Author: True soldier

घरघोड़ा ! भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को हुआ था इसलिए कृष्ण जन्माष्टमी कहते हैं,आज संध्या को मंगला चौक व्यापारी संघ द्वारा बीस फीट ऊंची ग्रीस लगी एक पोल के ऊपरी सिरे पर दही हांडी लगाकर मलखंभ प्रतियोगिता की जाती है जो इस स्तंभ में चढ़ जाए उसे नगद पुरस्कार दिया जाता है कृष्ण जन्माष्टमी की संध्या शहर के विभिन्न चौक चौराहों में विभिन्न प्रतियोगिताएं और मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की जाती है पूरा शहर अर्धरात्रि तक भक्ति भावपूर्ण माहौल में हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जयकारों के बीच श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही धूमधाम…

Read More

बॉलीवुड जगत एक रंगीन दुनिया का रंगीन ख्वाब है, यहां पर कई अभिनेत्रियां और अभिनेता डेब्यू करते नजर आते है, लेकिन कुछ ही कलाकार रातों रात उपलब्धि पा लेते है. आज हम बात कर रहे हैं जन्नत गर्ल की, जी हां बॉलीवुड मूवी जन्नत में अभिनय करके अभिनेत्री सोनम चौहान जन्नत गर्ल के नाम से पॉपुलर हुईं थी. भले ही आज सोनम चौहान की अपकमिंग मूवीज के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनका जलवा बरकरार है. जी हां सोनम चौहान अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी हॉट फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती है. जिन्हे उनके…

Read More

कसडोल। इंदिरा कॉलोनी कसडोल में पत्नी पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 5 जून 2025 की सुबह करीब 10:30 बजे की है, जब ग्राम सर्वा निवासी 35 वर्षीय उमेंद्र जायसवाल ने अपनी पत्नी डालेश्वर जायसवाल के सिर पर लोहे की पाइप से वार कर गंभीर चोट पहुंचाई। पीड़िता की मां रेवती बाई जायसवाल की शिकायत पर थाना कसडोल में अपराध क्र. 385/2025 धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने पत्नी को जान से मारने की नीयत से हमला किया। पुलिस…

Read More

दुर्ग। शहर के नामचीन सहेली ज्वेलर्स के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को छापा मारा। कार्रवाई शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत की जा रही है। टीम संचालक से पूछताछ करने के साथ ही संदिग्ध लेन-देन और कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। सूत्रों के अनुसार, ईडी की एक अन्य टीम आईपीएस अभिषेक पल्लव के निवास पर भी पहुंची। यहां महादेव बेटिंग एप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छानबीन की जा रही है। अधिकारियों ने परिसर में मौजूद डिजिटल डिवाइस और वित्तीय रिकॉर्ड…

Read More

घड़गोड़ा। प्रदेश में बढ़ती बिजली दरें, जबरन थोपे जा रहे स्मार्ट मीटर और लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को युवा कांग्रेस के नेतृत्व में उस्मान बेग की अगुवाई में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर प्रशासन को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बिजली से जुड़ी जनसमस्याओं को उठाते हुए इन पर जल्द सुधार की मांग की गई, अन्यथा बड़ा जन आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी गई। तीन प्रमुख मुद्दों पर जताया आक्रोश युवा नेता उस्मान बेग द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में जनता को…

Read More

रायपुर: विशाखापत्तनम से कोरबा जा रही लिंक एक्सप्रेस (18517) गुरुवार देर रात एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। सौभाग्यवश, इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। घटना आंध्र प्रदेश के पार्वतीपुरम और छत्तीसगढ़ के रायगढ़ा स्टेशन के बीच रात करीब 11:50 बजे हुई, जब मूसलाधार बारिश के कारण एक विशालकाय चट्टान ट्रेन के इंजन पर आ गिरी। इससे इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, और अप और डाउन दोनों रेल लाइनें धंस गईं, जिसके चलते ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। हादसे का विवरण पुलिस और रेलवे अधिकारियों के अनुसार, लिंक एक्सप्रेस गुरुवार रात अपने…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में गुरुवार देर रात एक मामूली पार्किंग विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल दो सगे भाइयों, गौतम (18 वर्ष) और उज्जवल (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किया गया है। घटना का विवरण घटना निजामुद्दीन के जंगपुरा भोगल बाजार लेन में रात करीब 11 बजे हुई। आसिफ कुरैशी (42 वर्ष), जो एक चिकन व्यवसाय चलाते थे, अपने घर के मुख्य द्वार के सामने पड़ोसी की स्कूटी…

Read More

बलौदाबाजार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भाटापारा में ग्राम कोदवा निवासी 29 वर्षीय सरोजिनी वर्मा पति हेमलाल वर्मा ने सामान्य प्रसव के माध्यम से तीन बच्चों (ट्रिपलेट्स) को जन्म दिया। तीनों शिशु पूर्णत: स्वस्थ हैं और मां की भी स्थिति सामान्य है। हेमलाल वर्मा ने बताया कि पत्नी का यह प्रसव पूरी तरह से सामान्य रहा एवं नि:शुल्क किया गया है। इस सफल प्रसव प्रक्रिया के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त स्वास्थ्य स्टाफ सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और उनका व्यवहार सहयोगात्मक था। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र माहेश्वरी के मार्गदर्शन में नवजात शिशुओं एवं प्रसूता का संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण किया…

Read More

ट्रू सोल्जर रायपुर कोई दुर्घटना बता कर नहीं होती और इंसान के लिये नया रक्त बनाया भी नहीं जा सकता….. इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए लगातार समाज सेवी संस्थाये एवं रायपुर ट्रैफिक पुलिस सड़क में अनुशासन लाने हेतु स्कूल, कॉलेज एवम कोचिंग क्लासेस में ट्रैफिक क्लास लेते आ रहे हैं । सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के मकसद से सुरक्षित भव: फाऊंडेशन एवं ट्रैफिक पुलिस रायपुर लगातार प्रयासरत रही है । इसी कड़ी में दिनांक 31 जुलाई 2025 को महावीर हाई सेकंडरी स्कूल, गुढ्यारी, में सुरक्षित भव: फाउंडेशन एवं यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में ट्रैफिक क्लास का…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी पर तीन प्रतिशत कमीशन मांगने के गंभीर आरोप लगे हैं। इन आरोपों के बीच शुक्रवार को उनका दिल्ली रवाना होना चर्चाओं का विषय बन गया है। सूत्रों के अनुसार, यह मामला अब राज्य की सीमाओं को पार कर दिल्ली तक चर्चा में आ चुका है। आरोप है कि अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी अपने निजी सहायक वैभव दुबे के माध्यम से पुराने और पूर्ण हो चुके कार्यों पर भी वेंडरों से तीन प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहे हैं। शिकायत में कहा गया है कि कमीशन नहीं देने पर कार्यों की…

Read More