच्चों को अपनी संतान स्वीकार करे या महिला के साथ लिव-इन में रहे, बच्चों की वैधता…
रायपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। रायपुर स्थित अखिल भारतीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र में अब बैंक, रेलवे, एसएससी और छत्तीसगढ़ व्यापम जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी। यह सुविधा राजीव युवा उत्थान योजना के तहत दी जा रही है। इसके लिए पात्र विद्यार्थी 22 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। महिलाओं के लिए होगा रिजर्व इस योजना में राज्य के अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कुल 100 सीटें रखी गई हैं। इनमें अनुसूचित जाति के लिए 30, जनजाति के लिए 50…
रायपुर। राजधानी रायपुर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने और कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में कचरा उठाने की सेवा बाधित होने पर महापौर मीनल चौबे ने रामकी ग्रुप पर सख्त कार्रवाई की है। 13 जनवरी को कंपनी कर्मचारियों की हड़ताल से हुए नुकसान की भरपाई के लिए निगम ने 18 लाख रुपए की कटौती और 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। महापौर ने नगर निगम अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हड़ताल जैसी लापरवाही दोबारा हुई, तो अनुबंध पर पुनर्विचार किया जाएगा और भुगतान की प्रक्रिया तब तक रोकी रहेगी जब तक काम से संतुष्टि नहीं मिलती। महापौर…
धरसींवा। राजधानी से सटे धरसींवा विधानसभा का ग्राम पंचायत गिरौद एक ऐतिहासिक सामाजिक क्रांति का साक्षी बना है। करीब पांच हजार की आबादी वाले इस गाँव ने वह कर दिखाया है, जो पूरे प्रदेश के लिए एक नजीर है। यहाँ दशकों से जड़ जमाए अवैध शराब के कारोबार और असामाजिक तत्वों के आतंक को न केवल जड़ से उखाड़ फेंका गया है, बल्कि उस ‘बदनामी के दाग’ को ‘संस्कृति के केंद्र’ में तब्दील कर दिया गया है। क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और गाँव की ‘मातृशक्ति’ के साहस ने मिलकर गिरौद की तकदीर और तस्वीर दोनों बदल…
सुकमा। नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में शांति बहाली की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। दरभा और केरलापाल एरिया कमेटी में लंबे समय तक सक्रिय रहे 29 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर पुलिस और सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इस अवसर पर एसपी किरण चव्हाण, एएसपी रोहित शाह और सीआरपीएफ 74वीं बटालियन के कमांडेंट हिमांशु पांडे मौजूद रहे। गोगुंडा क्षेत्र में सुरक्षा कैंप की स्थापना और लगातार बढ़ी सुरक्षा मौजूदगी ने नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया है। साथ ही विकास कार्यों में तेजी और शासन की पुनर्वास नीति ने नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित…
गुरुर। गुरुर ब्लॉक के अंतर्गत बच्चा ग्राम पंचायत के नारागांव में मंगलवार को आवारा कुत्तों के आतंक से हड़कंप मच गया। एक ही दिन में गांव के आठ लोग कुत्तों के काटने की घटना का शिकार हुए और सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीणों ने घायलों को गुरुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि सभी घायलों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन और आवश्यक उपचार दिया जा रहा है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में डर का माहौल…
घानापुरी मोड़ से कंकालीन मोड़ तक सड़क बनी मौत का रास्ता, जानलेवा गड्ढों से हर दिन हो रही दुर्घटनाएं…
बालोद। गुरुर ब्लॉक के अंतर्गत घानापूरी मोड़ से कंकालीन मोड़ तक की सड़क इन दिनों क्षेत्रवासियों के लिए भारी परेशानी और खतरे का कारण बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े और गहरे गड्ढों ने इस मार्ग को मानो मौत का रास्ता बना दिया है। हालात ऐसे हैं कि इस सड़क से गुजरने वाले राहगीर जान हथेली पर रखकर सफर करने को मजबूर हैं। स्थानीय नागरिकों के अनुसार इस मार्ग पर आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। दोपहिया वाहन चालक गड्ढों में फिसलकर गिर रहे हैं, वहीं चारपहिया वाहन भी असंतुलित होकर हादसे का शिकार हो रहे हैं।…
बीजापुर। मकर संक्रांति केवल आनंद और पतंगबाजी का पर्व नहीं, बल्कि इसके पीछे गहरी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि जुड़ी हुई है। प्राचीन काल से मनाया जा रहा यह त्योहार सूर्य की उत्तरायण यात्रा की शुरुआत का संकेत देता है, जब सूर्य धनु से मकर राशि में प्रवेश करता है। इसे ऋतु परिवर्तन, नए चक्र की शुरुआत और उजाले की बढ़ोतरी का उत्सव माना जाता है। वैदिक ग्रंथों और पुराणों में मकर संक्रांति का विशेष उल्लेख मिलता है। सूर्योपासना से जुड़े इस पर्व को देवताओं का दिन (उत्तरायण) प्रारंभ होने का प्रतीक माना गया है। महाभारत के अनुसार भीष्म पितामह ने…
रायपुर। सेना दिवस के अवसर पर 15 जनवरी को रायपुर लोकसभा क्षेत्र में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर ऐतिहासिक सामूहिक गायन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम देश का सबसे बड़ा वंदे मातरम् कार्यक्रम होगा, जिसमें रायपुर और बलौदाबाजार–भाटापारा जिले के लगभग 3000 स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थान भाग लेंगे। इस भव्य आयोजन में लगभग 5 लाख विद्यार्थी, उनके साथ विधायक, पार्षद, जिला पंचायत सदस्य और नागरिक सहभागी होंगे। मुख्य कार्यक्रम सुभाष स्टेडियम, रायपुर में संपन्न होगा, जहाँ लगभग 20 हजार युवा एक स्वर में वंदे मातरम् का गायन करेंगे और राष्ट्रभक्ति का अनुपम दृश्य रचा जाएगा। Read Also- …
रायपुर । एशिया के सबसे ताकतवर व्यक्ति में शुमार रायपुर निवासी मनोज चोपड़ा विख्यात मास्टर मार्शल आर्ट ट्रेनर दिलीप कुमार (बिलासपुर), आत्मरक्षा प्रशिक्षिक रोशनी सिंह, आत्मरक्षक ट्रेनर एंड मैनेजमेंट सिद्धार्थ प्रताप सिंह (प्रयाग) ने आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में अपनी कलाबाजी का प्रदर्शन किया तथा शारीरिक क्रियाओं के माध्यम से आत्मरक्षा के तरकीब सिखये। रोशनी सिंह ने महिला कर्मचारियों को प्रतिकूल परिस्थितियों में आत्म रक्षा के गुर सिखाये। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, कार्यालय मंत्री अशोक बजाज ने सभी का सम्मान किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.