Author: True soldier

– सड़क निर्माण में गड़बड़ी का मामला, खबर दिखाने पर पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हुई थी हत्या बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में जिस सड़क निर्माण में गड़बड़ी की खबर दिखाए जाने पर पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई थी। उसी गड़बड़ी पर बुधवार को पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। गंगालूर-मिरतुल सड़क निर्माण की गड़बड़ी में शामिल लोक निर्माण विभाग (PWD) के 5 बड़े अफसरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पत्रकार की हत्या के बाद जांच के लिए प्रशासन ने एसआईटी का गठन किया था और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। ASP चंद्रकांत…

Read More

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के मिनगाचल कैंप में बुधवार सुबह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान 22वीं बटालियन में तैनात था और बिहार के भोजपुर जिले का निवासी था। यह घटना सुबह करीब 5 बजे हुई। पुलिस के अनुसार जवान ने AK-47 से गले पर गोली चलाई, जो सिर को चीरते हुए निकल गई। गोली की आवाज सुनकर साथी जवान मौके पर पहुंचे, जहां पप्पू यादव खून से लथपथ हालत में मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।…

Read More

– दुर्ग केंद्रीय जेल में ननों से मुलाकात कर सांसद जानेंगे हाल, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात – इंडिया गठबंधन के सांसदों की कमेटी ने इसे अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार पर हमला करार दिया – यह मामला प्रलोभन और ह्यूमन ट्रैफिकिंग से जुड़ा है, जिसकी जांच चल रहीः मुख्यमंत्री साय रायपुर मानव तस्करी और धर्मांतरण के आरोप पर दुर्ग जीआरपी द्वारा दो ननों की गिरफ्तारी पर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज हो चुकी है। इन ननों से मुलाकात करने पहुंचे कांग्रेस सांसदों ने इसे अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार पर हमला करार दिया है। ननों…

Read More

ट्रू सोल्जर रायपुर छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं। 30 जुलाई कोसीएम विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा है। ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार कैबिनेट विस्तार कर सकती है। राज्य में पिछले काफ ी समय से कैबिनट विस्तार अटका पड़ा है। सूत्रों का दावा है कि इस बार सीएम विष्णुदेव साय केवल कैबिनेट विस्तार की चर्चा को लेकर दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं। सीएम साय दिल्ली में कैबिनेट विस्तार को लेकर इस बार गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। सीएम विष्णुदेव साय 30 जुलाई को दो दिवसीय दौरे…

Read More

रांची। झारखंड के देवघर में मंगलवार सुबह बस और ट्रक के बीच टक्कर होने से करीब 18 कांवडि?ों की मौत हो गई है। सभी कांवड़ियों देवघर में जलाभिषेक के लिए आए थे। हादसा सुबह करीब साढ़े 4 बजे गोड्डा-देवघर मुख्य मार्ग पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया मोड़ के पास हुआ है। हादसे में करीब 20 लोग घायल हैं। हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कांवडि?ों को लेकर जा रही 32 सीट वाली बस गैस सिलेंडर ले जा रहे ट्रक से…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न इलाकों में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर में रातभर हुई बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों तक हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मानसून कमजोर पड़ सकता है। आज मंगलवार को कुछ इलाकों में हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बलरामपुर, सरगुजा और सूरजपुर समेत 17 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अब सिस्टम कमजोर पड़ गया है। आगामी तीन दिनों तक मध्य और उत्तरी भागों के इलाकों…

Read More

रायपुर। केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित और दूरस्थ इलाकों में डिजिटल संचार को सशक्त बनाने हेतु 400 नए बीएसएनएल टावर लगाने की योजना पर कार्य कर रही है। यह जानकारी ग्रामीण विकास और दूरसंचार राज्यमंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्र शेखर ने आज रायपुर में दी। डॉ. शेखर ने कहा कि इन टावरों की स्थापना के लिए सुरक्षा बलों और वन विभाग से आवश्यक मंज़ूरी मिलने के बाद चरणबद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया, “बीएसएनएल आज देश में उच्च गुणवत्ता की 4जी सेवाएं दे रहा है, और इस विस्तार के साथ हम देश के अंतिम गांव तक डिजिटल कनेक्टिविटी पहुँचाने के…

Read More

कांकेर. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में धर्मांतरण और दो ननों को हिरासत में रखने का मामला गरमाया हुआ है तो दूसरी तरफ कांकेर में जिले में ईसाई धर्म अपनाने वाले शख्स के शव को दफनाने के लिए दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। हजार से ज्यादा की भीड़ ने चर्च और घरों में तोड़फोड़ की है। मामले इतना बढ़ा कि एसडीएम और पुलिस की मौजूदगी में कब्र खोदकर लाश को निकालना पड़ा। अब इस मामले में नया मोड़ ले लिया है। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है, जिसके बाद शव को मरच्युरी में रखवाया गया है। अब…

Read More

जांजगीर – चाम्पा। विवाहित महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। महिला की शादी 15 साल पहले हुई थी। सालभर से महिला का एक अन्य युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों ने मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटमी सोनार का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोटमी सोनार निवासी अमरनाथ केंवट की 15 साल पहले ईश्वरी बाई केंवट के साथ शादी हुई थी। दोनों के 2 बच्चे भी हैं। सालभर से ईश्वरी बाई…

Read More