Author: True soldier

रायपुर/आरंग। रायपुर-आरंग नेशनल हाईवे-53 एक बार फिर रफ्तार की भेंट चढ़ गया। शुक्रवार सुबह आरंग थाना क्षेत्र के निसदा मोड़ के पास तेज रफ्तार मुरुम लोड हाईवा ने बाइक सवारों को बेरहमी से कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई। मृतकों में 6 साल का मासूम बच्चा भी शामिल है। हादसा इतना भयावह था कि शव टुकड़ों में बंट गए और सड़क खून से लाल हो गई। मछली पकड़ने निकले थे, मौत ने रास्ता रोक लिया मृतकों की पहचान श्रवण जलक्षत्री (40), मंगलू जलक्षत्री (28) और तिलक…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर में चाइनीज मांझे पर लगा प्रतिबंध सिर्फ कागजों तक सीमित नजर आ रहा है। जमीनी हकीकत यह है कि जानलेवा मांझा आज भी सड़कों पर मौत बनकर घूम रहा है। बीते गुरुवार पंडरी एक्सप्रेस-वे रायपुर रोड पर हुए दर्दनाक हादसे ने प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी। हवा में लटकते चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक संकल्प द्विवेदी गंभीर रूप से घायल हो गया। मांझे की तेज धार ने चेहरे को इस कदर चीर दिया कि दोनों गालों पर 36 टांके लगाने पड़े। डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए आगे प्लास्टिक सर्जरी की सलाह दी है।…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर में विकास के नाम पर खड़ा किया गया एक और ढांचा अब लोगों की जान पर भारी पड़ सकता है। रायपुर रेलवे स्टेशन से अटल एक्सप्रेस-वे और गुढ़ियारी की ओर जाने वाले अंडरब्रिज पर बने शेड की मजबूती पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। तकनीकी जानकारों का साफ कहना है कि यह शेड 70 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा की रफ्तार भी सहन नहीं कर पाएगा। ऐसे में यह ढांचा किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकता है। निर्माण मानकों के अनुसार किसी भी शेड या कवरिंग स्ट्रक्चर के लिए अलग से मजबूत फाउंडेशन और…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के रंग में रंगने जा रही है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी को खेले जाने वाले भारत–न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हालात ऐसे हैं कि टिकट बिक्री शुरू होते ही दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी और महज कुछ ही मिनटों में कई कैटेगरी की टिकटें सोल्डआउट हो गईं। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) द्वारा 15 जनवरी की शाम 7 बजे से ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू की गई। बुकिंग शुरू होते ही सर्वर पर दर्शकों…

Read More

बीजापुर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी नीति “पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन” एक बार फिर प्रभावी साबित हुई है। बीजापुर जिले में साउथ सब जोनल ब्यूरो, AOB डिवीजन एवं भामरागढ़ एरिया कमेटी से जुड़े कुल 52 माओवादी कैडरों ने हिंसा और जनविरोधी विचारधारा को त्यागते हुए समाज की मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इन माओवादियों पर उनके संगठनात्मक पदों के अनुसार कुल 1 करोड़ 41 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वालों में 21 महिला और 31 पुरुष कैडर शामिल हैं। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक बीजापुर के सशक्त नेतृत्व में चलाए…

Read More

भाटापारा। छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान मोर्चा (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता के रूप में डॉ. विरेंद्र साहू की नियुक्ति होने पर पूरे छत्तीसगढ़ में उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उनकी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। उल्लेखनीय है कि डॉ. विरेंद्र साहू, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में संसदीय सचिव (कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त) रहे डॉ. सियाराम साहू के पुत्र हैं। वे पूर्व में कवर्धा (कबीरधाम) जिले के भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तथा भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी रह चुके हैं। “युवा तुर्क” के नाम…

Read More

गुरुर। बालोद जिले के दौरे पर आए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गुरुर विकासखंड अंतर्गत पुरुर क्षेत्र के झलमला–बालोद मार्ग पर स्थित देवरानी–जेठानी नाले पर निर्माणाधीन उच्च स्तरीय पुल का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की पोल खोल दी है। निरीक्षण के दौरान पुल और सड़क निर्माण में खामियों को लेकर उपमुख्यमंत्री ने भारी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अफसरों और ठेकेदार को फटकार लगाते हुए कड़े निर्देश दिए। अब सवाल उठता है कि विभागीय अफसर इतने दिनों से क्या कर रहे हैं। अगर मंत्री निरीक्षण नहीं करते तो यह गड़बड़ी सामने ही नहीं आती और ठेकेदार लीपापोती करके…

Read More

घरघोड़ा। नगर की जीवनरेखा कही जाने वाली कुरकुट नदी आज अवैध रेत उत्खनन के कारण कराह रही है। नदी की छाती को दिनदहाड़े छलनी किया जा रहा है और हैरानी की बात यह है कि यह सब कुछ शासन–प्रशासन की नाक के नीचे खुलेआम हो रहा है। अवैध रेत माफिया इस कदर बेखौफ हो चुके हैं कि नगर के हृदय स्थल जय स्तम्भ चौक, जहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, वहीं से बालू से लोड ट्रैक्टर धड़ल्ले से गुजरते नजर आ रहे हैं। न कोई रोक-टोक है और न ही किसी प्रकार की कार्रवाई, जिससे यह प्रतीत होता है कि मानो…

Read More

रेल यात्रा के दौरान किसी भी तरह की समस्या का समाधान अब रेलवे एक एसएमएस के जरिए करेगा। इतना ही नहीं, ट्रेन से लेकर पार्सल सेवा से जुड़ी जानकारी भी अब एक ही एसएमएस पर उपलब्ध होगी। इसके लिए यात्रियों को सिर्फ 139 नंबर पर मैसेज करना होगा। अब तक इस नंबर पर केवल कॉल के जरिए ही सेवाएं मिलती थीं, जिसमें काफी समय लगता था। नई एसएमएस सुविधा के शुरू होने से यात्रियों को तेज, आसान और सुविधाजनक सेवा मिल सकेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए…

Read More

छत्तीसगढ़ में भी बुर्का, नकाब पहनकर आने वालों को सोने-चांदी की दुकानों में एंट्री नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही हेलमेट पहनकर आने वाले पुरुषों की भी एंट्री बैन की गई है। यह फैसला छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने नवापारा-राजिम में सराफा कारोबारी से लूट के बाद लिया है। इस बारे में छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी की अध्यक्षता में सभी पदाधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। सभी ने सहमति जताई कि चेहरा छिपाकर या ढंक कर आने वालों को दुकान में प्रवेश नहीं दिया जाए। इसके अलावा भीड़ में आने वालों की हरकतों पर दुकानदार को विशेष…

Read More