Author: True soldier
रायपुर। देश और धर्म के प्रति प्रेम व आस्था का सुमधुर आयोजन और वैचारिक अनुष्ठान ‘राम रसायन’ का आयोजन रविवार, 25 जनवरी को मंडल द्वारा संचालित सियान गुड़ी, दिव्यांग बालिका विकास गृह समता कालोनी में शाम 6 बजे से किया जा रहा है। आचार्य चेतन गोविंद दंडवते ने बताया कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर स्थापना की वर्षगांठ पर यह आयोजन किया जा रहा है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कला एवं संस्कृति समिति की ओर से देशभक्ति गीतों की संगीत संध्या का आयोजन किया गया है। इसके बाद देश के प्रसिद्ध पत्रकार, आध्यात्मिक चिंतक, प्रखर वक्ता संदीप अखिल के…
गुरुर। कारगिल युद्ध के वास्तविक नायक एवं कांकेर जिले के प्रतिष्ठित सैनिक परिवार के मुखिया, पूर्व सैनिक ऑर्डिनरी कैप्टन जगमोहन साहू अब छत्तीसगढ़ी फिल्मी पर्दे पर नजर आएंगे। वे आगामी छत्तीसगढ़ी फिल्म “राजा सुपरस्टार” में पुलिस अधीक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के निर्देशक संतोष ठाकुर हैं। फिल्म में मुख्य अभिनेता नितिन दुबे एवं नायिका एल्फा घोष हैं। देश की सेवा में कारगिल युद्ध के दौरान अहम भूमिका निभा चुके कैप्टन जगमोहन साहू का फिल्म में चयन क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। इस उपलब्धि पर नव युवा जन जागरण एवं प्रयास क्लब, भिरई के सदस्यों ने…
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सेक्स सीडी कांड मामले में रायपुर सेशन कोर्ट ने CBI की लोअर कोर्ट के फैसले को निरस्त कर रिव्यू पिटिशन को मंजूर कर लिया है। रायपुर सेशन कोर्ट ने भूपेश बघेल को नियमित कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए हैं। अब इस केस की दोबारा सुनवाई होगी। CBI की लोअर कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मार्च 2025 में आरोपों से बरी कर दिया था। CBI की विशेष कोर्ट ने सभी धाराएं हटाते हुए कहा था कि, उनके खिलाफ मुकदमा चलाने का कोई आधार नहीं है। इस फैसले के खिलाफ सीबीआई ने सेशन कोर्ट में…
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने देश के 6 राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश, गोवा, नागालैंड, मणिपुर और मेघालय में ऑब्जर्वरों की सूची जारी की है। इनमें छत्तीसगढ़ के 4 नेताओं को भी जिम्मेदारी मिली है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम को उत्तर प्रदेश का ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। उनके साथ अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह और पूर्व मंत्री शिव डहरिया को भी उत्तर प्रदेश में संगठन सृजन अभियान की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, पूर्व मंत्री उमेश पटेल को नागालैंड का ऑब्जर्वर बनाया गया है। कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए…
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के रानीझाप गांव में एक विधवा महिला की साड़ी उतारकर उसे पूरे गांव में घुमाया गया। दरअसल, महिला को प्रेम प्रसंग की सजा देने के लिए उसके कथित प्रेमी के परिवार वालों ने सारी हदें पार कर दीं। महिला को न केवल जूते-चप्पल से पीटा गया, बल्कि उसके मुंह पर गोबर भी पोता। इसका वीडियो भी सामने आया है। मामला पेंड्रा के खोडरी चौकी क्षेत्र का है। आरोप है कि महिला गांव के एक शादीशुदा व्यक्ति के साथ भाग गई थी। गांव लौटने पर उस व्यक्ति की पत्नी-बच्चों ने महिला के साथ बदसलूकी की। उसे अर्धनग्न…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त, केंद्रीय निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत जमा किए जा रहे फॉर्म-7 के दुरूपयोग का आरोप लगाते हुए इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया है कि इसके जरिए प्रत्येक विधानसभा से लगभग 20 हजार वर्ग विशेष के मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है. नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने निर्वाचन आयोग को लिखे पत्र में कहा कि छत्तीसगढ़ में वर्ष 2025 में मतदाता सूची की शुद्धता हेतु विषेश गहन…
रायपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अफसरों को दिए जाने वाले प्रतिष्ठित पदकों की घोषणा कर दी गई है। इस साल छत्तीसगढ़ के 11 पुलिस अफसरों को उनके उत्कृष्ट और सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। छत्तीसगढ़ से रामअवतार सिंह राजपूत को प्रेसिडेंट मेडल से नवाजा गया है। वे वर्तमान में एएसआई के पद पर पदस्थ हैं। लंबे समय से अनुशासित सेवा और कर्तव्यनिष्ठ कार्य के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। वहीं, इस बार किसी भी पुलिसकर्मी को वीरता पदक नहीं मिला है। Read Also- बीजापुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई: 16 प्रेशर IED…
बीजापुर। आदिवासी समाज की परम आराध्य देवीयों माता सम्मक्का–सरलम्मा के दर्शन के लिए हर दो वर्ष में तेलंगाना के मुलुगु जिले के ताड़वाया मंडल में स्थित मेडारम की पावन भूमि पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ता है। दक्षिण भारत के ‘कुंभमेले’ के रूप में विख्यात तथा एशिया की सबसे बड़ी आदिवासी धार्मिक जात्रा कहा जाने वाली मेडारम महाजात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, बलिदान और आदिवासी अस्मिता का विराट उत्सव है। आगामी 28 से 31 जनवरी के बीच मेडारम एक बार फिर करोड़ों श्रद्धालुओं की भक्ति से सराबोर नजर आएगा। घने जंगलों की गोद में, पहाड़ों और प्रकृति…
बीजापुर। जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के मंसूबों को नाकाम करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। बंदेपारा–नीलमड़गु के मध्य जंगल क्षेत्र में चलाए गए सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने 16 प्रेशर IED के साथ भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री व माओवादी डम्प बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 जनवरी को थाना मद्देड़ क्षेत्र अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान माओवादियों द्वारा पगडंडी मार्ग व आसपास के जंगली क्षेत्र में बीयर की बोतलों में लगाए गए 16 नग प्रेशर IED बरामद किए गए। सभी IED को…
रायपुर। सोशल मीडिया और कुछ मीडिया संस्थानों द्वारा बिना तथ्यात्मक जांच के प्रसारित की जा रही खबरों पर समाजसेवक बसंत अग्रवाल ने कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि पत्रकारिता का अर्थ केवल मोबाइल हाथ में लेकर अपुष्ट और भ्रामक खबरें चलाना नहीं है, बल्कि सच्चा पत्रकार वही होता है जो खबर की पूरी जांच-पड़ताल कर उसकी जड़ तक पहुंचने के बाद ही उसे समाज के सामने रखता है। उन्होंने कहा कि, समाज पत्रकार को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मानता है और पत्रकारिता को समाज का आइना समझता है। ऐसे में व्यक्ति विशेष को निशाना बनाने या निजी स्वार्थ के लिए…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.